• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

स्वस्थ त्वचा पाने के लिए नीम को शामिल करें स्किनकेयर रूटीन में

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 12, 2022
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
स्वस्थ त्वचा पाने के लिए नीम को शामिल करें स्किनकेयर रूटीन में
Share on FacebookShare on Twitter

हम सभी प्राकृतिक, नैचुरल चीज़ों की बात करते हैं, लेकिन जब बात त्वचा की देखभाल की आती है तो कृत्रिम चीज़ों को इस्तेमाल सबसे पहले करने लगते हैं. जबकि नीम का पेड़, जो आपके घर के आसपास ही मौजूद है, वो त्वचा की देखभाल के लिए आपको सबसे कारगर प्राकृतिक तरीक़े देता है. आयुर्वेद में नीम का इस्तेमाल हज़ारों सालों से हो रहा है, क्योंकि ये बिना कोई नुक़सान पहुंचाए हमें स्वस्थ रखता है और हमारी सुंदरता में इज़ाफ़ा करता है. आइए जानें, कैसे नीम का इस्तेमाल कर त्वचा की देखभाल की जा सकती है.

 

नीम के पेड़ का कोई भी ऐसा हिस्सा नहीं है, जिसमें हमारी त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने का गुण मौजूद न हो. इसकी पत्तियां, बीज, छाल और यहां तक इसकी जड़ भी हमारे स्वास्थ्य और त्वचा के लिए बेहतरीन होती हैं. इन सभी में ऐंटीसेप्टिक, ऐंटीफंगल और ऐंटी इन्फ़्लैमटॉरी गुण होते हैं. रही नहीं इनमें विटामिन E और फ़ैटी ऐसिड्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. यूं तो हम कहेंगे कि आप सीधे ही नीम को अपनी त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल करें, लेकिन यदि आपको इसमें असुविधा हो तो नीम से बनें सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026

नीम की पत्तियों का यूं करें इस्तेमाल
नीम की पत्तियां तो बड़ी आसानी से मिल जाती हैं. बड़े शहरों में तो अब इन्हें फूल बेचने वाले भी बेचा करते हैं. त्वचा की देखभाल के लिए इन पत्तियों का इस तरह उपयोग करें:

1. नीम की कुछ पत्तियों को थोड़े से पानी में उबालें और पीस लें. इसमें शहद और दही मिलाएं. इस फ़ेस मास्क को सप्ताह में एक से दो बार अपने चेहरे पर लगाएं. इससे आपको मुहांसे नहीं होंगे, यदि हैं तो ठीक हो जाएंगे. साथ ही, ब्लैकहेड्स और वाइट हेड्स की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा.

2. नीम के पानी से नहाना भी त्वचा की कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात दिलाता है, जैसे- खुजली, इन्फ़ेक्शन, मुहांसे, वाइटहेड्स वगैरह. इसके लिए आपको करना बस ये होगा कि नीम की लगभग 50-100 पत्तियों को पानी डालकर उबालें. जब पानी का रंग हरा दिखाई देने लगे तो आंच बंद कर के पानी को ठंडा होने दें. अब इसे छान कर एक बॉटल में भर लें. जब भी नहाएं तो 150-200 मिली नीम का यह पानी अपनी पानी की बकेट में मिला लें.

3. ऊपर बताए तरीक़े से नीम का पानी बनाएं और उसे बॉटल में भर लें. इस पानी का इस्तेमाल टोनर की तरह करें. इस पानी से चेहरे को साफ़ करने से मुहांसे और चेहरे के दाग़-धब्बे दोनों ही दूर हो जाएंगे. यही नहीं, यदि आप शैम्पू करने के बाद नीम के पानी से बाल धोएंगी तो बाल झड़ने की समस्या, डैंड्रफ़ और बालों में जुएं की समस्या से भी निजात मिलेगी.

4. नीम की पत्तियों को सुखा कर उन्हें पीस कर पाउडर बना कर रखें. दो टीस्पून पाउडर में दही और शहद मिला कर फ़ेस पैक बनाएं और चेहरे पर लगाएं. लगभग 20 मिनट बाद चेहरा धो लें. इससे मुहांसे दूर होंगे और त्वचा आभावान बनेगी.

बीज, जड़, छाल और नीम के तेल का यूं करें इस्तेमाल
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि नीम में ऐंटी-इन्फ़्लैमटॉरी और ऐंटी-फंगल गुण होते हैं, जो नीम के पेड़ के सभी अंगों (पत्तियां, बीज, छाल और जड़) में पाए जाते हैं. इनका इस्तेमाल कई तरह की दवाएं बनाने में भी होता है. आइए, इसके बारे में जानें:

1. नीम की पत्तियों और बीज के सत्व से ऐसी दवाइयां बनती हैं, जिनसे चोट लगने पर, जलने पर, कान में दर्द, मोच आने पर और सिरदर्द आदि में राहत मिलती है. यही वजह है कि घाव या चोट पर नीम की पत्तियों को पीस कर उनका लेप लगाया जा सकता है.

2. नीम की पत्तियों और बीजों को दही के साथ पीस कर उसका लेप लगाने से खुजली, दाद जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं ठीक होती हैं.

3. नीम के पेड़ की छाल, बीज और जड़ के पाउडर को बालों में लगाने से जुओं और रूसी की समस्या से निजात मिलती हैं.

4. नीम के तेल का उपयोग यूं तो कई तरह के ब्यूटी और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में होता है, क्योंकि यह भी ऐंटी-बैक्टीरियल और ऐंटीफंगल होता है. लेकिन आप नीम के तेल में जैतून का तेल मिला कर इसे मुहांसों पर लगाएं तो मुहांसे जल्द ही ठीक हो जाएंगे. सोरायसिस की समस्या में भी नीम के तेल का इस्तेमाल राहत देता है.

फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: neemneem benefitsneem usesskinskin careत्वचात्वचा देखभालनीमनीम के इस्तेमालनीम के फ़ायदे
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum