• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

किचन में क्लीनिक: बदनाम तम्बाकू के ग़ुमनाम फ़ायदे

डॉ अबरार मुल्तानी by डॉ अबरार मुल्तानी
October 6, 2023
in ज़रूर पढ़ें, फ़िटनेस, हेल्थ
A A
Dr-Abrar-Multani-Articles
Share on FacebookShare on Twitter

‘बद अच्छा, बदनाम बुरा’ यह कहावत समय और परिस्थितियों की कसौटी पर बार-बार कसी जाती रही है. अक्सर बदनाम व्यक्ति या चीज़ की उतनी भी ग़लती नहीं होती जितनी बदनामी उसे नसीब होती है. किचन में क्लीनिक सिरीज़ में डॉ अबरार मुल्तानी बताने जा रहे हैं बदनाम तम्बाकू के कुछ ग़ुमनाम फ़ायदे. बहरहाल हम तम्बाकू का गुणणान नहीं करने जा रहे हैं, बस उसकी उन्हीं फ़ायदों पर चर्चा करने जा रहे हैं, जिसके चलते उसे आयुर्वेद में औषधि का दर्जा मिला हुआ है.

तम्बाकू: एक बदनाम दवा
तम्बाकू एक बेहद बदनाम आयुर्वेदिक औषधि है. इसके बदनाम होने के पीछे इसका मुख्य कार्यकारी घटक निकोटिन है, जो कि नसों के लिए नुक़सानदायक है और इसकी लत लग जाती है. नशे के लिए इस्तेमाल होनेवाले तम्बाकू के इतर बात करें तो तम्बाकू मूल रूप से एक अमेरिकी पौधा है, जो कि अब पूरे भारत में उगाया जाता है. तम्बाकू को आयुर्वेद की किताबों में धूम्रपात्रिका, तामुख, क्षारपत्रा और ताम्रकूट नाम से उल्लेखित किया गया है. मैं आपको यहां पर इसके औषधीय उपयोग बताऊंगा जोकि शरीर पर इसे लगाने या मलने से प्राप्त होते हैं.
लेप करने में भी ध्यान रहे कि जो लोग तम्बाकू नहीं खाते हैं, उन्हें तम्बाकू को लेप करने से या उसके पत्तों को लगाने से या सिकाई करने से उल्टी जैसा लग सकता है, चक्कर आ सकते हैं या हल्की घबराहट हो सकती है, तो ऐसे व्यक्ति इसके लेप को कम समय के लिए लगाएंगे तो उन्हें ये समस्याएं नहीं होंगी.

तम्बाकू के कुछ औषधीय इस्तेमाल निम्नलिखित हैं
* तम्बाकू के पत्ते को लौंग के साथ पीसकर सिर पर लेप लगाने से सिर के दर्द में आराम मिलता है.
* हाइड्रोसील होने पर इसके हरे पत्ते पर थोड़ा-सा तेल लगाकर और सेंक कर अंडकोश पर बांधने से बहुत फ़ायदा होता है.
* ज़ख्मों पर भी इसके पत्तों को गर्म करके, तेल में भिगोकर लगाते हैं. ग्रामीण लोग जानवरों के जिन ज़ख्मों में कीड़े पड़ जाते हैं उसमें इसके पत्तों को डंठल सहित पीसकर भर देते हैं.
* दाद खाज खुजली में इसके पत्तों को गुलाब जल में पीसकर लेप लगाया जाता है.
* मसूड़ों की समस्या होने पर तम्बाकू को कालीमिर्च, अकरकरा और चूल्हे की मिट्टी के साथ मिलाकर मसूड़ों पर मसाज करने से बहुत आराम होता है.
* तम्बाकू के फूलों को पीसकर उसकी गरम-गरम पट्टी गांठ और फोड़ों पर बांधने से वह जल्दी से पककर फूट जाती है.
* बालों में जूएं पड़ जाने पर तम्बाकू को बालों में थोड़ी देर लगा कर रखते हैं और फिर अरीठे के पानी से बालों को धो लेते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

डॉ अबरार मुल्तानी
सिरीज़: किचन क्लीनिक
*पाठकों से औषधीय उपयोग से पूर्व चिकित्सकीय परामर्श अपेक्षित है.

Tags: #KitchenmeinClinic#किचनमेंक्लीनिकKitchen mein ClinicOye AflatoonTambakhoo ke faydeTobaccoTobacco Unknown Benefitsओए अफलातून हेल्थकिचन में क्लीनिकडॉ अबरार मुल्तानीडॉ अबरार मुल्तानी के लेखतम्बाकू के घरेलू नुस्खेतम्बाकू के नुकसानतम्बाकू के फायदेतम्बाकू से घरेलू उपचारफोड़ा फूंसी का घरेलू उपचारहेल्थ
डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ अबरार मुल्तानी

डॉ. अबरार मुल्तानी एक प्रख्यात चिकित्सक और लेखक हैं. उन्हें हज़ारों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव प्राप्त है. आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में वे विश्व में एक अग्रणी नाम हैं. वे हिजामा थैरेपी को प्रचलित करने में भी अग्रज हैं. वे ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं. वे देश के पहले आनंद मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं. मन के लिए अमृत की बूंदें, बीमारियां हारेंगी, 5 पिल्स डिप्रेशन एवं स्ट्रेस से मुक्ति के लिए और क्यों अलग है स्त्री पुरुष का प्रेम? उनकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं. आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए लिखी उनकी पुस्तकें प्रैक्टिकल प्रिस्क्राइबर और अल हिजामा भी अपनी श्रेणी की बेस्ट सेलर हैं. वे फ्रीलांसर कॉलमिस्ट भी हैं. उन्होंने पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रैजुएशन किया है. वे भोपाल में अपनी मेडिकल प्रैक्टिस करते हैं. Contact: 9907001192/ 7869116098

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum