• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में चेहरे

टोक्यो ओलंपिक्स: क्या थर्ड टाइम लकी साबित हो पाएंगी दीपिका कुमारी?

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
June 28, 2021
in चेहरे, ज़रूर पढ़ें, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

महिला तीरंदाज़ी की भारतीय पोस्टर गर्ल दीपिका कुमारी ग़ज़ब फ़ॉर्म में हैं. पेरिस में चल रहे तीरंदाज़ी विश्व कप स्टेज 3 में महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा जीतकर उन्होंने स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की. व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण से पहले दीपिका ने मिक्स्ड टीम और महिला टीम रिकर्व प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था. दीपिका की इस सुनहरी सफलता ने टोक्यो ओलंपिक्स में तीरंदाज़ी से मेडल मिलने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.

पेरिस में चल रहे तीरंदाज़ी विश्व कप स्टेज 3 में दीपिका कुमारी की गोल्डन हैट्रिक ने 27 जुलाई से शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक्स में भारत के लिए इस बार तीरंदाज़ी में मेडल की उम्मीद जगा दी है. हालांकि तीरंदाज़ी और शूटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं के बारे में पहले से कुछ भी प्रेडिक्ट करना सही नहीं माना जाता, क्योंकि प्रतियोगिता के दौरान बड़े-से-बड़े खिलाड़ी की एकाग्रता में एक छोटी-सी चूक भारी पड़ जाती है. पर झारखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ानेवाली इस खिलाड़ी द्वारा पिछले कुछ समय से किया जा रहा लगातार अच्छा प्रदर्शन एक पॉज़िटिव संकेत तो है ही. अपने शुरुआती दिनों में दुनिया की नंबर एक महिला तीरंदाज़ की रैंकिंग पर विराजमान हो रहीं दीपिका, एक बार फिर से नंबर वन महिला तीरंदाज़ बन गई हैं. आज प्रधानमंत्री से लेकर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. अपने खेल को इस स्तर तक पहुंचाने का दीपिका का सफ़र हालांकि इतना आसान नहीं रहा है.

पैरिस में गोल्डन हैट्रिक के बाद दीपिका

बतौर तीरंदाज़ रिजेक्ट हो गई थीं दीपिका, अर्जुन मुंडा के पत्र से मिला अकैडमी में एडमिशन
तीरंदाज़ी अपनाने का दीपिका का फ़ैसला कम दिलचस्प नहीं है. खेलों में पैसा, समय और मेहनत लगती है. आम भारतीय मानसिकता होती है कि बच्चे पढ़-लिखकर कोई नौकरी पकड़ लें. दीपिका के पिता रिक्शा चलाते हैं और मां सरकारी अस्पताल में नर्स हैं. ऐसे में खेलों में लगनेवाले भारी ख़र्च को वहन करना उनके बूते के बाहर था. दीपिका ने परिवार का आर्थिक भार कम करने के लिए खेलों से जुड़ने का फ़ैसला किया था. दीपिका अपनी कहानी बताते हुए कहती हैं,‘‘मैं एक निम्न मध्यमर्वीय परिवार से आती हूं. घर में आर्थिक तंगी थी. मुझे मेरी दूर की एक कज़न सिस्टर ने बताया कि एक आर्चरी अकैडमी है, जहां सबकुछ मुफ़्त है, आपको केवल खेलना होता है. उसके पहले मैंने कभी तीरंदाज़ी नहीं की थी. मैंने सोचा यदि मैं बाहर चली जाऊंगी तो परिवार का भार थोड़ा कम हो जाएगा. यह सोचकर मैं आई थी, बाक़ी मुझे इस खेल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मैं रांची से जमशेदपुर के सराईकेला खरसांवा आर्चरी अकादमी गई. पर वहां मेरा चयन नहीं हुआ, वहां के कोच ने मुझे अर्जुन मुंडा के पास जाकर लेटर लाने के लिए. उन्होंने कहा इतनी दुबली-पतली है तीरंदाज़ी कैसे कर पाएगी? मेरी मां ने कहा आप एक बार मौ़का दे दीजिए नहीं कर पाए तो छह महीने में निकाल देना. उन्होंने लेटर दिया और मेरा ऐडमिशन हो गया. मैं उस समय 14 वर्ष की थी. अगले 10 महीनों में मुझे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौक़ा मिला. आगे चलकर मैं टाटा अकैडमी से जुड़ी.’’ टाटा अकैडमी से जुड़ने के बाद दीपिका को पीछे मुड़कर देखने की ज़रूरत नहीं पड़ी.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
साथी खिलाड़ी और पति अतानु दास के साथ मिलकर दीपिका ने मिक्स्ड टीम का गोल्ड जीता

क्या दीपिका साबित हो सकेंगी थर्ड टाइम लकी?
जुलाई 2021 से शुरू हो रहा टोक्यो ओलंपिक्स, दीपिका का तीसरा ओलंपिक होगा. हर बार वे भारत की ओर से पदक की मज़बूत दावेदार के तौर पर ओलंपिक खेलों में शामिल होती रही हैं. 2012 के लंदन ओलंपिक्स के पहले वे विश्व की नंबर एक महिला तीरंदाज़ थीं, लेकिन पहले ही राउंड में ब्रिटिश खिलाड़ी से हारकर बाहर हो गई थीं. उस समय लॉर्ड के क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे उस मुक़ाबले के दौरान तेज़ हवाएं चल रही थीं और दीपिका को बुखार भी था. वैसे भी लंदन 18 साल की लड़की का पहला ओलंपिक्स था. उसने वहां बहुत कुछ सीखा. रियो ओलंपिक्स में भी अच्छा प्रदर्शन करने के दबाव में दीपिका अंतिम 16 राउंड में बिखर गईं. अब 2021 के टोक्यो आलंपिक्स के पहले भी नंबर एक पायदान पर पहुंच चुकी हैं. अब जबकि ओलंपिक्स शुरू में होने में महज़ एक महीने का समय रह गया है तो उनके अच्छे फ़ॉर्म और कॉन्फ़िडेंस को देखते हुए लगता है कि वे थर्ड टाइम लकी ज़रूर साबित होंगी.
अगर इस बार दीपिका पोडियम तक पहुंचने में सफल होती हैं तो वे न केवल अपने अल्टिमेट सपने को पूरा कर लेंगी, बल्कि उन्हीं के शब्दों में लाखों लड़कियों की प्रेरणा बनेंगी. उन्होंने रियो ओलंपिक्स के पहले कहा था,‘‘ओलंपिक मेडल हर खिलाड़ी का सपना होता है. ओलंपिक मेडल का मतलब है आपने जीवन में कुछ हासिल किया है. मैं फिर से वर्ल्ड नंबर बनना चाहती हूं और ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतना चाहती हूं. मैं उन सभी लड़कियों की प्रेरणा बनना चाहूंगी, जो प्रतिभाशाली हैं, किंतु परिस्थितियों के साथ संघर्ष कर रही हैं.’’ बहरहाल हालिया सफलता के चलते वे नंबर एक तो बन चुकी हैं, आशा करते हैं ओलंपिक गोल्ड जीतने का उनका सपना भी पूरा हो जाएगा.

Tags: Archer Deepika KumariDeepika KumariDeepika Kumari Gold medalDeepika Kumari in OlympicsDeepika Kumari Indian AthleteDeepika Kumari MedalIndian team in Tokyo OlympicsIndian women archersTokyo OlympicsWomen in newsटोक्यो ओलंपिकटोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीमतीरंदाज दीपिका कुमारीदीपिका कुमारीदीपिका कुमारी ओलंपिक्स मेंदीपिका कुमारी गोल्ड मेडलदीपिका कुमारी मेडलभारतीय महिला तीरंदाजसुर्खियों में
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum