• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

कंटोला मिल जाए तो समझ लेना आज ऊपर वाला ख़ुश है!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 27, 2021
in ज़रूर पढ़ें, डायट, हेल्थ
A A
कंटोला मिल जाए तो समझ लेना आज ऊपर वाला ख़ुश है!
Share on FacebookShare on Twitter

केवल बारिश के दिनों में मिलने वाले कंटोले को आप अपनी डायट में ज़रूर शामिल करें, क्योंकि ये गुणों की खान होते हैं. ये बारिश के मौसम में होनेवाले माइक्रोबियल इन्फ़ेक्शन्स से बचाते हैं और आपको सेहतमंद रखते हैं. इन्हें डायट में शामिल करने के फ़ायदे गिना रहे हैं डॉक्टर दीपक आचार्य.

मानसून में गांव-देहातों के बाज़ार घूमिएगा तो कंटोला बिकते हुए दिख जाएंगे. अलग-अलग इलाकों में इसके स्थानीय नाम अलग-अलग हैं, कहीं इसे काटवल कहते हैं तो कहीं ककोड़ा और कहीं परोड़ा कहते हैं. मध्यभारत के ग्रामीण अंचलों में तो इसे इस दौर में ख़ूब देखा जा सकता है. गुजरात में भी ख़ूब देखा और खाया है मैंने.
मॉनसून जब चरम पर होता है तो इसकी भरमार बाज़ार में देखी जा सकती है. सबसे बड़ी बात ये कि मॉनसून के अलावा इसे आप किसी और सीज़न में नहीं देखेंगे. ये प्रकृति का नियम है कि जिस मौसम में हम इंसानों को जिस चीज़ की ज़्यादा ज़रूरत होगी, उसका समाधान हमारे आसपास में ही होता है. मॉनसून में माइक्रोबियल इन्फ़ेक्शन ताबड़तोड़ तरीक़े से हावी हो जाते हैं और कंटोला एक ज़बर्दरस्त एंटीमाइक्रोबियल एजेंट है.

रिसर्च क्या कहती है?
जर्नल ऑफ़ फ़ार्मेसी रिसर्च (2007) में एक क्लीनिकल इवैल्यूएशन पब्लिश हुआ था और इस रिसर्च फ़ाइंडिंग को पढ़कर जानकारी मिलती है कि अनेक ग्राम पॉज़िटिव और ग्राम नेगेटिव बैक्टीरिया पर कंटोला के फल अच्छा ख़ासा अटैक करते हैं. इसके फलों में फ़िनोलिक कंपाउंड्स, फ़्लेवेनोइड्स और स्टेरोल्स पाए जाते हैं, जिस वजह से ये ऐंटीमाइक्रोबियल होने के साथ साथ एक बेहतरीन ऐंटीऑक्सिडेंट भी है. इसके फलों के औषधीय गुणों को लेकर सैकड़ों रिसर्च स्टडीज़ छप चुकी हैं और सारी कहानियों का सार यही है कि ये हमारी सेहत को एकदम टनाटन करने में कारगर है. आपको जानकर हैरानी नहीं होनी चाहिए कि अपने गुणों की वजह से ही कंटोला सबसे महंगी सब्ज़ियों में से एक है. डायबेटिक्स के लिए भी कंटोला ज़बर्दस्त है. कैलोरीज़ के नाम पर इसमें कुछ नहीं होता. इसमें पाए जाने वाले मैक्रो और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स कई अन्य हेल्थ इशूज़ में बड़े काम के हैं.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

बात काम की है!
लेकिन….लेकिन, हम शहरी लोगों को इस तरह के फल और सब्ज़ियां ऊटपटांग लगती हैं. मेरा तो काम ही यही है कि आप सबको बताता रहूं कि क्या नहीं खाकर आप क्या ग़लती कर रहे हैं. मैंने भी लम्बे अरसे तक यही ग़लती करी. पिताजी तो हम दोनों भाइयों को यही कहते थे कि ये एनीमिया दूर करता है और शरीर को ताक़त भी देता है. उस दौर में कंटोला और करेला से मेरी नफ़रत ख़ानदान ज़ाहिर थी. जब आदिवासियों के पारंपरिक हर्बल ज्ञान को बटोरने लगा तो समझ आया कि बहुत साल से मेरी अक़्ल की भैंस भूसे की जुगाली कर रही थी. कुल मिलाकर देर सवेर समझ आया कि मौसमी फलों और सब्ज़ियों को मिस करना बेवकूफ़ी है.

सबसे बड़ी फ़ार्मेसी है प्रकृति
सीज़न के हिसाब से सब्ज़ियों और फलों को खाना शुरू करें,.सबसे बड़ी फ़ार्मेसी नेचर ही है. डीप फ्रीज़र में रखी सब्ज़ियां, पैकेज्ड फ़ूड और विज्ञापन दिखाकर बेचे जाने वाले फ़ूड प्रोडक्ट्स आपको अस्पताल की सैर ज़रूर करवाएंगे, आज नहीं तो कल. सही तरह का खानपान रखेंगे तो दूसरों से ये सवाल करना भूल जाएंगे कि ‘तुम किस चक्की का आटा खाते हो?’ चक्की भी वही है, आटा भी वही, जो आपके पास नहीं है, वो है-आपका खानपान का सही तरीक़ा और सही चीज़ें.
तो झोला उठाइए और निकल पड़िए, हिमालय की तरफ़ नहीं, आसपास के गांव-देहात के बाज़ार की तरफ़, क्या पता कंटोला मिल जाए…

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: AntimicrobialAntioxidantcantolaDietHealthKakodeKakoreKantolaKatwalKheksaParodaSehatspine gourdspiny gourdऐंटीऑक्सिडेंटऐंटीमाइक्रोबियलककोड़ेककोरेकंटोलाकाटवलखेखसाडायटपरोड़ासेहतहेल्थ
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum