• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में चेहरे

लवलीना बोर्गोहेन के दमदार मुक्कों ने यूं किया भारत का एक मेडल पक्का

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
July 30, 2021
in चेहरे, ज़रूर पढ़ें, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

टोक्यो ओलंपिक्स के सातवें दिन भारत ने अपना दूसरा मेडल पक्का कर लिया. असम से आनेवाली महिला बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन ने बॉक्सिंग के वेल्टवेट कैटेगरी में चाइनीज ताइपे की बॉक्सर चिन चेन को हराकर टोक्यो ओलंपिक में भारत का एक मेडल पक्का कर दिया है.

कल टोक्यो ओलंपिक्स में एमसी मैरी कॉम की हार भारत के लिए किसी झटके से कम नहीं थी, वहीं आज सुबह बॉक्सिंग रिंग से ही भारत के लिए ख़ुशख़बरी आई. भारत की बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन ने महिलाओं के 69 किलो (वेल्टरवेट) कैटेगरी के क्वॉर्टरफ़ाइनल में चाइनीज ताइपे की बॉक्सर चिन चेन को 4-1 की करारी शिकस्त देते हुए ओलंपिक खेलों में मेडल हासिल करनेवाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज़ कहलाने का गौरव हासिल किया.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026

कैसे पार पाई लवलीना ने चाइनीज़ ताइपे चुनौती?
क्वॉर्टरफ़ाइनल में लवलीना की प्रतिद्वंद्वी चाइनीज़ ताइपे की खिलाड़ी चिन चेन को लवलीना के खि़लाफ़ मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल थी, क्योंकि वे पहले भी इस भारतीय मुक्केबाज़ को हरा चुकी थीं. हालांकि उस हारे हुए मुक़ाबले में उन्होंने विरोधी की शक्ति से कम अपनी जल्दबाज़ी के ज़्यादा नुक़सान उठाया था. इस बार कोच मोहम्मद कमर अली ने उन्हें हिदायत दे रखी थी कि वेवजह आक्रामक नहीं होना है. लवलीना ने इस सलाह का पालन करते हुए शुरुआत में पॉइंट्स हासिल करने के बाद अंतिम पलों में डिफ़ेंस पर फ़ोकस रखा. आक्रमण और बचाव के उनके संतुलित खेल ने उन्हें विजेंदर सिंह और एमसी मैरी कॉम की स्पेशल लीग में खड़ा कर दिया. वे देश के लिए मेडल जीतनेवाली दूसरी महिला मुक्केबाज़ और कुल मिलाकर तीसरी बॉक्सर बन गईं.

अब तय है भारत का एक मेडल
आमतौर पर अधिकतर खेलों में सेमीफ़ाइनल में हारनेवाले दो खिलाड़ियों को कांस्य पदक के लिए आपसे में मुक़ाबला करना होता है. पर ओलंपिक की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में फ़ाइनल में पहुंचने से चूकनेवाले यानी सेमीफ़ाइनल में हारनेवाले दोनों खिलाड़ियों को कांस्य पदक दिया जाता है. लवलीना सेमीफ़ाइनल में पहुंच चुकी हैं सो उनका कांस्य पदक पक्का हो गया है. हालांकि देश को यही उम्मीद है कि वे सेमीफ़ाइनल में तुर्की की खिलाड़ी को हराकर फ़ाइनल में पहुंचें और फिर सोना जीतने की कोशिश करें. लवलीना का सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला 4 अगस्त को खेला जाना है, उनके सामने होंगी दुनिया की मौजूदा नंबर एक बॉक्सर बुसेनाज़ सुरमेनेली.

एक किक बॉक्सर के ओलंपिक चैम्पियन बॉक्सर में बदलने की कहानी
23 वर्षीया लवलीना जब 10 साल की थीं, तभी से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं. शुरुआत उन्होंने कोच प्रशांत दास के मार्गदर्शन में मय थाई नामक किक बॉक्सिंग के एक प्रकार से की थी. जहां बॉक्सिंग में केवल मुक्के चलाए जाते हैं, वहीं किक बॉक्सिंग में पैरों का भी इस्तेमाल किया जाता है. किक बॉक्सिंग को आमतौर पर सेल्फ़ डिफ़ेंस के लिए अच्छा माना जाता है, पर बॉक्सिंग का हिंसक स्वरूप होने के चलते ओलंपिक जैसे खेलों में इसे शामिल नहीं किया जाता. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अधिकारी पदुम बोरो के कहने पर लवलीना ने किक बॉक्सिंग छोड़, बॉक्सिंग में करियर बनाने का फ़ैसला किया और आज नतीजा सबके सामने है.

Tags: Indian team in Tokyo OlympicsIndian women BoxersLovlina BorgohainLovlina Borgohain Created HistoryLovlina Borgohain Gold medalLovlina Borgohain in OlympicsLovlina Borgohain Indian BoxerLovlina Borgohain MedalTokyo OlympicsWomen in newsओलंपिक मेडल जीतनेवाले भारतीय खिलाड़ीटोक्यो ओलंपिकटोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीमभारतीय महिला बॉक्सरलवलीना बोर्गोहेनलवलीना बोर्गोहेन ओलंपिक्स मेंलवलीना बोर्गोहेन बॉक्सिंगलवलीना बोर्गोहेन मेडलसुर्खियों में
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum