• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

आपकी वॉर्ड्रोब में हैं कि नहीं मल्टिकलर्ड आउटफ़िट्स?

मनॉटनी को तोड़ेंगे रंगबिरंगे परिधान

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
September 6, 2022
in ज़रूर पढ़ें, न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
multicolored-outfits
Share on FacebookShare on Twitter

जिस तरह रंग हमारे मन को ख़ुश कर देते हैं. उसी तरह रंग-बिरंगे लिबास भी मन को प्रसन्न करते हैं. इन दिनों कई नामचीन सितारे मल्टिकलर्ड ड्रेसेस और साड़ियों में नज़र आ रहे हैं. यदि आप सॉलिड कलर्स पहनने में भरोसा रखती हैं, तब भी हम आपको सलाह देंगे कि आपकी वॉर्ड्रोब में एक-दो मल्टिकलर्ड परिधान होने ही चाहिए. ये एकरसता को तोड़ने का काम करेंगे.

अपने फ़ैशन लुक को यदि आप ऊर्जावान रखना चाहती हैं तो रंग इसमें आपका साथ देंगे. मल्टिकलर्ड ड्रेसेस आपके लुक को वाइब्रेंट बनाते हैं शायद यही वजह है कि बीते दिनों कई नामचीन हस्तियां मल्टिकलर्ड ड्रेसेस में नज़र आईं. यहां उनके लुक देखिए और यह तय कीजिए कि आप किस तरह की मल्टिकलर्ड ड्रेस पहनना पसंद करेंगी…

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

पायल सिंघाल के मल्टिकलर्ड गाउन में बैडमिंटन की सुपरस्टार पी वी सिंधु कितनी मनमोहक और ऊर्जा से भरी लग रही हैं, है ना? सिंधु का यह फ़ैशन लुक आपको यह बात अच्छी तरह समझा देगा कि मल्टिकलर्ड ड्रेसेस कितनी कूल और स्टाइलिश नज़र आ सकती हैं.

यदि आप उन लोगों में से हैं, जो मल्टिकलर्ड ड्रेस को ले कर आश्वस्त नहीं हैं कि वह आप पर अच्छी लगेगी या नहीं तो विद्या बालन की तरह सॉलिड कलर की ड्रेस के ऊपर मल्टिकलर्ड केप पहन सकती हैं. विद्या का यह मल्टिकलर्ड आउटफ़िट अनामिका खन्ना के कलेक्शन से है.

आप साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो कट्रीना कैफ़ की तरह मल्टिकलर्ड साड़ी का चुनाव कर सकती हैं. सब्यसाची की इस साड़ी में, जिसे कट्रीना ने पहना है तीन रंगों का बोलबाला है- लाल-मरून, हरा और सुनहरा. यहां हरा रंग बहुतायत में इसलिए यह मल्टिकलर्ड साड़ी सटल और सोबर भी नज़र आ रही है. कट्रीना के इस लुक को सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट अमि पटेल ने स्टाइल किया है.

हुमा क़ुरैशी ने नीले रंग की अधिकता वाली जिस मल्टिकलर्ड ड्रेस का चुनाव किया है वह डिज़ाइनर द्वय ऋषि ऐंड विभूति के कलेक्शन से है. उनके इस लुक को सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रतांसी ने क्रिएट किया है. यदि आप पहली बार मल्टिकलर्ड ड्रेस का चयन करने जा रही हैं तो इस तरह के प्रिंट्स का चुनाव अच्छा रहेगा.


वरुण बहल कुतूर का यह मल्टिकलर्ड आउटफ़िट पहने मृणाल ठाकुर बेहद सलीक़ेदार नज़र आ रही हैं. उनके इस लुक को सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट अर्चा मेहता ने तैयार किया है.


शिल्पा शेट्टी ने डिज़ाइनर पुनीत बालना के कलेक्शन का यह मल्टिकलर्ड आउटफ़िट पहना है. दरअसल यह प्री-डेप्ड लहरिया साड़ी है, जिसका पल्ला ऑलिव ग्रीन कलर का है और बाक़ी की साड़ी अन्य रंगों के लहरिया पैटर्न से बनी है. इसके साथ हाथ के काम का बना बेल्ट भी है. यदि आप प्रयोगों से नहीं हिचकतीं तो इस तरह की प्री-ड्रेप्ड साड़ी, जो किसी ग्लैमरस आउटफ़िट की तरह नज़र आती है और मल्टिकलर्ड है, को भी अपनी वॉर्ड्रोब में शामिल कर सकती हैं.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: Colorful GarmentsMulticolored Outfitswardrobe updateमल्टिकलर्ड आउटफ़िट्सरंगबिरंगे परिधानवॉर्ड्रोब अपडेट
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum