• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

बालों को मज़बूत बनाना चाहती हैं? तो अपनाएं ये आदतें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 23, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
बालों को मज़बूत बनाना चाहती हैं? तो अपनाएं ये आदतें
Share on FacebookShare on Twitter

किसे नहीं चाहिए सेहतमंद और मज़बूत बाल? ये तो हम सभी चाहते हैं और यदि स्वाभाविक रूप से बाल मज़बूत हो जाएं तो सोने पे सुहागा जैसी बात हो जाए. पर क्या आपको लगता है कि जैसी लाइफ़स्टाइल हम जी रहे हैं, जितना प्रदूषण हमारे आसपास है, उसके बीच स्वाभाविक रूप से मज़बूत बाल पाना आसान है? आसान तो नहीं है, पर आप जितना मुश्क़िल समझ रही हैं, उतना मुश्क़िल भी नहीं है. यदि आप कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपने रूटीन में शामिल कर लें तो मज़बूत बाल पाने की इच्छा पूरी हो जाएगी.

मज़बूत बाल पाना चाहती हैं तो गांठ बांध लीजिए कि ये कमाल रातोंरात नहीं हो सकता. इसके लिए आपको धैर्य की ज़रूत होगी और साथ ही साथ नियमित रूप से कुछ आदतों को अमल में लाना होगा. ये आदतें धीरे-धीरे आपके बालों की सेहत में सुधार करेंगी आर आपको मिलेंगे मज़बूत बाल. तो आइए जानें कि वे कौन-सी आदतें हैं, जिन्हें अपना कर आप स्वस्थ व मज़बूत बाल पा सकती हैं.

कंघी करने का सही तरीक़ा सीखें
हम सभी कम से कम दिन में दो बार तो कंघी करते ही हैं. पर क्या आपको सही तरीक़े से कंघी करना आता है? यह सवाल इसलिए कि हम में से अधिकतर युवतियों को ये नहीं आता. तो कंघी करने का सही तरीक़ा यह है कि आप बालों के निचले हिस्से से इसकी शुरुआत करें. नीचे के बालों को सुलझाते हुए धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ें. इससे बालों की जड़ों पर ज़्यादा खिंचाव नहीं आएगा और वे टूटेंगे नहीं. यदि आप इस तरह कंघी करेंगी तो पाएंगी कि बालों की उलझनें भी आसानी से सुलझ जाती है. यह आदत आपके बालों को सेहतमंद रखेगी.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

गीले बालों पर कंघी न करें
कहीं बाहर जाने की जल्बाज़ी में यह गलती आप भी कर ही जाती होंगी. बाल गीले या हल्के गीले होने पर भी उनपर कंघी करने से बाल कमज़ोर होते हैं और ज़्यादा टूटते हैं, क्योंकि जड़ों पर मौजूद नमी बालों को नाज़ुक बना देती है. अत: गीले बालों पर कभी कंघी न करें. और इसी से जुड़ी दूसरी बात ये कि बालों को जल्दी सुखाने के चक्कर में हेयर ड्रायर का उपयोग न करें. यदि आप बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने देंगी तो वे मज़बूत बने रहेंगे. इस टिप को अपना कर देखिए आपके बाल मज़बूत बनेंगे.

सप्ताह में एक बार चम्पी ज़रूर करें
ये तो सदियों से आज़माया हुआ हमारी दादी-नानिओं का नुस्ख़ा है. हम सब जानते हैं कि  बालों व स्कैल्प, जहां बालों की जड़ें होती हैं, पर तेल लगाने से बाल सेहतमंद बनते हैं. जहां बालों पर तेल लगाने से बार रूखे और जल्दी टूटने जैसे नहीं होने पाते, वही स्कैल्प पर तेल लगाने से बालों को जड़ों से पोषण मिलता है, जो उन्हें मज़बूत बनाता है. अत: सप्ताह में कम से कम एक बार या फिर अपनी सुविधानुसार सप्ताह में दो बार बालों में तेल ज़रूर लगाएं. और हां, बालों में तेल लगाने का तरीक़ा, बालों में कंघी करने के तरीक़े जैसा ही रखें. पहले बालों के सिरों पर तेल लगाएं और फिर स्कैल्प में तेल लगाकर अच्छी तरह मालिश करें, ताकि इस हिस्से का रक्त-संचार सुधरे और बाल मज़बूत बनें.
यह भी ध्यान रखें कि जिस तरह गीले बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए, ठीक उसी तरह तेल लगाने के तुरंत बाद भी बालों में कंघी नहीं की जानी चाहिए. यदि आप तेल लगाने के बाद कंघी किए बिना नहीं रह सकती हैं तो कंघी उसी तरह करें, जैसा कि हमने आपको ऊपर सिखाया है. नीचे से शुरुआत करें और ऊपर की ओर बढ़ती जाएं.

बालों को जल्दी-जल्दी न धोएं
बालों को जल्दी-जल्दी धोने से आपके बालों व स्कैल्प पर आने वाला वह प्राकृतिक तेल हट जाता है, जो आपके बालों को मज़बूती और चमक देने के लिए ज़िम्मेदार होता है. यही नहीं, बालों को बार-बार धोते रहने से आपकी स्कैल्प भी रूखी हो सकती है, जिससे डैंड्रफ़ की समस्या जन्म ले सकती है. इसलिए यदि आप अपने बालों को मज़बूत बनाए रखना चाहती हैं तो बहुत ज़रूरी है कि बालों को जल्दी-जल्दी धोने की आदत को बदल दें. सप्ताह में एक से दो बार शैम्पू करना पर्याप्त होगा.

समय-समय पर बालों को कटवाती रहें
यदि आपके बालों के सिरे दोमुंहे और रूखे हो जाते हैं तो बहुत ज़रूरी है कि आप नियमित अंतराल पर बालों को नीचे की ओर से ट्रिम करवाती रहें. इससे वे रूखे बाल अलग हो जाएंगे, जिनकी वजह से आपके बाल स्प्लिट हो कर कमज़ोर हो जाते और टूट सकते थे. 

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: get strong hairs naturallyhabitshabits to get strong hairs naturallyhealthy hairHow to get strong hairtips to get strong hairआदतेंआदतें जो बालों को मज़बूत बनाएंगीबालबालों की देखभालमजबूत बालमज़बूत बालों के लिए टिप्सस्वस्थ बालस्वाभाविक रूप से मज़बूत बालहेयरहेयर केयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum