• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

फ़ैशन की दुनिया में ये शबनम का कतरा है या आग का ‘शरारा‘!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
September 15, 2021
in ज़रूर पढ़ें, न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
फ़ैशन की दुनिया में ये शबनम का कतरा है या आग का ‘शरारा‘!
Share on FacebookShare on Twitter

त्यौहारों के दिन जन्माष्टमी और गणेशोत्सव से ही तो दस्तक देने लगते हैं और तभी से हम भारतीय उत्सवों का जश्न मनाने की तैयारी भी शुरू कर देते हैं. कोविड महामारी के चलते ये तैयारी इन दिनों ऑनलाइन ज़्यादा हो रही है. और ड्रेसेस के चुनाव के लिए ऑनलाइन जहां नज़र डालो, वहीं नज़र आ जाता है शरारा सूट. हमारा यक़ीन न हो तो इन सेलेब्स को देखकर आप ही तय कीजिए कि फ़ैशन की दुनिया में ये शरारा सूट्स शबनम का कतरा हैं या फिर आग का शरारा…

जी हां, भारतीय फ़ैशन और देसी लुक की बात करें तो इन दिनों हर जगह शरारा सूट की धूम मची हुई है. इसे देखकर साफ़ कहा जा सकता है कि आगामी त्यौहारों वाले मौसम में शरारा सूट्स ख़ूब चलन में रहने वाले हैं. अब यदि आपको इस बात की तस्दीक करनी है या अपने लिए कोई शरारा सूट चुनना है तो इन सितारों के लुक पर डालिए नज़र और ले लीजिए प्रेरणा. और हां, यह भी तय कर ही लीजिए कि आप क्या नज़र आना चाहती हैं- शबनम का कतरा या आग का शरारा?


माधुरी दीक्षित ने ‘हेलो यलो’ कैप्शन के साथ अपनी इस तस्वीर को साझा किया है. उन्होंने दिया राजवीर का डिज़ाइन किया हुआ यह पीले रंग का फ़्लोरल प्रिंट्स वाला शरारा पहना है.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026


विद्या बालन ने संगीता किलाचंद का डिज़ाइन किया हुआ यह आउटफ़िट पहना है. अगर आप भी त्यौहारों पर सादगी और सुंदरता का संगम लगना चाहती हैं तो इस तरह के शरारा सूट का चुनाव किया जा सकता है.


करिश्मा कपूर की तरह लाल रंग के शरारा सूट में भी उत्सव का जश्न मनाया जा सकता है. करिश्मा ने रितिका मीरचंदानी का आउटफ़िट पहना है.

अब हमारे देश में त्यौहारों के जश्न का रंग तो लाल ही होता है. और उसपर भी लाल रंग के इतने शेड्स कि आपका चयन करना मुश्क़िल हो जाए. श्रिया सरन अपनी फ़िल्म गमनम के प्रमोशन के दौरान अनुश्री रेड्डी के डिज़ाइन किए हुए इस ख़ूबसूरत लाल रंग के शरारा सूट में नज़र आईं.

सना बारेजा के डिज़ाइन किए हुए लाल रंग के एक अलग ही शेड के इस आउटफ़िट में प्रनूतन कमाल की ख़ूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने ऐक्वामरीन की ज्वेलरी पहनी है. आप भी इस लुक को कॉपी कर सकती हैं.

गणेश चतुर्थी पर प्रज्ञा जायसवाल फ़ुशिया कलर के इस शरारा-कुर्ता में नज़र आईं. सुकृति ऐंड आकृति के इस आउटफ़िट में प्रज्ञा उत्साह और उमंग से भरी नज़र आ रही हैं. आप इस रंग का भी चुनाव कर सकती हैं.

पीला रंग भी तो शगुन का रंग है! सोफ़ी चौधरी इस गणेश चतुर्थी पर पीले रंग के इस ख़ूबसूरत शरारा सूट में नज़र आईं, जिसे डिज़ाइन किया है सना बारेजा ने.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: Fashioninclude sharara in wardrobeNew TrendsShararasharara is in trend these dayssharara suitwear sharara like celebswear sharara like thisइन दिनों चलन में है शरारान्यू ट्रेंड्सफ़ैशनयूं पहनें शरारावॉर्ड्रोब में शामिल करें शराराशराराशरारा सूटसेलेब्स की तरह पहनें शरारा
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum