• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

किचन में क्लीनिक: तेल-ए-जैतून, जो सेहत को बना दे अफ़लातून

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
October 11, 2023
in ज़रूर पढ़ें, डायट, हेल्थ
A A
Share on FacebookShare on Twitter

ऑलिव ब्रांच को शांति की पेशकश के रूप में देखा जाता है. जब युद्ध लड़ रहे दो मुल्क़ लड़ते-लड़ते थक जाते हैं तो शांति समझौते के स्वरूप ऑलिव ब्रांच भेजते हैं. ऑलिव का इस्तेमाल आप भी अपने शरीर के साथ युद्ध में कर सकते हैं. अपनी असेहतमंद आदतों को बंद करके शरीर के साथ सेहतवार्ता करने के लिए ऑलिव से बढ़कर भला और क्या होगा. शरीर से सेहतवार्ता में मध्यस्थता कर रहे हैं डॉ अबरार मुल्तानी.

अंग्रेज़ी में ऑलिव के नाम से जाना जानेवाला जैतून का मूल स्थान पश्चिमी एशिया को माना जाता है. जैतून का पेड़ हमेशा हरा-भरा रहता है और इसके पत्ते अमरूद के पत्तों के समान होते हैं. इसका तेल काफ़ी सेहतमंद माना जाता है. यह तेल जैतून के फल से निकाला जाता है, जिसे वर्जिन ऑयल कहते हैं. जैतून के तेल की तासीर गर्म होती है, आयुर्वेद के अनुसार यह स्निग्ध और पित्त रेचक होता है. कच्चे फलों का तेल रूखापन और खुजली पैदा करता है. जैतून के तेल के कुछ औषधीय उपयोग मैं आपको यहां बताना चाहता हूं:
* यह नसों को स्मूद रखता है और उन्हें रिपेयर करता है इसलिए इसे गर्म पानी के साथ रोज़ाना लेने से लंबी उम्र पाई जा सकती है.
* इसके तेल को पिया जाता है और कैप्सूल में भरकर भी इसे लिया जाता है. सब्ज़ियां बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है और इसे सलाद के ऊपर डालकर भी खाया जाता है.
* जिन लोगों को शुष्क मल या टाइट स्टूल आता है, उन्हें जैतून का तेल आधी से एक चम्मच रोज़ाना पीना चाहिए. इससे मल की शुष्कता दूर होती है और बिना कष्ट के मल विसर्जित हो जाता है. इसलिए यह पाइल्स, फ़िशर, और फिस्चुला के रोगियों को लाभ पहुंचाता है.
* पित्त रेचक होने के कारण यह गॉलब्लैडर स्टोन में बहुत लाभ पहुंचाता है. ऐसे रोगी जिनको गॉलब्लैडर स्टोन के कारण या गोल ब्लैडर में सूजन के कारण पेट फूलता है, एसिडिटी होती है या जी मिचलाता है उन्हें जैतून का तेल आधा से एक चम्मच रोज़ाना खाना खाने के बाद देने से बहुत फ़ायदा होता है. कई बार केवल इस तेल को लेने से ही बहुत ही छोटे आकार के गॉलब्लैडर स्टोन निकल भी जाते हैं, क्योंकि गॉलब्लैडर स्टोन का मेन कंपोजिशन कोलेस्ट्रिन है जो कि जैतून के तेल में घुलनशील होता है.
* यह ज़ख्मों को भरता है, इसलिए इसे ज़ख्मों पर लगाया जाता है या ज़ख्म भरने के मरहम में इसे मिलाया जाता है.
* इसकी मालिश करने से त्वचा में निखार आता है इसलिए बच्चे और महिलाएं इसकी मालिश करती हैं. यह दर्द को भी ख़त्म करता है इसलिए जोड़ों के दर्द या नसों के दर्द में इसकी मालिश की जाती है.
* यह त्वचा के रोगों में भी लाभकारी है, इसलिए दाद-खाज-खुजली आदि चर्म रोगों में इसे त्वचा पर लगाया जाता है.
* जल जाने पर एक भाग चूने का पानी और दो भाग जैतून का तेल मिलाकर अच्छे से उसे घोटा जाता है, इससे यह एक बेहतरीन मरहम बन जाता है, जिसे जले हुए ज़ख्मों पर लगाया जाता है.


डॉ अबरार मुल्तानी
सिरीज़: किचन क्लीनिक
*पाठकों से औषधीय उपयोग से पूर्व चिकित्सकीय परामर्श अपेक्षित है.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
Tags: #KitchenmeinClinic#किचनमेंक्लीनिकBenefits of olive oil in HindiKitchen mein ClinicOlive oil for HealthOlive Oil Health BenefitsOye AflatoonUses of Olive oil in Hindiऑलिव ऑयल के घरेलू नुस्खेऑलिव ऑयल के फायदेऑलिव ऑयल से घरेलू उपचारओए अफलातून हेल्थकिचन में क्लीनिकडॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेखहेल्थ
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum