• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए हीरो

जो मिले, मुरीद हो जाए ऐसी शख़्सियत थे डॉक्टर दीपक आचार्य

आप कई लोगों की कई सेहतमंद आदतों में हमेशा मौजूद रहेंगे, डॉक्टर दीपक आचार्य!

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
September 19, 2023
in ओए हीरो, ज़रूर पढ़ें, शख़्सियत
A A
जो मिले, मुरीद हो जाए ऐसी शख़्सियत थे डॉक्टर दीपक आचार्य
Share on FacebookShare on Twitter

डॉक्टर दीपक आचार्य, जो पेशे से साइंटिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट थे, जिन्होंने मेडिसनल प्लांट्स में पीएचडी और पोस्ट डॉक्टरेट किया था. पिछले 22 वर्षों से वे हिंदुस्तान के सुदूर आदिवासी इलाक़ों से आदिवासियों के हर्बल औषधीय ज्ञान को एकत्र कर, उस पर वैज्ञानिक नज़रिए से शोध कर रहे थे. वे जितने ज्ञानी थे, उतने ही विनम्र और ज़िदादिल. यह बात उनसे जुड़ा हर व्यक्ति मानेगा कि वे बेहद सरल इंसान थे. उनकी शख़्सियत का एक पहलू, जिसे ओए अफ़लातून से उन्हें जोड़ने के दौरान मैंने जाना-समझा, उन्हें याद करते हुए आपके साथ साझा कर रही हूं.

‘‘आप चाहे जो भी ‘आचार्य’ हों, बंगाली, साउथ इंडियन या फिर हिंदी पट्टी वाले… शादी से पहले मेरा सरनेम भी ‘आचार्य’ था तो मैं मानकर चलती हूं कि आप मेरे मायके वाले हैं.’’ पहली बार फ़ोन पर हुई हमारी बातचीत के दौरान मेरे यह कहते ही वे हंस पड़े थे. यह वह रिश्ता था, जिसकी शुरुआत वर्ष 2021 के अगस्त महीने में हुई थी. बीते दो वर्षों में हमने शायद कुल जमा दो या तीन बार कोई घंटेभर तक फ़ोन पर बात की होगी और कुछ वॉट्सऐप मैसेजेस का आदान-प्रदान हुआ होगा. पर यही ख़ास बात है डॉक्टर दीपक आचार्य के बारे में कि उनसे किसी भी तरह जुड़ा हुआ व्यक्ति, उनसे बातचीत के दौरान इतनी ही गर्माहट महसूस करता था, जैसे वे उसके बहुत आत्मीय अपने हों. आमने-सामने उनसे कभी मुलाक़ात हुई ही नहीं और अब यह कभी न हो सकेगा, इस बात की कसक हमेशा मन में रहेगी.

अपनी वेबसाइट ओए अफ़लातून को लॉन्च किए चार महीने हुए होंगे. मैं हेल्थ के सेक्शन में कॉलम लिखने के लिए किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में थी, जो सेहत पर आम लोगों को स्थानीय खानपान से जोड़ सकने से जुड़े आलेख लिखता या लिख सकता हो. इस दौरान मेरी लेखक मित्र इरा टाक ने मुझे दीपक आचार्य जी के बारे में बताया था और मैं फ़ेसबुक पर उनसे जुड़ी. उनके दो-चार आलेख पढ़ते ही मुझे यह समझ में आ गया कि जिस तरह के आलेख मैं वेबसाइट पर देना चाहती हूं, डॉक्टर आचार्य बिल्कुल वैसा ही लिखते हैं. उनके आलेखों की भाषा बेहद सहज और चुटीली थी और उसमें मौजूद ज्ञान बेहद गहरा, समझने में आसान और अमल में ला पाने जैसा होता था. यह केवल उसी व्यक्ति के साथ हो सकता था, जिसकी अपने विषय पर बहुत गहरी पकड़ हो. उनकी वॉल पर कुछेक आर्टिकल पढ़ने के बाद बिना कोई देर करते हुए मैंने उन्हें अप्रोच किया और बताया कि मैं उनके आलेख लेना चाहती हूं. उनका जवाब भी तुरंत आया कि बिल्कुल आप ले लें, यह ज्ञान जितना अधिक फैले उतना अच्छा होगा.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

इसके बाद जब कभी उनके आलेख लिया करती, उनके साथ लिंक साझा करती और इस दौरान उनसे छोटी-मोटी बातचीत हो जाया करती. कई लोगों की शख़्सियत ऐसी होती है कि उनसे आपकी पहचान का अर्सा मायने नहीं रखता, बल्कि उनसे कई मामलों में मिलती-जुलती आपकी फ्रीक्वेंसी और एहसासात मायने रखते हैं. मैं उन्हें हमेशा कहती कि आपके आलेखों की हेडिंग ज़बर्दस्त होती है अत: मैं उन्हें लेते समय वैसा का वैसा ही रखती हूं. जवाब में वे मुस्कुरा देते या फिर वॉट्सऐप पर उनका स्माइली आ जाता. यूं ही छोटी-छोटी बातें, जैसे ग़ुलाम अली साहब की ग़ज़लों का मुरीद होना, देसी भाषा, देसी खानपान और जंगलों में रुचि होना भी हमें एक-दूसरे से सोशल मीडिया के ज़रिए जोड़े रखता.

दूसरी बार उनसे फ़ोन पर हुई बातचीत में मैंने पूछा था, ‘‘जिन लोगों के पास ज्ञान होता है, अक्सर वे इतने बड़े हो जाते हैं कि उन तक पहुंच बन ही नहीं पाती. और अक्सर वे लोग अपना ज्ञान बांटते ही नहीं हैं फिर आप अपने ज्ञान को इतनी अच्छी तरह सबके साथ बांट कैसे लेते हैं?’’ उन्होंने कहा था, ‘‘ज्ञान को यदि साझा नहीं किया, बांटा नहीं तो ज्ञान के होने का फ़ायदा ही क्या है?’’ जब उन्होंने बताया था कि पेंगुइन से उनकी किताब जंगल लेबोरेटरी आ रही है तो जैसे उनके जानने वाले सभी लोग उत्साहित थे, मैं भी थी. पहली बार जब मार्च 2023 में पुस्तक मेले में दिल्ली जाना हुआ तो जो किताबें साथ लिए लौटी थी जंगल लेबोरेटरी उनमें से प्रमुख थी. डॉक्टर आचार्य की यह किताब हर घर में होनी चाहिए, जो हमें हमारे किचन में मौजूद चीज़ों का सही इस्तेमाल सिखाती है, हमें देसी और पारंपरिक ज्ञान से रूबरू कराते हुए स्वस्थ बने रहने के तरीक़े बताती है.

यह जीवन बेहद अप्रत्याशित और क्षणभंगुर है. इस बात पर विश्वास करने का मन नहीं हो रहा है, लेकिन आज रात तक़रीबन ढाई बजे डॉक्टर आचार्य एक ऑटो इम्यून डिज़ीज़ के इलाज के दौरान हमारे बीच नहीं रहे. उनकी बताई सेहत संबंधी बातों को आज़माने और अपनाने के बाद मैं यह कहूंगी कि डॉक्टर दीपक आचार्य मेरे साथ मेरी उन आदतों में हमेशा रहेंगे, जो मैंने उनके आलेख पढ़ने के बाद अपनाईं. अपने देश के पारंपरिक ज्ञान को विज्ञान की कसौटी पर परखकर आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने का कार्य करने वाले डॉक्टर दीपक आचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम पारंपरिक ज्ञान का इस्तेमाल करें, उसे अपनाएं, उसे बांटें और प्राकृतिक व स्थानीय खाद्य पदार्थों के ज़रिए ख़ुद को सेहतमंद रखें. जड़ों की ओर लौटें और भटकें – कुछ इस तरह कि हमारी सेहत ‘टनाटन’ रहे.

(उन्हें याद करते हुए, उन्हें श्रद्धांजलि देते इस आलेख में ‘टनाटन’ शब्द डॉक्टर दीपक आचार्य के एक आलेख से जस का तस ले लिया गया है.)

 

 

Tags: Dr. Deepak Acharyaडॉक्टर दीपक आचार्य
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum