• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

चना फुटाना: कौड़ीभर की चीज़, जो देती है लाखों के फ़ायदे

डॉक्टर दीपक आचार्य by डॉक्टर दीपक आचार्य
November 5, 2021
in ज़रूर पढ़ें, डायट, हेल्थ
A A
चना फुटाना: कौड़ीभर की चीज़, जो देती है लाखों के फ़ायदे
Share on FacebookShare on Twitter

वज़न पर लगाम नहीं कस पा रहे हैं? बार-बार भूख लग आती है? डायबिटीज़ क़ाबू में नहीं है? आपकी स्किन और बालों के रूखेपन से त्रस्त हैं? खाना पचाने में शरीर की हालत बैंड हुई जा रही है? हार्ट के पेशेंट हैं? कोलेस्टरॉल के स्तर ने दिमाग़ हिला के रखा है? कमज़ोरी इतनी कि उठने बैठने में आलस आता है? हड्डियां बजती हैं? IBS का प्रॉब्लम है? बोलो? बताओ…? इन सबका एक ही इलाज है, फुटाना यानी भाड़ में भुंजा हुआ चना. इसके बारे में और जानकारी दे रहे हैं डॉक्टर दीपक आचार्य

फुटाना यानी रोस्टेड या भुना हुआ चना, जो सभी खाते हैं या सभी ने खाए होंगे, लेकिन आज के बाद इस पोस्ट को पढ़कर आप इसकी खपत बढ़ा देंगे, दावे से कह रहा हूं. फुटाना ऐसा तीर है, जो एक वार से कई शिकार करता है और हर शिकार एकदम पर्फ़ेक्ट.
फुटाने में वो सब है जिसकी खोज आप यहां-वहां करते फिर रहे हैं या अनाप-शनाप तरीक़े खोज रहे हैं. फ़ाइबर्स, प्रोटीन्स, विटामिन्स, मिनरल्स, ऐंटीइन्फ़्लेमटॉरी कंपाउंड्स, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सैपोनिन्स, ये सब हैं भुने हुए चने यानी फुटाने में.
जितनी समस्याओं का ज़िक्र मैंने ऊपर किया है, यानी वज़न बढ़ना, बार-बार भूख लगना, डायबिटीज़, त्वचा और बालों का रूखापन, बढ़ा हुआ कोलेस्टरॉल, कमज़ोरी, आईबीएस वगैरह… हर एक समस्या पर ये ताबड़तोड़ असर करता है. हर असर को क्लिनिकली प्रमाणित किया जा चुका है. अब हर एक स्टडी का जिक्र यहां संभव नहीं है, पर आप दीपक आचार्य की बातों पर भरोसा कर सकते हैं. यक़ीन मानिए, इन तमाम समस्याओं को आप टाटा बाय-बाय कर सकते हैं.

तो भई, करना क्या होगा?
रोज़ 100 ग्राम फुटाने खाना शुरू करें, 100 ग्राम यानी क़रीब 2 कप. ज़रूरी नहीं है कि एक झटके में सारा दबा जाएं, पूरे दिनभर में इतना ज़रूर खा लें. एक साथ खा लिए तो भी दिक़्क़त नहीं. एक बात ध्यान रखनी है, फुटाना खाकर तुरंत पानी नहीं पीना है, या तो 10 मिनिट पहले पानी पी लीजिए या फुटाना खाने के आधे घंटे बाद. हर दिन, नियमित तौर से ये काम कीजिए और एक महीने के भीतर रिज़ल्ट्स दिखने शुरू नहीं हुए तो आप मेरी पोस्ट को ख़ारिज कर सकते हैं, मुझे बेशक़ ट्रोल कर सकते हैं, कोई कमेंट डिलीट नहीं करूंगा, वादा रहा.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

ये भी जान लीजिए
जिन्हें डायबिटीज़ नहीं है, वे फुटाने के साथ देसी गुड़ भी खाएं. ऐसा करने से इसके फ़ायदे दोहरी रफ़्तार से मिलेंगे. आदिवासी इलाक़ों में तो पारंपरिक तौर से शारीरिक दुर्बलता, हड्डियों में कमज़ोरी, अपचन जैसी कई समस्याओं के निपटारे के लिए गुड़ फुटाने दिए जाते हैं. हिंदुस्तान के कई हिस्सों में चने पर सोंठ, हल्दी और नमक का पानी छिड़ककर भी फुटाना बनाया जाता है. इस तरह के फुटाने भी उतने ही असरकारक होते हैं. बचपन से हमें बताया गया कि घोड़ों में ज़्यादा ताक़त लाने के लिए उन्हें चना फुटाना खिलाते हैं. मुझसे पूछिए तो मैं कहूंगा कि हम घोड़ों को फुटाना खिला-खिलाकर खुद गधे बने रहे.

तुच्छ नज़रों से न देखें फुटाने को
चने फुटाने को हमने हमेशा तुच्छ नज़रों से देखा है, रोज़ दो बादाम चबाने वालों को तो याद भी नहीं होगा कि उन्होंने आख़िरी बार फुटाने कब चबाए थे. दो नहीं 10 बादाम भी रोज़ खा लो, फुटाने से उन्नीस ही रहेगा बादाम और ये बात मैं बहुत ज़िम्मेदारी से कह रहा हूं. इशारा है, समझ सको तो बेहतर, वरना अपना क्या, चल देंगे झोला उठाकर, भटकने के लिए.
तो इस जानकारी को फटाफट शेयर करें, क्या पता कुछ लोग जो बादाम, काजू में ही मस्त हैं, उन्हें भी फुटाने की औकात का पता चले…

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: #bhatko#deshkagyan#desifoodie#herbalverbal#traditionalknowledge#देशकाज्ञान#भटको#हर्बलवर्बलChanaChana Futanadesi knowledgeDietDr. Deepak AcharyaFutnaHealthHealthy Youherbal-verbalJaggeryJaggery-gramRight DietRoasted Chanaगुड़गुड़-चनाचनाचना फुटानाडायटडॉक्टर दीपक आचार्यदेसी ज्ञानफुटनाभुना हुआ चनारोस्टेड चनासही डायटसेहतसेहतमंद आपहर्बल-वर्बलहेल्थ
डॉक्टर दीपक आचार्य

डॉक्टर दीपक आचार्य

डॉक्टर दीपक आचार्य, पेशे से एक साइंटिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं. इन्होंने मेडिसिनल प्लांट्स में पीएचडी और पोस्ट डॉक्टरेट किया है. पिछले 22 सालों से हिंदुस्तान के सुदूर आदिवासी इलाक़ों से आदिवासियों के हर्बल औषधीय ज्ञान को एकत्र कर उसपर वैज्ञानिक नज़रिए से शोध कर रहे हैं.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum