• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

काजल लगाने जा रही हैं? तो इन बातों का रखें ध्यान

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 2, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, मेकअप मंत्र
A A
काजल लगाने जा रही हैं? तो इन बातों का रखें ध्यान
Share on FacebookShare on Twitter

काजल वो सबसे बेसिक मेकअप प्रोडक्ट है, जिसका हर इस्तेमाल कर हर युवती मेकअप की दुनिया में पहला क़दम रखती है. आप मेकअप की नौसिखिया हों या उसकी एक्स्पर्ट, यदि आपने सही तरीक़े से काजल लगान सीख लिया तो समझिए मेकअप का आधा मैदान जीत लिया. यहां हम आपको काजल लगाते समय हो सकने वाली उन सामान्य-सी गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लुक को ख़राब दिखा सकती हैं, ताकि आप इन गलतियों से बच सकें.

हमें पता है कि काजल आपका सबसे पसंदीदा मेकअप प्रोडक्ट है. हो भी क्यों न? हल्का-सा काजल आपके लुक के आकर्षण को कई गुना तक बढ़ा जो देता है. लेकिन क्या आपको पता है कि काजल लगाते समय यदि आपने कुछ बुनियादी नियमों का ध्यान नहीं रखा तो यह आपके लुक को पूरी तरह बिगाड़ भी सकता है. आइए जानें कि कौन-सी हैं वो गलतियां, ताकि आप उन्हें करने से बच सकें…

काजल पेंसिल को अच्छी तरह शार्प न करना
यदि आप काजल पेंसिल को अच्छी तरह शार्प किए बिना काजल लगाएंगी तो वो बहुत ही असमान यानी कहीं मोटा और कहीं पतला लगेगा, जो दिखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा. अत: इस बात को काजल लगाने का पहला स्टेप मान कर हमेशा ही सबसे पहले काजल पेंसिल को शार्पनर की सहायता से शार्पन करें और उसके बाद ही इस्तेमाल करें.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

अपनी आंखों के आकार को बिना समझे काजल लगाना
काजल लगाने से पहले आपको अपनी आंखों के आकार को समझना होगा. यदि आपकी आंखें छोटी हैं और उन पर आपने बहुत सारा या मोटा-मोटा काजल लगा लिया तो आपकी आंखें बहुत ही छोटी नज़र आने लगेंगी. लेकिन यदि ऐसी आंखों पर काजल की एक बारीक़ लाइन लगाई जाए तो आंखें, खुली-खुली और बड़ी नज़र आएंगी. अत: हमेशा अपने आंखों के आकार को कॉम्प्लिमेंट करते हुए काजल लगाएं.

केवल एक ही स्ट्रोक में काजल लगाना
यह भी वह गलती है, जो अक्सर काजल लगाने में हो जाती है. यदि आप केवल एक ही स्ट्रोक से काजल लगाएंगी तो वह कहीं गहरा, कहीं हल्का लगेगा. इसकी वजह से सुपरिभाषित नज़र नहीं आएगा और अच्छा दिखाई नहीं देगा. आपको चाहिए कि छोटे-छोटे स्ट्रोक्स लेते हुए काजल लगाएं, ताकि वह अच्छी तरह लगे और अच्छा दिखाई भी दे.

डार्क सर्कल्स छुपाए बिना काजल को स्मज करना
हमें पता है काजल को स्मज करने से बहुत अच्छा, स्मोकी लुक मिलता है, लेकिन आप जान लें कि ये केवल तभी अच्छा लगता है, जबकि आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स न हों. यदि आपको डार्क सर्कल्स की समस्या है और बावजूद इसके आप स्मोकी आइ लुक पाना चाहती हैं तो पहले आंखों के निचले हिस्से पर मौजूद डार्क सर्कल्स को कंसीलर की सहायता से छुपाएं और इसके बाद ही काजल को स्मज करें.

आंखों को टाइटलान न करना
अक्सर जब हम काजल लगाते हैं तो आंखों की निचली पलकों की वॉटर लाइन पर काजल पेंसिल का इस्तेमाल करते हैं और सोचते हैं काजल लगाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है. लेकिन यह सच नहीं है. आंखों को टाइटलाइन करने का अर्थ है ऊपरी पलकों की वॉटर लाइन पर काजल लगाना. और इसके बिना काजल लगाने का काम पूरा नहीं होता. आप एक बार आंखों को टाइटलाइन कर के काजल लगा कर देखिए, फिर आप ख़ुद समझ जाएंगी कि आंखों को टाइटलाइन करना क्यों ज़रूरी है.

फ़ोटो: गूगल

Tags: avoid common kajal mistakescommon kajal mistakeseye makeupeyeshow to apply kajalkajalkajal mistakesmakeupआइ मेकअपआंखेंआंखों का मेकअपकाजलकाजल लगाते समय न करें ये गलतियांकाजल लगाने का सही तरीक़ामेकअप
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum