• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

आंवला बाज़ार में आ गया है, उसे तुरंत अपनी थाली तक ले आइए

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
February 7, 2021
in ज़रूर पढ़ें, डायट, हेल्थ
A A
Share on FacebookShare on Twitter

विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स आंवला, न केवल हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि कई और बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है. आइए जानें, नींबू के आकार के इस हरे फल के बारे में.

शीत ऋतु के फलों में सबसे अहम है आंवला. ऐसा इसलिए क्योंकि यह प्राचीन काल से ही शरीर के कायाकल्प के लिए इस्तेमाल होता रहा है. औषधीय गुणों में लगभग सभी फलों से कहीं आगे आंवला विटामिन सी की प्रचुर मात्रा के चलते बेहद ख़ास होता है. हम स्वस्थ रहने के लिए जिस च्यवनप्राशावलेह का सेवन करते हैं, आंवला उसका प्रमुख घटक है. अगर देसी सुपरफ़ूड्स की बात की जाए तो हल्के हरे रंग और अपनी बाहरी पर्त पर खड़ी रेखाओं वाला आंवला उस सूची का राजा होगा.

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026

स्वाद और पोषक तत्व
आंवले का स्वाद कुछ-कुछ खट्टा, कुछ कड़वा और कसैला होता है. आंवले के पोषक तत्वों में शामिल हैं, 81.2% पानी, 0.5% प्रोटीन, 0.1% वसा, 14.1% कार्बोहाइड्रेट, 3.4% फ़ाइबर, 0.05% कैल्शियम, 0.02% फ़ॉस्फ़ोरस पाए जाते हैं. वहीं 100 ग्राम आंवले में 600 मिलीग्राम विटामिन सी और 1.02 मिलीग्राम आयरन मिलता है. आंवले की एक ख़ास बात यह है कि इसमें पाया जानेवाला विटामिन सी इसके सूखने पर नष्ट नहीं होता. जबकि सच तो यह है कि 100 ग्राम सूखे आंवले में 100 ग्राम ताज़ा आंवले की तुलना में अधिक विटामिन सी पाया जाता है. कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि जितना विटामिन सी 16 केलों और 3 संतरों में मिलता है, उससे अधिक मात्र एक आंवले में मिल जाता है. हर व्यक्ति को दिनभर में 75 मिलीग्राम विटामिन-सी की ज़रूरत होती है. थोड़े से आंवले के चूर्ण अथवा आंवले के रस का सेवन करने मात्र से ही यह तत्व आसानी से प्राप्त हो सकता है.

क्यों खाना चाहिए आंवला
सभी फलों की अपेक्षा आंवले में विटामिन सी की मात्रा सर्वाधिक होती है. जिसके चलते यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है. आंवला केशवर्धक एवं वीर्यवर्धक होता है. यह आंखों की ज्योति बढ़ाता है और रक्त को शुद्ध करता है. यह बात, पित्त, कफ-त्रिदोष-नाशक है. आंवला हर ऋतु में किसी भी प्रकृति, काल, स्थल और उम्र के लिए लोगों के सेवन के लिए सुरक्षित माना गया है.
मूत्र-संबंधी रोगों में आंवले का रस बहुत उपयोगो है. लगातार दो-तीन महीने तक आंवले का ताज़ा रस पीने से बांझपन की बीमारी और वीर्य की कमज़ोरी में काफ़ी लाभ होता है. आंवले का रस आंख की ज्योति बढ़ाने तथा बहरेपन को दूर करने की अचूक दवा है. इसके साथ ही कब्ज़, रक्तविकार, मंदाग्नि, रक्तस्राव और पीलिया आदि रोगों में भी यह बहुत गुणकारी है. ज्ञानतंतुओं और हृदय की कमज़ोरी में भी आंवला राहत प्रदान करता है.

आंवले के सेवन का सही तरीक़ा
आंवले के उपयोगी तत्त्वों का भरपूर लाभ उठाने के लिए उसके रस का सेवन करना सबसे अच्छा माना जाता है. आंवलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर उनके बीज अलग कर लेने चाहिए. फिर इन टुकड़ों को जूसर में डाल कर रस निकाल लेना चाहिए. आंवले को कद्दूकस पर घिस कर, बारीक़ एवं साफ़ कपड़े से छान कर भी उसका रस निकाला जा सकता है. पत्थर की सिल पर पीस कर भी आंवले का रस निकाला जा सकता है. आंवले को काटने के लिए लोहे के बजाय स्टील के चाकू का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि लोहे के संसर्ग में आने से आंवले के गुणों में ख़राबी आ जाती है.
यदि सुबह ख़ाली पेट आंवले का सेवन किया जाए, तो यह विशेष गुणकारी होता है. चूंकि आंवले का स्वाद कड़वा होता है, इसलिए इसे ज़्यादा मात्रा में नहीं खाया जा सकता. इसलिए अपेक्षित परिणाम की प्राप्ति के लिए आंवले के रस का ही सेवन करना चाहिए. आंवले का रस मुंह को स्वच्छ और स्वादयुक्त बनाता है. आंवले के रस को स्वादिष्ट बनाने के लिए आवश्यकतानुसार उसमें थोड़ा शहद अथवा गुड़ मिलाया जा सकता है. मुरब्बे अथवा किसी अन्य रूप में आंवले को खाने की अपेक्षा उसके शुद्ध रस का सेवन करना विशेष गुणकारी होता है.

Tags: Dadi maa ke nuskheDadi maa ki salahDietDiet MythsGharelu NuskheHealthHome remediesआंवलाआंवला के फायदेखानपानखानपान से जुड़े मिथकघरेलू नुस्खेदादी मां की सलाहदादी मां के नुस्खेदेसी सुपरफूडहेल्थ
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum