• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

भावी दुल्हनों! त्वचा की देखभाल के ये तरीक़े ज़रूर आज़माएं

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
December 1, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
भावी दुल्हनों! त्वचा की देखभाल के ये तरीक़े ज़रूर आज़माएं
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आपकी भी जल्द ही शादी होनेवाली है तो हम आपसे यह नहीं पूछेंगे कि अपनी त्वचा को सेहमंद और चमकदार बनाए रखने के लिए आप क्या कर रही हैं? क्योंकि आप चाहे इसके लिए, जो भी कर रही हों, लेकिन यहां हम आपको ऐसी सलाह दे रहे हैं, जिसे आज़माने के बाद आप ख़ुद पाएंगी कि हर दिन आपकी त्वचा में निखार आ रहा है.

अपने विवाह के दिन आप अपना ही सबसे ख़ूबसूरत वर्शन लगें, इसके लिए बहुत ज़रूरी है कि आपकी त्वचा स्वस्थ व चमकदार हो. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि मेकअप भी स्वस्थ त्वचा पर ही बेहद ख़ूबसूरत नज़र आता है. यदि आप भी जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं तो आप त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए जो कुछ भी कर रही हों, उसके साथ-साथ इस आलेख में बताई गई बातों को भी अपनाएं. और इसके नतीजे में पाएं खिली-खिली और सेहतमंद त्वचा.

हां, सेहतभरी त्वचा पाने के लिए एक और ज़रूरी बात है, जिसके बिना हमारे बताए नुस्ख़े भी अपना पूरा काम नहीं कर पाएंगे और वो है कम से कम आठ घंटों की नींद लेना यानी अपनी नींद पूरी करना. बहुत सारे कामों के बीच यदि टेंशन की वजह सेआपको नींद आने में समस्या हो रही हो तो अपने तकिए पर लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदे डालें. इसकी भीनी ख़ुशबू से आपको गहरी और अच्छी नींद आएगी. साथ ही, सोने से पहले गुनगुना या गर्म दूध भी पी सकती हैं. यह भी अच्छी नींद लाने का कारगर नुस्ख़ा है.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

बातें खानपान की
यदि आप सेहतमंद त्वचा पाना चाहती हैं तो उसका रास्ता भी आपके पेट से होकर ही जाता है. जितना स्वस्थ आपका खानपान होगा, उतनी ही सेहतभरी होगी आपकी त्वचा. तो खानपान को लेकर हम आपको ये सलाहें देंगे:
इन चीज़ों को अपने भोजन में ज़रूर शामिल करें
कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जो आपको खिली-निखरी त्वचा देने के लिए जाने जाते हैं. इन्हें अपने भोजन का हिस्सा बना लें. ये रही इनकी सूची: सैमन मछली, अंडे, पिस्ता, फलियों वाली सब्ज़ियां, ब्रोकलि, चुकंदर और डार्क चॉकलेट.
पानी और ये फल भी त्वचा को सेहत बख़्शेंगे
त्वचा सही तरीक़े से हाइड्रेटेड रहेगी तो कोमल और आभावान दिखाई देगी. इसके लिए ज़रूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, क्योंकि कम पानी पीने से त्वचा बेजान और मुरझाई हुए नज़र आती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के अलावा पानी की अधिकता वाले फल खाने से भी त्वचा की लुनाई बढ़ती है. आप मौसम के अनुसार उपलब्ध अंगूर, तरबूज़, खीरा, खरबूजा, संतरा, मौसम्बी जैसे फलों को भी अपनी डायट में शामिल करें.

बातें देखभाल की
जब शादी को कम दिन बचें हों तो अपनी त्वचा की देखभाल घर पर ही करना शुरू करें, लेकिन एक्स्पर्ट की सलाह पर, ताकि शादी से ठीक पहले कोई भी चीज़ गड़बड़ न होने पाए. इसके लिए हमारी सलाह है:
त्वचा को एक्स्फ़ॉलिएट करें
सप्ताह में एक बार त्वचा को स्क्रब करें. इससे त्वचा पर मौजूद मृत कोशिकाएं यानी डेड सेल्स हट जाएंगी, त्वचा का टेक्स्चर सुधरेगा और आपकी रंगत में निखार भी आएगा. स्क्रब बनाने के  लिए आप अपने किचन में मौजूद इन्ग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं. बारीक़ ब्राउन शुगर में थोड़ा शहद और कुछ बूंद ऑलिव ऑइल मिलाकर स्क्रब बनाएं या फिर अपने डर्मैटोलॉजिस्ट की सलाह पर बाज़ार में उपलब्ध किसी स्क्रब का इस्तेमाल करें.
घर पर बने हुए फ़ेस पैक का इस्तेमाल करें
दमकती हुई त्वचा पाने के लिए घर पर बनाए गए फ़ेस पैक बेहद असरदार भी होते हैं और इनसे किसी तरह का इन्फ़ेक्शन होने का ख़तरा भी कम होता है. यदि आपकी त्वचा सामान्य है तो आप थोड़े से बेसन में, चुटकीभर हल्दी पाउडर, दही और दो बूंद ऑलिव ऑइल मिलाकर पैक बना सकती हैं. यदि आपकी त्वचा ऑइली है तो मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और कुछ बूंद नींबू का रस मिलाकर उसका फ़ेस पैक लगा सकती हैं.
मेकअप ब्रशेज़ को साफ़ करना न भूलें
शादी के दिन से पहले भी अलग-अलग दिनों पर किसी न किसी रस्म के लिए आपको मेकअप तो करते ही रहना होगा. अत: बहुत ज़रूरी है कि हर बार मेकअप करने के बाद अपने मेकअप ब्रशेज़ को शैम्पू की सहायता से धोकर अच्छी तरह साफ़ करें और सुखाने के बाद ही अंदर रखें, ताकि इसमें किसी तरह के कीटाणु न पनपने पाएं, क्योंकि ये कीटाणु आपकी त्वचा पर पहुंच गए तो ब्रेकआउट्स का कारण बन सकते हैं.

फ़ोटो: गूगल

Tags: for future bridesglowing skinhealthy skinskinskin careskin care tips for future bridesways to get healthy skinत्वचात्वचा देखभालदमकती हुई त्वचाभावी दुल्हनों के लिएभावी दुल्हनों के लिए त्वचा की देखभाल के तरीक़ेस्वस्थ त्वचास्वस्थ त्वचा पाने के तरीक़े
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum