• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

नोटों पर नहीं, युवाओं के मन में छपे गांधी की एक झलक!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 2, 2023
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
नोटों पर नहीं, युवाओं के मन में छपे गांधी की एक झलक!
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में आपने कई जाने-माने विद्वानों के लेख पढ़ होंगे. कोई उनकी तारीफ़ में पन्ने भर रहा होता है तो उतने ही लोग बुराई करते हुए काग़ज़ काले करते मिलते हैं. गांधी जयंती पर इस बार हम एक युवा पाठक के मन की बात प्रस्तुत कर रहे हैं. सीरोर, बरखेड़ा-हसन के चित्रांश सक्सेना उन सवालों, भावनाओं से हमें अवगत करा रहे हैं, जो युवाओं के मन में गांधी जी की तस्वीर खींचते हैं.

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटिशः नमन करते हुए मन में चल रहे विचारों को आपसे साझा कर रहा हूं. यूं तो पूरा विश्व गांधी जी को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तौर पर नमन करता है, लेकिन फिर भी युवाओं को गांधी जी के विषय में जितनी जानकारी होना चाहिए, जिस तरह से होना चहिए उसमें ख़ासी कमी नज़र आती है. वस्तुतः देखा जाए तो राजनैतिक एजेंडों ने जिस तरह से महात्मा की उपमा प्राप्त किए व्यक्ति को छोटा कर दिया है, वह दुखद है.
आज युवाओं के मन में अक्सर विचार बनते देखा है कि सरदार भगत सिंह, आज़ाद या बोस, सावरकर आदि महात्मा गांधी जी से बड़े थे. वस्तुतः यह तुलना ही ग़लत है, ये सभी राष्ट्र के नव निर्माण में अपनी अपनी रुचि और विवेक से कार्य कर रहे थे. यहां तक कि यदि आप थोड़ा भी मनन करेंगे तो आप पाएंगे कि इनके आपस में मतभेद रहे हों, लेकिन मनभेद या एक-दूसरे के प्रति अपमान की भावना नहीं रही. फिर हम इन्हें आपस में लड़ा के किसी तीसरे का उल्लू क्यों सीधा करें.

शिकायतें तो रहेंगी ही…
महापुरुषों या उन लोगों की ज़िम्मेदारी अधिकता में होती है, जिन्हें देख आम जन मानस अपनी मनः स्थिति निर्मित करता है. चूंकि आप इतने बड़े जनमानस के उत्तरदायी है तो आपसे प्रश्न होना लाज़मी है. लेकिन आप की करनी पर क्रोधित हो सिरे से आपको नकार देना ये तो बेवकूफी की संज्ञा ही है.
महात्मा गांधी जी के संदर्भ में भी कुछ ऐसा ही है, आधे-अधूरे सच के साथ प्रस्तुतिकरण वास्तव में किसी भी अच्छे भले आदमी की नियति बिगाड़ दें. ये बात ज्यों की त्यों स्वतंत्र्य वीर सावरकर के साथ भी लागू होती है.
खैर… रघुपति राघव राजा राम जैसे भजनों के द्वारा उस समय घर से महिलाओं को निकाल कर यह समझा देना की देवी जी आप ग़ुलाम हैं, आपको आज़ादी की आवश्यकता है. उसके लिए संघर्ष करो, स्वच्छता को अपनाओ, आत्मनिर्भर बनो. उस दौर में महात्मा गांधी द्वारा किए गए आवाहनों ने न जाने कितने लोगों को जगाया होगा.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026

अहिंसा इतना बड़ा हथियार कैसे?
यह सोचने वाली बात है कि हमारी संस्कृति में तो हथियार रखने की परंपरा रही है. फिर शक्ति से क्यों नहीं भगा दिया इन आतताइयों को? सवाल यही बनता है, शक्ति पर निरंकुशता या शक्ति का असीमित प्रत्यक्षीकरण होना शक्ति को कमज़ोर और विध्वंसक बना देता है, जो कि हज़ारों वर्षों तक लोगों ने झेला है. यह निरंकुशता आपको तानाशाह बना सकती है, आपको जातियों में बांट सकती है. आपको अनचाहे युद्ध में झोंक सकती है. फिर बिन शक्ति कैसे किसी का सामना कैसे करें? यहीं सीख तो अहिंसा सिखाती है कि कितनी शक्ति किस दिशा में हमें लगानी है. यदि क्योंकि आपकी स्वयं पर विजय होगी, तब ही आप दूसरों पर सच्ची विजय पा सकते है. यदि आप स्वयं जागे होंगे तब ही तो आप दूसरों को जगा पाएंगे. जो व्यक्ति स्वयं सेना में जाने की तमन्ना लिए साउथ अफ्रीका में भरसक प्रयास कर चुका हो. वो व्यक्ति अहिंसा के मार्ग का इतना बड़ा अनुयायी बन जाए. और उससे प्रेरित हो लाखों लोग महिला-पुरुष, बच्चे बुजुर्ग दौड़े चले आएं, उसे कोई कैसे कमतर आंक सकता है.

Tags: गांधी जयंतीगांधी जी के लेखगांधी जी पर लेखगांधीवादबाबूभारत गांधी के बादमहात्मा गांधीस्वच्छ भारत अभियान
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum