• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

अबकि देसी अंदाज़ में कराइए मुंह मीठा- बनाइए गुड़ पारे

गुड़ मिठास का सेहतभरा और स्वादिष्ट विकल्प है

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 21, 2022
in ज़रूर पढ़ें, ज़ायका, रेसिपी
A A
अबकि देसी अंदाज़ में कराइए मुंह मीठा- बनाइए गुड़ पारे
Share on FacebookShare on Twitter

 यदि आप हेल्थ कॉन्शस हैं तो ज़रूर आपने रिफ़ाइन्ड शुगर का इस्तेमाल कम कर दिया होगा, लेकिन त्यौहारों पर देसी मिठाइयां और उनका स्वाद लेना आपको पसंद तो होगा ही. ऐसे में यदि हम कहें कि आप अपनी दादी और नानी मां के समय में बनने वाले पकवानों में से एक गुड़ पारे बना कर त्यौहार का जश्न मनाएं तो? आ जाएगा न आपके मुंह में पानी? और अच्छ बात ये है कि गुड़ मिठास का सेहतमंद विकल्प है, जिसे खा कर मुंह मीठा करने में आप कॉन्शस भी नहीं होंगे. तो आइए जानते हैं कि कैसे बनाए जाएं गुड़ पारे.

गुड़ को शक्कर की तुलना में यूं ही सेहतमंद नहीं माना जाता. दरअसल, गुड़ और शक्कर की समान मात्रा लें तो उनमें कैलरी का कम ही अंतर होता है, केवल तीन या चार कैलरी का. लेकिन चूंकि गुड़ को बनाने में केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता इसलिए इसमें शक्कर की तुलना में ज़्यादा पोषक तत्व होते हैं. इसमें आयरन, मिनरल्स, फ़ाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व बरक़रार रहते हैं. अत: यदि खाने के बाद गुड़ का सेवन किया जाए तो यह डाइजेशन में मदद करता है, शरीर से ज़हरीले पदार्थ बाहर निकालने यानी टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है. इसके गुण जानने के बाद अब जान लीजिए गुड़ पारे बनाने का तरीक़ा, ताकि इस दिवाली आप देसी स्वाद के साथ मुंह मीठा कर और करवा सकें.

सामग्री
2 कप मैदा
¼ कप घी
1 कप गुड़
1 टीस्पून सौंठ
1 टीस्पून सौंफ, पिसी हुई
तेल, तलने के लिए
पानी आवश्यकतानुसार (मैदा गूंधने के लिए थोड़ा गुनगुना)

इन्हें भीपढ़ें

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026

विधि
1. एक बोल में मैदा और घी डालें. अच्छी तरह मिलाएं.
2. इसमें धीरे-धीरे गुनगुना पानी डाल कर पूड़ी से थोड़ा सख़्त आटा गूंध लें. इसे 15 मिनट तक ढंक कर अलग रख दें.
3. अब कड़ाही में तेल डालें और धीमी आंच पर गर्म होने दें.
4. गूंधे हुए मैदे की दो या तीन बड़ी लोइयां तोड़ें. एक लोई को बेल कर थोड़ी मोटी रोटी का आकार दें. इसे एक-एक सेंटीमीटर चौड़ाई में काटें और फिर एक-एक इंच की लंबाई में काट कर सांखें बना लें. इसी तरह बची हुई दोनों लोइयों से भी सांखें बना लें.
5. जब तेल मध्यम गर्म हो तो इसमें सांखें डालें और धीमी आंच पर गोल्डन-ब्राउन होने तक सेक लें.
6. सांखों को ठंडा होने के लिए रख दें. जब सांखें ठंडी हो जाएं तो एक पैन में गुड़ और चौथाई कप पानी डाल कर गुड़ की चाशनी तैयार करें.
7. जब चाशनी में झाग उठने लगे तो इसमें सौंठ और सौंफ़ मिलाएं. चाशनी को चेक करें, इसमें एक तार बनना चाहिए.
8. जब चाशनी में एक तार आने लगे तो आंच बंद कर दें और इसमें सांखें डाल कर हल्के हाथों से तब तक इन्हें चाशनी में रोल करते रहें, जब तक कि सभी सांखों पर गुड़ की पर्त न चढ़ जाए. इसे आपको तब तक चलाना होगा, जब तक कि गुड़ सांखों पर पूरी तर सूख न जाए और सभी साखें अलग-अलग न हो जाएं.
9. ठंडा होने पर इन गुड़ पारों को एयरटाइट जार में भर लें. और इस हेल्दी, टेस्टी देसी मिठाई से मेहमानों का मुंह मीठा करवाएं. इन गुड़ पारों को एयरटाइट जार में भर कर आप इनका महीनेभर तक आनंद ले सकते हैं.
फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: desi sweetsdiwalidiwali sweetsgud parejiggeryगुड़ पारेदिवालीदिवाली की मिठाईदेसी मिठाई
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum