• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

क्या हमारे देश में बिना सेक्स वाली शादियां आम बात हैं?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 27, 2021
in ज़रूर पढ़ें, प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
क्या हमारे देश में बिना सेक्स वाली शादियां आम बात हैं?
Share on FacebookShare on Twitter

क्या हमारे देश में ऐसी शादियां भी उम्रभर चल जाती हैं, जिनमें पति-पत्नी के बीच सेक्शुअल संबंध बनते ही नहीं हैं? यदि आप यह सोच रहे/रही हैं कि यह सवाल अजीब है तो आपको जानकार आश्चर्य होगा कि भले ही हमारे पास सही आंकड़े न हों, लेकिन हमारे देश में कई कपल्स ऐसे हैं, जिनके बीच कभी सेक्शुअल रिश्ते नहीं बने और उनकी शादियां ताउम्र निभ गईं. आइए, एक्स्पर्ट्स से पूछताछ करके जानते हैं कि क्या होती है ऐसी शादियों और उनके निभ जाने की वजह.

हमारे देश में कितनी शादियां ऐसी होती हैं, जिनमें पति-पत्नी के बीच सेक्शुअल रिश्ते बनते ही नहीं? यदि आप गूगल पर इस सवाल को सर्च करेंगे तो आपको हमारे देश के लिए इसका कोई डेटा नहीं मिलेगा. और ऐसा इसलिए है कि कई भारतीय लोग इसे किसी समस्या की तरह देखते ही नहीं हैं और ‘‘ख़ुशनुमा वैवाहिक बंधन’’ में ताउम्र बने रहते हैं.
दुनियाभर में भारत ही ऐसा देश है, जहां तलाक़ के मामले सबसे कम होते हैं. एक प्रतिशत से भी कम शादियां यहां तलाक़ तक पहुंचती हैं. यदि सही आंकड़ा बताएं तो 1000 शादियों में से महज़ 13 शादियां ही तलाक़ की वजह से टूटती हैं.

बहुत गहरी है यह समस्या
केरल की विस्मया नायर की ही तरह भारतीय दुल्हनें अपने पति से अलग रहने की जगह ख़ुद को ख़त्म कर देने का चुनाव कर लेती हैं, ताकि वे अपने उस ‘‘प्रिय माता-पिता के परिवार‘‘ को शर्मिंदगी से बचा सकें, जो अपनी बेटी के जीवन की तुलना में समाज के नियमों और पितृसत्तात्मक धार्मिक परंपराओं की ज़्यादा चिंता करता है.
यदि 21 वीं सदी में भी, एक पढ़े-लिखे भारतीय इंसान के लिए भी, एक दुखदाई विवाह के बंधन से बाहर निकलने के लिए मौत ही एकमात्र रास्ता बचता है तो आप ही बताइए कि यहां कितने लोग सेक्स के बारे में बात करते होंगे या फिर एक वैवाहिक रिश्ते में सेक्स की अनुपस्थिति को बातचीत करने का एक मुद्दा मानते होंगे?

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

यह रूढ़िवादी विकासशील देशों की सच्चाई है
कुछ वर्ष पहले एक विख्यात साइंस जरनल नेचर  में इस बारे में एक आर्टकिल आया था कि भारत जैसे रूढ़िवादी विकासशील देशों में, जहां युवक-युवतियों और प्रेमी युगलों को धार्मिक नियम और सांस्कृतिक वर्जनाओं के चलते सेक्स के बारे में बात करने से रोका जाता है या फिर उन्हें शादी से पहले सेक्शुअल संबंध बनाने की इजाज़त नहीं दी जाती, वहां अन्कॉन्सुमेटेड मैरिजेज़ (ऐसे विवाह जहां विवाहित जोड़ों के बीच सेक्शुअल इंटरकोर्स होता ही नहीं है) बहुत ही आम बात है. इस आलेख में यह भी बताया गया था कि कैसे इन रिश्तों के सफल न होने का पूरा दोष और पूरा भार हमेशा ही केवल महिलाओं पर डाल दिया जाता है, क्योंकि वही हैं, जिन्हें बच्चे पैदा कर के समाज को इस बात का सबूत देना होता है कि शादी अच्छी चल रही है.
इस आलेख में भविष्य में इस विषय पर शोध करनेवालों को सलाह दी गई है कि वे इस संबंध में पुरुषों पर ज़्यादा ध्यान दें, क्योंकि महिलाओं की तुलना में पुरुषों के एक ‘‘बड़े तबके’’ को सेक्स संबंधी समस्याएं होती हैं, जैसे- सेक्शुअल प्रदर्शन को लेकर तनाव, शीघ्रपतन यानी प्रिमैच्योर इजेकुलेशन और कई बार वे हस्तमैथुन यानी मैस्टर्बेशन की ग़लत तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस बात को स्वीकार नहीं करते और किसी से मदद नहीं मांगते, क्योंकि वे समाज की बनाई हुई इस रूढ़ि को तोड़ नहीं पाते कि ‘‘असली मर्द’’ को बिस्तर पर कैसा प्रदर्शन करना चाहिए. ऐसे बहुत से जोड़े सेक्स से रहित रिश्ते में लंबे समय तक बने रहते हैं, कई बार तो जीवनभर, जैसे कि उनका यह रिश्ता कोई अनसुलझा रूबिक क्यूब हो.

एक्स्पर्ट्स भी इस बात से इत्तफ़ाक रखते हैं
हालांकि भारत में सेक्शुल संबंधों के बिना चली आ रही शादियों पर कोई अध्ययन तो नहीं हुआ है, लेकिन एक शख़्स हैं, जिन्होंने इस समस्या को गहराई से समझने का प्रयास किया और वे हैं ओडिशा के एससीबी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर दत्तेस्वर होता, जो वहां प्रोफ़ेसर, यूरोलॉजी हेड और प्रिंसिपल हैं. वे वीवॉक्स के एक्स्पर्ट भी हैं तो हमने उनसे बिना सेक्शुअल संबंधों वाली शादियों के बारे में पूछा.
डॉक्टर दत्तेस्वर होता ने बताया,‘‘भारत में हमें जितनी अन्कॉन्सुमेटेड मैरिजेज़ के बारे में मालूम पड़ता है, वह इस समस्या का केवल एक बहुत ही छोटा-सा हिस्सा है. हम क्लीनिक्स में केवल गिने-चुने लोगों का ही इलाज करते हैं. ज़्यादातर भारतीय तो समस्या का समाधान खोजने की बजाय जीवनभर एक सेक्सलेस शादी में बने रहना ही पसंद करते हैं. वे केवल तभी डॉक्टर के पास आते हैं, जब उनका परिवार उन जोड़ों पर बच्चे पैदा करने का दबाव बनाने लगता है.
‘‘जब बात सेक्स रहित शादियों की हो तो यहां पति-पत्नी की शैक्षणिक योग्यता बिल्कुल मायने नहीं रखती. यदि कुछ मायने रखता है तो वो है-सेक्स के बारे में आपका ज्ञान. जहां महिलाओं में वैजिनिस्मस या अनिच्छा की वजह से वजाइना में होनेवाला तनाव, जिसकी वजह से दर्द होता है, सेक्सलेस रिश्ते की वजह हो सकता है. वहीं पुरुषों में इसकी वजह है, ग़लत तकनीक से मैस्टर्बेट करना, जिसकी वजह से इरेक्शन लंबे समय तक नहीं होता और पेनेट्रेशन में दिक़्क़त आती है.
‘‘कट्टर धार्मिक मान्यताएं इस मुद्दे को और भी मुश्क़िल बना देती हैं. एक व्यक्ति, जिसे हमेशा से ही यह सिखाया गया हो कि मैस्टर्बेशन करना पाप है, वो तो डॉक्टर से कभी इस बारे में बात ही नहीं करेगा या फिर इस बारे में बात ही नहीं करेगा कि वह किस तकनीक से मैस्टर्बेट करता है. तो कुछ कपल बीच का रास्ता निकाल लेते हैं, जैसे-ओरल सेक्स और अपनी समस्या का पूरा निदान ढूंढ़ने की जगह, वे अपना पूरा जीवन इसी तरह गुज़ार देते हैं.’’


फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: couples who do not have sexexpert opinion on sexmarriages without sexproblems of marriages without sexsexsex lifesexual relationsexual relationshipstalk about sexVvoxबातें सेक्स कीबिना सेक्स वाली शादियांबिना सेक्स वाली शादियों की समस्यावीवॉक्ससेक्शुअल रिलेशनसेक्शुअल रिश्तेसेक्ससेक्स न करने वाले जोड़ेसेक्स न करनेवाले कपलसेक्स पर एक्स्पर्ट की रायसेक्स लाइफ़
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum