• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

ये हैं साउथ के मशहूर स्टार्स की हिंदी आवाज़

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 17, 2022
in ओए एंटरटेन्मेंट, ज़रूर पढ़ें, फ़ीचर
A A
ये हैं साउथ के मशहूर स्टार्स की हिंदी आवाज़
Share on FacebookShare on Twitter

‘पुष्पा नाम सुनके फ्लावर समझे क्या? फ्लावर नहीं, फायर है मैं’ ठसक के साथ कहे गए इस डायलॉग ने फ़िल्म पुष्पा को हाल के दिनों की सबसे बड़ी कल्ट फ़िल्म बना दी. तेलुगू स्टार अल्लू अर्जुन की इस फ़िल्म में आवाज़ बने थे श्रेयस तलपड़े. ‘मेरा वचन ही मेरा शासन’ कहनेवाले बाहुबली को भूल गए क्या? इसमें प्रभास के लिए हिंदी डबिंग की थी शरद केलकर ने. आइए जानते हैं साउथ स्टार्स के कुछ पॉप्युलर डबिंग आर्टिस्ट्स के बारे में.

अमर बबारिया
तेलुगू स्टार्स रवि तेजा और पवन कल्याण की दक्षिण में एक बड़ी फ़ैन फ़ॉलोविंग है. इन दोनों की डब्ड मूवीज़ आपने हिंदी में ज़रूर देखी होगी. इन दोनों मेगास्टार्स के ऑफ़िशियल डबिंग आर्टिस्ट हैं अमर बबारिया. अमर अपने बायो में ऐक्टर, डायरेक्टर, राइटर, थिएटर आर्टिस्ट और वॉइस ओवर आर्टिस्ट लिखते हैं. मुंर्ब में पैदा हुए और पले-बढ़े अमर की मातृभाषा गुजराती है. इन्हें हिंदी, गुजराती, अंग्रेज़ी, मराठी और उर्दू में महारत हासिल है. ये रवि तेजा के फ़ेवरेट डबिंग आर्टिस्ट माने जाते हैं. अमर ने हॉलिवुड की कई फ़िल्मों के हिंदी वर्ज़न में भी अपनी आवाज़ दी है.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

श्रेयस तलपड़े
मराठी सिनेमा में श्रेयस तलपड़े एक बड़ा नाम हैं. हिंदी फ़िल्मों के दर्शक भी इनसे अनजान नहीं है. इक़बाल जैसी इमोशनल-इंस्पिरेशनल फ़िल्म के अलावा ये गोलमाल सिरीज़ की कॉमेडी फ़िल्मों में नज़र आ चुके हैं. पिछले दिनों श्रेयस अल्लू अर्जुन के लिए ‘पुष्पा’ फ़िल्म की हिंदी डबिंग के लिए सुर्खियों में आए. वैसे किसी ने सोचा नहीं था कि कॉमेडी में माहिर माने जानेवाले श्रेयस क्राइम-ऐक्शन फ़िल्म में अपनी आवाज़ के दम पर इस क़दर छा जाएंगे. उनका डायलॉग ‘झुकेगा नहीं’ सुनकर थिएटर में दर्शक तालियां पीटने लगते थे. श्रेयस के ख़ालिस मराठी अंदाज़ में बोले गए डायलॉग्स से अल्लू अर्जुन भी काफ़ी प्रभावित हैं. वे कई इंटरव्यूज़ में उनकी तारीफ़ कर चुके हैं.

स्मिता मल्होत्रा
महिला डबिंग आर्टिस्ट्स में स्मिता मल्होत्रा की काफ़ी डिमांड हैं. पेशे से सिंगर स्मिता ने कई साउथ इंडियन फ़िल्मों में अभिनेत्रियों के लिए डबिंग की है. हालिया फ़िल्म पुष्पा में रश्मिका मंदाना के लिए स्मिता ने ही हिंदी डबिंग की थी. बाहुबली में अनुष्का शेट्टी की हिंदी आवाज़ स्मिता की थी. स्मिता बॉलिवुड में काफ़ी लंबे समय से हैं. वे सिंगिंग के अलावा अभिनय भी करती रही हैं. नब्बे के दशक में वे म्यूज़िक अल्बम के लिए गा चुकी हैं. आजकल उनका डबिंग का करियर इतनी रफ़्तार पकड़ चुका है कि वे अभिनय और सिंगिंग को उतना समय नहीं दे पा रही हैं.

शरद केलकर
जैसा ख़ुमार पुष्का का चढ़ा था, कुछ वैसा ही बाहुबली का भी जलवा था. अमरेन्द्र बाहुबली बने प्रभास की जिस डायलॉग डिलिवरी पर दर्शक फ़िदा हुए जा रहे थे, उसके पीछे थी अभिनेता शरद केलकर की आवाज़. माहिष्मती साम्राज्य के आन, बान, शान के बारे में उनके डायलॉग्स हों या दुश्मनों का नाश करने के लिए प्रण लेते हुए उनकी आवाज़ में उतार-चढ़ाव दर्शकों ने उन्हें ख़ूब प्यार दिया. बाहुबली के दोनों ही भागों में प्रभास के लिए आवाज़ शरद केलकर ने ही दी थी. बेशक फ़िल्म को इससे फ़ायदा हुआ, पर शरद के करियर को भी नई दिशा मिली. बाहुबली की सफलता के बाद उन्हें बतौर अभिनेता कई फ़िल्मों का ऑफ़र मिला. निर्देशक उन्हें पहले की तुलना में बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिकाएं देने लगे.

संकेत म्हात्रे
संकेत म्हात्रे भी सबसे व्यस्त और लोकप्रिय डबिंग आर्टिस्ट्स में से एक हैं. वे महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, सूर्या, नागा चैतन्य, अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और नानी जैसे कई साउथ इंडियन ऐक्टर्स के लिए लगातार अपनी आवाज़ देते रहे हैं. राम चरण के लिए ‘मगधीरा’ में, विजय देवरकोंडा के लिए ‘अर्जुन रेड्डी’ में उन्होंने आवाज दी है. वह हॉलिवुड की ऐक्शन और एनिमेशन फ़िल्मों में भी आवाज़ देते हैं. संकेत केएफ़जी 2 में भी अपनी आवाज़ देने जा रहे हैं.

Tags: अमर बबारियाअल्लू अर्जुनडबिंगडबिंग आर्टिस्टशरद केलकरश्रेयस तलपड़ेश्रेयस तलपड़े पुष्पासंकेत म्हात्रेसाउथ की फिल्मों की हिंदी डबिंगस्मिता मल्होत्रा
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum