• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

कुछ छुपे हुए संकेत जो बताएंगे कि उन्हें आपसे प्यार है

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 6, 2021
in ज़रूर पढ़ें, प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
कुछ छुपे हुए संकेत जो बताएंगे कि उन्हें आपसे प्यार है
Share on FacebookShare on Twitter

आपको उनका साथ अच्छा लगता है और उन्हें आपका. कई बार आपने उनकी आंखों में अपने लिए प्रेम को भी महसूस किया है, लेकिन आप यह तय नहीं कर पा रही हैं कि क्या वाक़ई वे आपसे प्यार करते हैं और इस बारे में सीधे-सीधे उनसे पूछने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रही हैं. अब क्या करें? पर आपको चिंता किस बात की? हम जो हैं आपके साथ… हम बता रहे हैं कुछ ऐसे छुपे हुए संकेतों के बारे में, जो इस बात का खुलासा कर देंगे कि उन्हें आपसे प्यार है.

बात ये है कि आप दोनों एक-दूसरे को जानते, समझते हैं; एक-दूसरे के साथ रहना पसंद करते हैं; एक-दूसरे से दूर रहने पर एक-दूसरे को मिस करते हैं… आपको उनपर ग़ुस्सा भी ख़ूब आ रहा है कि वे प्यार का इज़हार क्यों नहीं करते और बहुत चाह कर भी आप अपने साथी से यह नहीं पूछ पा रही हैं कि क्या उन्हें आपसे प्यार है?
हमारी सलाह तो ये है कि आज के दौर में जब हम जेंडर इक्वैलिटी की बातें करते हैं तो आपको यह उम्मीद रखनी छोड़ ही देनी चाहिए कि प्यार के इज़हार की पहल वे ही करें, क्योंकि इस इज़हार को लेकर आपको जो स्वाभाविक घबराहट है, वही और वैसी ही घबराहट उन्हें भी तो होगी. ख़ैर… हम ये बिल्कुल नहीं करने जा रहे हैं कि मामला जहां है, उसे वहीं रहने दीजिए, बल्कि हम तो आपको उन छुपे हुए संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको इस बात का भरोसा दिला देंगे कि उन्हें आपसे प्यार है. फिर आप ख़ुद उन्हें प्रपोज़ करें या ना करें, ये आपकी चॉइस है…

व्यस्तताओं के बीच भी आपसे मिलने का समय निकालना

यूं तो हम सभी उन लोगों के लिए समय निकाल ही लेते हैं, जो हमारे अपने हैं और जिनसे हमें स्नेह है, लेकिन यदि प्रेम गहरा न हो तो रोज़ाना किसी से मिलने के लिए समय निकालना किसी को भी परेशानी भरा लगता है. तो इस बात का कि वे आपको प्यार करते हैं, पहला संकेत यह है कि वे बहुत व्यस्त होने पर भी आपसे मिलने को तरजीह देते हैं और लगभग रोज़ाना आप से मिलते हैं. आपसे मिलने के लिए उनका ये अतिरिक्त प्रयास इस बात का संकेत हैं कि उन्हें आपसे लगाव है.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

आपकी प्राथमिकताओं को वरीयता देना

कोई पुरुष आपके प्यार में है और उसने इस बात को अब तक आपके सामने स्वीकार नहीं किया है तो हमारा यक़ीन मानिए कि छोटी-छोटी बातों में वो इस प्यार को झलकाता ज़रूर होगा, मसलन- रेस्तरां में खाने जाते वक़्त आपकी पसंद को तरजीह देना, घूमने जाते समय आपकी पसंद की जगह पर जाना, पसंदीदा फूल देना यहां तक कि आपके पसंदीदा आइसक्रीम फ़्लेवर का ध्यान रखना और यदि किसी दिन आपका दिनभर सोने का मन है तो मिलने का प्लान कैंसिल करने में पलभर की भी देर न करना… तो आपके लिए इन संकेतों को समझने का बाक़ी का काम हमने आप पर छोड़ दिया है.

आपके परिजनों और दोस्तों से मिलने में रुचि लेना

आपने सही पढ़ा. यदि वे आपसे प्यार करते हैं तो न सिर्फ़ आपके दोस्तों और परिजनों से मिलने में रुचि दिखाएंगे, बल्कि आपको अपने दोस्तों और परिवार के लोगों से मिलवाने में भी ख़ुशी का अनुभव करेंगे. यदि वे इन दोनों बातों को लेकर हमेशा उत्साहित नज़र आते हैं तो यह एक बड़ा संकेत है कि वे आपसे प्यार करते हैं.

आपकी राय को तरजीह देना

भले ही उनकी पसंद आपसे अलग ही क्यों न हो, लेकिन यदि वे आपकी राय को तवज्जो देते हैं, जैसे- पसंद न आने पर भी आपके सुझाए गए रंगों के कपड़ों को वॉर्ड्रोब में जगह देना, पसंद न होने पर भी आपके सुझाए गए क्विज़ीन को ट्राइ करना तो आप पहली फ़ुरसत में ही इस बात को जान लीजिए कि वे आपको प्यार करते हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: five signs that he truly loves youlovelove&sexrelationshipsigns that he loves youदिल-विलपरखें प्यार कोप्यार-व्यारयूं महसूस करें उनके प्यार कोरिलेशनशिपसंकेत जो बताएंगे उन्हें आपसे प्यार है
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum