• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

इन सर्दियों में कलर ट्रीटेड बालों का यूं रखें ख़्याल

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 21, 2020
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
इन सर्दियों में कलर ट्रीटेड बालों का यूं रखें ख़्याल
Share on FacebookShare on Twitter

बालों को कलर करना अब सौंदर्य और फ़ैशन का हिस्सा है. इन दिनों क्या युवक और क्या युवतियां सभी इस ट्रेंड को जमकर अपना रहे हैं. लेकिन यदि इस ट्रेंड को अपनाते समय आपने अपने बालों की सही ढंग से देखभाल नहीं की तो यह बालों के लिए महंगा सौदा साबित हो सकता है. और हम नहीं चाहते कि आपके बालों कोई नुक़सान पहुंचे. तभी तो हम बता रहे हैं कि कलर ट्रीटेड बालों की देखभाल कैसे की जानी चाहिए.

तो आपने बाल कलर करवा लिए हैं और आप अपने इस नए लुक से बेहद ख़ुश भी हैं, लेकिन क्या आपके बाल भी इससे ख़ुश हैं? हेयर कलर्स में मौजूद केमिकल्स बालों की सही देखभाल अभाव में बालों पर बुरा असर डाल सकते हैं. लेकिन आप इस बात की चिंता न करें, क्योंकि हम आपको वे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनसे आपके बाल भी कलर ट्रीटमेंट के बाद ख़ुशनुमा ही महसूस करेंगे. तो आइए, नज़र डालते हैं इन आसान से घरेलू टिप्स पर:

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026

बालों को बार-बार न धोएं
यदि आप चाहती हैं कि बालों में रंग लंबे समय तक टिका रहे और बाल रूखे और बेजान नज़र न आएं तो कलर ट्रीटेड बालों को बार-बार धोने से बचें. बाल धोने से उनपर मौजूद प्राकृतिक तेल हट जाता है और साथ ही बालों पर लगा रंग भी फीका पड़ जाता है. आपको सप्ताह में केवल दो से तीन बार ही शैम्पू करना चाहिए और यदि बीच में बाल चिपचिपे महसूस हो रहे हों तो आप ड्राइ शैम्पू का इस्तेमाल कर सकती हैं. यह ट्रिक आज़मा के देखिए, बालों का टेक्स्चर आपको ख़ुद ही बता देगा कि आपके बाल ख़ुश हैं.

बालों को गर्म पानी से न धोएं
यदि आप बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करती हैं तो आपको बता दें कि गर्म पानी बालों के क्यूटिकल्स को खोल देता है. इसके बाद जब आप शैम्पू करती हैं तो आपके बालों का रंग फीका पड़ने लगता है. कलर और बालों की चमक को लंबे समय तक बरक़रार रखना चाहती हैं तो हमेशा ठंडे या गुनगुने पानी से ही बाल धोएं. शैम्पू करने के बाद सबसे आख़िरी में बालों को केवल ठंडे पानी से धोएं, ताकि खुले हुए क्यूटिकल्स बंद हो जाएं और हेयर कलर लंबे समय तक बना रहे.

आपका शैम्पू और कंडिशनर सल्फ़ेट फ्री हो
कई पर्सनल केयर प्रोडक्टस में सल्फ़ेट पाया जाता है. अधिकतर शैम्पू व कंडिशनर में सल्फ़ेट होता है. यह एक डिटर्जेंट की तरह का पदार्थ होता है, जो झाग लाने का काम करता है. इससे बाल साफ़ तो हो जाते हैं, पर इसकी ख़ामी यह है कि यह बालों से उनकी प्राकृतिक नमी चुरा लेता है. जिससे बाल रूखे, बेजान हो जाते हैं और हेयर कलर भी जल्द ही फीका पड़ने लगता है. यही वजह है कि जब आप कलर्ड बालों के लिए शैम्पू और कंडिशनर चुनें तो इस बात का ध्यान रखें कि वह सल्फ़ेट मुक्त हो.

लीव-इन कंडिशनर से कर लें दोस्ती
चाहे आप कितना ही अच्छा हेयर कलर क्यों न चुनें ये आपके बालों को रूखा और फ्रिज़ी बना ही देता है. ऐसे में बालों को बहुत ज़्यादा हाइड्रेट करने की ज़रूरत होती है, ताकि उनकी प्राकृतिक चमक खोने न पाए. यह काम करने में लीव-इन कंडिशनर्स आपकी मदद करेंगे. बाल धोने के बाद हल्के गीले बालों में लीव-इन कंडिशनर लगाएं और कलर किए हुए बालों की चमक को बरक़रार रखें. साथ ही, इससे बालों में लगा हुआ कलर भी लंबे समय तक टिका रहेगा.

हीट टूल्स का इस्तेमाल करने से बचें
हमारी सलाह तो ये है कि कलर किए हुए बालों को हीट टूल्स की सहायता से स्टाइल करने का ख़्याल भी न लाएं. लेकिन यदि आप उन लोगों में से हैं, जिनका काम हीट टूल्स के बिना चल ही नहीं सकता तो हीट प्रोटेक्टेंट लगाए बिना बालों को स्टाइल बिल्कुल न करें. हीट प्रोटेक्टेंट, हीट टूल्स की वजह से आपके बालों को होने वाली क्षति से बचाता है. यह बालों की नैसर्गिक चमक और नमी को बनाए रखता है और हेयर कलर को फीका होने से भी बचाता है.

Tags: colour treted hairsHair colourTips for colour treated hairकलरकलर ट्रीटमेंटकलर ट्रीटेड बालों की देखभालबालों की देखभालबालों की देखभाल के टिप्सहेयर कलरहेयर केयरहेयर केयर टिप्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum