• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

क्या आपको पता है डेनिम की देखभाल का सही तरीक़ा?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 2, 2021
in ज़रूर पढ़ें, फ़ैशन, स्टाइल टिप्स
A A
क्या आपको पता है डेनिम की देखभाल का सही तरीक़ा?
Share on FacebookShare on Twitter

कहीं भी बाहर जाना हो आप झट से अपने पसंदीदा जींस के साथ टॉप पहन लेती हैं, है ना? हमें पता है कि डेनिम आपके लुक को कूल बनाता है, पर क्या आप अपने डेनिम का लुक कूल रखती हैं? कहने का मतलब- क्या आप उसकी देखभाल का सही तरीक़ा जानती हैं? शर्त लगा लीजिए, आपको जींस की देखभाल से जुड़ी आधी बातें पता ही नहीं होंगी. ऐसी ही बातों को तो हम यहां बता रहे हैं…

जींस अब हम सभी के जीवन का अहम् हिस्सा बन चुका है. क्या आपको पता है कि हर उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय इस डेनिम को बनाया क्यों गया? दरअस्ल, इसे कारखानों में शारीरिक श्रम करने वाले श्रमिकों के लिए बनाया गया था. इसे इस तरह बनाया गया था, जो श्रम के दौरान ज़्यादा गंदा भी न हो और जिसे बार-बार धोने की ज़रूरत भी न पड़े. और कमाल की बात ये है कि यह आम लोगों के बीच भी अपने इसी गुण की वजह से लोकप्रिय हो गया.
यहां हम आपको अपने जींस को कूल रखने के, उसकी सही देखभाल करने के तरीक़े बता रहे हैं, ताकि आपके जींस का रंग और चमक लंबे समय तक बरक़रार रहे.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

डेनिम को जल्दी-जल्दी न धोएं
डिज़ाइनर टॉमी हिलफ़िगर ने भी इस बात की तस्दीक की है कि जींस को जल्दी-जल्दी नहीं धोना चाहिए, क्योंकि इससे जींस जल्दी ख़राब हो सकता है. एक जानेमाने जींस ब्रैंड के सीईओ ने भी एक सम्मेलन में यह बात स्वीकार की थी कि अपनी कंपनी के जिस जींस को उन्होंने पहना हुआ है, उसे उन्होंने सालभर पहले ख़रीदा था और तब से अब तक एक बार भी नहीं धोया है.
जींस का कपड़ा मोटा होता है, जिसे धोने में पानी की बहुत ज़्यादा बर्बादी होती है. साथ ही कठोर डिटर्जेंट्स जींस को बदरंग बना देते हैं. अब यदि आप इस सोच में पड़ गई हैं कि आख़िर जींस को कितने समय बाद धोना चाहिए तो परेशान न हों, क्योंकि हम आगे यही बताने जा रहे हैं. डेनिम को कब धोया जाए यह बात इस बात से तय होती है किआप अपने डेनिम को कितनी बार पहनती हैं और उसका इस्तेमाल किस तरह करती हैं. जींस को अमूमन दो से छह महीने के अंतराल पर धोना चाहिए.

ये कैसे पता चलेगा कि इसे धोने का समय आ गया है?
आपके इस वाजिब सवाल का भी हमारे पास सटीक जवाब है. जब आपको ऐसा लगने लगे कि आपका जींस हिप के पास से झूल रहा है, घुटने के पास वाला हिस्सा खिंचा हुआ लग रहा है और यह कमर से बहुत ही ढीला हो गया है तो समझ जाइए कि अब जींस को धो डालने का सही समय आ चुका है.
और जब तक जींस को धोने का समय नहीं आया है, तब तक यदि आप इसे तरोताज़ा दिखाना चाहती हैं तो स्नान करते समय इसे बाथरूम में साथ ले जाएं और खूंटी पर टांग दें. कुछ देर गर्म पानी की भाप में टंगा रहने से जींस बिल्कुल फ्रेश नज़र आने लगेगा.

जींस को धोने और सुखाने का सही तरीक़ा
यदि आप चाहती हैं कि आपका डेनिम लंबे समय तक नया-सा बना रहे तो इसे वॉशिंग मशीन में कभी न धोएं और ड्रायर से तो कोसों दूर रखें. यदि आपने ब्रैंडेड जींस लिया है तो इसे को धोने और सुखाने के लिए जींस पर लिखे निर्देशों का पालन करें.
जींस को कभी भी गर्म पानी से न धोएं. गर्म पानी से धोने पर आपका जींस ढीला पड़ सकता है और इसके रंग भी फीके पड़ सकते हैं. इसे धोने का सही तरीक़ा यह है कि आप एक बकेट में ठंडा पानी लें, उसमें एक कप विनेगर मिलाएं और जींस को भिगो दें. लगभग घंटेभर बाद इसे पानी से निकालें और बिना निचोड़े ऐसी जगह सुखाएं, जहां हवा तो आती हो, लेकिन धूप की किरणें इस पर सीधी न पड़ें. धूप की किरणें जींस के रंग को फीका कर देती हैं.

जब जींस को वॉशिंग मशीन में धोना हो ज़रूरी
वॉशिंग मशीन को जेंटल/डेलिकेट/हैंडवॉश सेटिंग पर रखें. मशीन को ठंडे पानी पर सेट करें. अपनी जींस को उल्टा कर लें यानी अंदर का हिस्सा बाहर की ओर हो. इसे धोने के लिए विनेगर का ही इस्तेमाल करें, डटर्जेंट का नहीं. जींस के साथ केवल दूसरी जींस या डेनिम वेयर्स ही धोएं. जींस को मशीन में न सुखाएं, बल्कि हवा में इस तरह सुखाएं, जहां इस पर सूरज की किरणे सीधी न पड़ती हों.

क्या करें जब जींस पर लग जाए कोई दाग़
जब आपके डेनिम पर किसी तरह का दाग़ लग गया हो तो पूरा जींस धोने की जगह, पानी और ब्रश की सहायता से केवल दाग़ को निकालने की कोशिश करें. यदि इससे दाग़ नहीं निकलता है तो आप किसी सौम्य डिटर्जेंट या शैम्पू का इस्तेमाल कर दाग़ निकालने का प्रयास करें. इससे जींस को किसी तरह का नुक़सान नहीं पहुंचेगा और दाग़ भी हट जाएगा.

Tags: denimdenim carehow to take care of denimjeansजींस की देखभालडेनिमडेनिम की देखभाल का सही तरीक़ा
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum