• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home लाइफ़स्टाइल करियर-मनी

करियर के दूसरे विकल्प अपनाने वाले ये 7 बॉलिवुड सितारे

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 29, 2021
in करियर-मनी, ज़रूर पढ़ें, लाइफ़स्टाइल
A A
Share on FacebookShare on Twitter

बॉलिवुड की चमक-दमक से भरी दुनिया, किसे आकर्षित नहीं करती? पर बॉलिवुड में सफल और असफल रहे सभी सितारों को इस बात का अंदाज़ा होता है कि यहां, जितनी देर सफलता मिलने में लगती है, उससे कहीं जल्दी आप अर्श से फ़र्श पर आ सकते हैं. यही वजह है कि कई बॉलिवुड सितारों ने बॉलिवुड में सफल रहते-रहते और कई ने अपनी असफलताओं के बाद करियर के दूसरे विकल्प भी अपना लिए. आज हम इन्हीं सितारों के बारे में बात करने जा रहे हैं.

एक तरह के करियर में हाथ आज़माने के बाद यदि आप भी करियर बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अपना होमवर्क अच्छे से करना होगा. करियर बदलने के आपके फ़ैसले का सम्मान करते हुए हम आपको ऐसे सात बॉलिवुड सितारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने बॉलिवुड में सफल रहने के बावजूद करियर के दूसरे विकल्पों को आज़माया और वहां उनका प्रदर्शन अच्छा रहा.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

1. सुष्मिता सेन
महज़ 19 वर्ष की उम्र में मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीतकर पूरे देश को गर्व महसूस कराने वाली सुष्मिता सेन ने वर्ष 1996 में दस्तक  फ़िल्म से बॉलिवुड में क़दम रखा था. यह फ़िल्म तो सफल नहीं हुई, लेकिन दक्षिण भारत में 1997 में रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म रत्चंगन  ब्लॉकबस्टर साबित हुई. सुष्मिता ने बॉलिवुड में कई फ़िल्में कीं, जैसे-बीवी नंबर 1, आंखें, मैं हूं ना, मैंने प्यार क्यूं किया  वगैरह. आज सुष्मिता दो बच्चियों की सिंगल मदर होने के साथ-साथ एक सफल ऑन्त्रप्रनर भी हैं. उनकी प्रोडक्शन कंपनी का नाम है तंत्रा इन्टरटेन्मेंट. दुबई में सुष्मिता का एक ज्वेलरी रीटेल स्टोर है. यही नहीं, उनका होटेल्स और स्पा की चेन खोलने का भी इरादा है.


2. अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन पर बॉलिवुड में ख़ुद को साबित करने का दबाव बहुत ज़्यादा था, जिसकी वजह थी उनके पिता अमिताभ बच्चन का बॉलिवुड का सर्वप्रिय अभिनेता होना. अभिषेक बच्चन ने वर्ष 2000 में रिफ़्यूजी  फ़िल्म से अपनी बॉलिवुड पारी की शुरुआत की. हालांकि उन्होंने उसके बाद कई फ़िल्मों में काम किया, जिसमें धूम  सीरीज़ की फ़िल्में भी थीं, जिन्होंने ख़ासा बिज़नेस किया, लेकिन बतौर अभिनेता वे बहुत सफल रहे यह नहीं कहा जाता सकता. इसके बाद एक सफल बिज़नेसमैन की तरह उन्होंने प्रो कबड्डी लीग की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स की फ्रैंचाइज़ी ली और वे इंडिया सुपर लीग फ़ुटबॉल टीम चेन्नईयिन एफ़सी के को-ओनर भी हैं.


3. ट्विंकल खन्ना
बॉलिवुड में ट्विंकल खन्ना ने वर्ष 1995 में फ़िल्म बरसात  से अपने करियर की शुरुआत की थी. उनकी कुछ फ़िल्में कमर्शली सफल भी रहीं, जैसे-बादशाह, लव के लिए कुछ भी करेगा  वगैरह. लेकिन वर्ष 2001 में उन्होंने बॉलिवुड को अलविदा कह दिया. अब वे एक प्रसिद्ध लेखिका हैं, अपनी लाइफ़स्टाइल वेबसाइट ट्वीक इंडिया  चलाती हैं. अख़बारों में कॉलम्स लिखती हैं और एक सफल फ़िल्म प्रोड्यूसर भी हैं.

4. शिल्पा शेट्टी
शाहरुख़ ख़ान के नकारात्मक क़िरदार वाली बहुचर्चित और बेहद सफल फ़िल्म बाज़ीगर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बॉलिवुड में लंबी और औसत पारी खेली. मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, धड़कन, इंडियन, रिश्ते और फिर मिलेंगे उनके खाते की बेहतरीन फ़िल्में हैं. फ़िलहाल शिल्पा कई टीवी शोज़ में बतौर जज नज़र आती हैं, योग व फ़िटनेस पर क़िताब लिख चुकी हैं. वे सलून और स्पा की चेन आइओसिस की को-ओनर भी हैं.

5. सोहा अली ख़ान
सोहा ने वर्ष 2004 में फ़िल्म दिल मांगे मोर  से बॉलिवुड में एंट्री की. उन्होंने रंग दे बसंती, खोया खोया चांद, तुम मिले आदि फ़िल्मों में काम किया. हालांकि सोहा के अभिनय को दर्शकों ने बहुत सराहा, पर अपने कुणाल खेमू से शादी के बाद उन्होंने बॉलिवुड की इस पारी को थोड़ा विराम देते हुए अपने भीतर छुपी लेखिका को बाहर निकाला और एक किताब लिख डाली. उनकी किताब दि पेरिल्स ऑफ़ बीइंग मॉडरेटली फ़ेमस  को काफ़ी पसंद किया गया.

6. प्रीति ज़िंटा
प्रीति ने फ़िल्म दिल  के साथ बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत की, जिसमें उनके साथ थे शाहरुख़ ख़ान. वीर ज़ारा, दिल चाहता है, कल हो ना हो, कोई मिल गया, लक्ष्य जैसी फ़िल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली प्रीति जल्द ही बॉलिवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं. धीरे-धीरे प्रीति ने फ़िल्मों के साथ-साथ बिज़नेस की ओर रुख़ किया. आज वे आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के टी20 ग्लोबल लीग क्रिकेट में स्टेलेनबॉश नामक टीम की भी को-ओनर हैं.


7. डीनो मोरया
डीनो मोरया ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. फ़िल्म प्यार में कभी-कभी  से उन्हें बॉलिवुड में ब्रेक मिला. थ्रिलर फ़िल्म राज़  में उनके अभिनय को पसंद किया गया, लेकिन इसके बाद आई उनकी फ़िल्मों ने कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखाया. इसके बाद डीनो ने अपने हॉस्पिटैलिटी बिज़नेस पर ध्यान केंद्रित किया और फ़िलहाल मुंबई में उनके कई रेस्तरां हैं.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: bollywood celebsbollywood starsBollywood stars who explored alternate career optionsकरियरबॉलिवुड सितारेबॉलिवुड सितारों के करियर विकल्पबॉलिवुड सितारों के वैकल्पिक करियर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum