• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

एक्स्पेरिमेंट्स पसंद हैं तो अपनाइए पावर शोल्डर लुक

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 12, 2021
in ज़रूर पढ़ें, फ़ैशन, स्टाइल टिप्स
A A
एक्स्पेरिमेंट्स पसंद हैं तो अपनाइए पावर शोल्डर लुक
Share on FacebookShare on Twitter

बीते दिनों काजोल दुबई में आयोजित एक अवॉर्ड फ़ंक्शन में एक काले रंग के स्लिट ईवनिंग गाउन में नज़र आईं और उन्होंने अपने फ़ैशन अंदाज़ से सबसे ज़्यादा सुर्ख़ियां बटोरीं. इस ड्रेस की कॉलर बेहद बड़ी और ड्रेस से कॉन्ट्रास्टिंग सफ़ेद रंग की थी. उनके इस हाइ-ड्रामा पावर शोल्डर बॉडी कॉन गाउन ने पावर शोल्डर ड्रेसेस को एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना दिया. यदि आप भी एक्स्पेरिमेंट्स पसंद करती हैं तो पावर शोल्डर ड्रेसेस को अपनी वॉर्ड्रोब में ज़रूर शामिल करें.

 

यदि आप फ़ैशन कॉन्शस हैं, फ़ैशन को लेकर प्रयोगधर्मी होने से आपको कोई गुरेज़ नहीं तो इस फ़ैशन लुक के बारे में आप जानती ही होंगी. पर क्या आपने इसे अपनाया है? हमारी सलाह तो ये होगी कि आपको एक बार इस फ़ैशन लुक को ज़रूर अपनना चाहिए. यहां हम आपको इस लुक के बारे में और जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप इसे जब भी अपनाएं, पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनाएं.

सोनम कपूर 

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

कैसी होती हैं ये ड्रेसेस?
यदि आप पावर शोल्डर ड्रेस के बारे में ज़्यादा न जानती हों तो हम आपको इसका बेसिक आइडिया अभी दिए देते हैं. ऐसी ड्रेसेस, जिनके शोल्डर्स के पैटर्न पर ख़ासा ध्यान दिया जाता है, डीटेलिंग की जाती है और इस तरह बनाया जाता है कि शोल्डर्स उस ड्रेस का मुख्य आकर्षण हो तो इसे पावर शोल्डर ड्रेस कहा जाता है. यूं तो यह लुक जैकेट्स में लगनेवाले शोल्डर पैड्स से प्रेरित होता है, लेकिन इसमें शोल्डर पर ख़ूब डीटेलिंग की जाती है, जैसे- लेस, मोती, बॉर्डर्स या बटन्स का इस्तेमाल. इसके अलावा शोल्डर को उभार देने के लिए कई और प्रयोग भी किए जाते हैं, जैसे- बलून स्लीव्स, प्लीटेड स्लीव्स, रफ़ल्ड स्लीव्स वगैरह.


मलाइका अरोरा

क्या है इसकी सबसे बड़ी ख़ासियत
पावर शोल्डर ड्रेसेस को इनकी बोल्डनेस के लिए पसंद किया जाता है. ये आपको अलग-सा अंदाज़ तो देती ही हैं, लेकिन इन्हें पसंद करने की एक और वजह यह है कि ये ड्रेसेस आपके फ़िगर को उभारती हैं और आपको देती हैं स्लिम लुक. इसकी वजह यह है कि अक्सर पावर शोल्डर ड्रेसेस फ़िटिंग वाली ड्रेसेस होती हैं, लेकिन इनके शोल्डर्स पर हैवी वर्क या फिर उनके फूले हुए होने की वजह से इन्हें पहनने वाली युवती का फ़िगर पतला नज़र आता है.


अनुष्का शर्मा

इन बातों का रखें ध्यान
पावर शोल्डर्ल्स हल्के और पेस्टल रंगों पर बहुत उभरकर दिखाई देते हैं. इन ड्रेसेस के लिए शिफ़ॉन, सिल्क, वेल्वेट और सैटिन जैसे फ़ैब्रिक्स अच्छे लगते हैं. इन दिनों तो इस लुक के लिए क्रिस्प कॉटन से लेकर खादी के साथ ही मेन्स सूटिंग मटेरियल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. इस लुक के साथ आप ईवनिंग गाउन, फ्रॉक, बॉडी कॉन ड्रेसस पहन सकती हैं. आप चाहें तो साड़ी के साथ का ब्लाउज़ भी पावर शोल्डर पैटर्न पर रख सकती हैं. जहां तक हेयर और ऐक्सेसरीज़ का सवाल है इस लुक के साथ आपका हेयरस्टाइल बंधा हुआ होना चाहिए, खुले बाल इस लुक के साथ बिल्कुल नहीं जंचते हैं. ड्रेस की रंग का चयन बोल्ड और प्लेन रखें और इस लुक के साथ बहुत ज़्यादा ज्वेलरी पहनने से बचें. इसकी शोल्डर को ही अपने लुक का स्टाइल स्टेटमेंट बनाए रखें. मेकअप आप अपनी त्वचा की रंगत और ड्रेस के साथ जंचने वाले रंगों के मुताबिक़ रख सकती हैं.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: be experimentalFashionFashion Trendskeep up with the timeslatest fashionpower shoulderpower shoulder lookStyle Tipsपावर शोल्डरपावर शोल्डर लुकप्रयोगधर्मी बनेंफ़ैशनफ़ैशन ट्रेंड्सलेटेस्ट फ़ैशनसमय के साथ चलेंस्टाइल टिप्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum