• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

ओलंपिक में भारत (Day-15): ब्रॉन्ज़ हार, हॉकी से दिल जीत लिया भारतीय लड़कियों ने

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
August 6, 2021
in ख़बरें, ज़रूर पढ़ें, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

आज पूरे देश की निगाहें महिला हॉकी टीम के ब्रॉन्ज़ मेडल के मैच पर थीं. उम्मीद थी कि पुरुष हॉकी टीम की तरह महिलाएं भी कांस्य पदक जीत लाएंगी. हालांकि भारतीय लड़कियां कड़े मुक़ाबले में हार गईं, पर उनके जज़्बे ने दिल जीत लिया. वहीं पलवान बजरंग पुनिया सेमीफ़ाइनल में हार गए. हालांकि उनके पास अब भी कांस्य पदक जीतने का मौक़ा है.

आज महिला हॉकी के कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में पूरे देश की उम्मीदें रानी रामपाल की लड़कियों पर टिकी थीं. कांस्य पदक जीतने के लिए भारत को ग्रेट ब्रिटेन से पार पाना था, जिसने पिछले दो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था. रियो की गोल्ड मेडलिस्ट ग्रेट ब्रिटेन की टीम इस बार भी गोल्ड की कड़ी दावेदार थी, पर सेमीफ़ाइनल में नीदरलैंड की टीम से हार गई थी. भारत के लिए ग्रेट ब्रिटेन की चुनौती से पार पाना इसलिए भी मुश्क़िल कहा जा रहा था, क्योंकि इसी टीम ने ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम को 4-1 से रौंद दिया था.

इन्हें भीपढ़ें

mahatma-Gandhi

ऐसी थी बापू की हाज़िरजवाबी!

October 2, 2026
gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026

कड़े मुक़ाबले में क्या ख़ूब लड़ीं भारतीय लड़कियां, पदक हार दिल जीत लिया
जहां ग्रेट ब्रिटेन की टीम एक और आसान जीत की उम्मीद कर रही थी, वहीं भारतीय टीम कांस्य पदक जीतने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहती थी. मैच के पहले हाफ़ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं. दूसरे हाफ़ की शुरुआत में ही ब्रिटेन की टीम ने दनादन दो गोल करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली. पर भारतीय लड़कियों ने भी हार नहीं मानी. अगले पांच में मिनट में गुरजीत कौर के 2 और वंदना कटारिया के 1 गोल की मदद से ब्रिटेन पर 3-2 की बढ़त बना ली. तीसरे हाफ़ में ब्रिटेन के बराबरी कर ली. चौथा हाफ़ 3-3 की बराबरी पर शुरू हुआ, पर 48वें मिनट पर ब्रिटेन की ग्रेस बाल्सडन ने गोल करके ब्रिटेन को 4-3 से आगे कर दिया. उसके बाद जहां भारतीय टीम गोल के मौक़े तलाशती रही, वहीं ब्रिटिश टीम समय बिताने की कोशिश करती रही. भारतीय टीम ज़्यादा मौक़े नहीं बना सकी और मैच समाप्ति की सीटी बजते ही कांस्य पदक ग्रेट ब्रिटेन के नाम हो गया.
ब्रिटेन ने भले ही कांस्य पदक जीत लिया हो, पर कमज़ोर आंकी जा रही भारतीय लड़कियों ने जिस तरह उन्हें पूरे मैच के दौरान दबाव में रखा, वह तारीफ़ के क़ाबिल है. इस हार के बावजूद भारतीय महिला हॉकी टीम को विजेता से कम का दर्जा नहीं दिया जा सकता. 12 टीमों में चौथा स्थान पाना अपने आप में कम उपलब्धि नहीं है.

कुश्ती में मामला रहा फ़िफ़्टी-फ़िफ़्टी
कुश्ती में आज भारत के आख़िरी दो पहलवान अखाड़े में उतरनेवाले थे. पुरुषों के 65 किलोग्राम के फ्रीस्टाइल वर्ग में बजरंग पुनिया और महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी में सीमा बिस्ला. जहां सीमा बिस्ला अपने पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गईं, वहीं बजरंग पुनिया ने बैक टू बैक दो मुक़ाबले जीतकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया. देर शाम लगने लगा कि भारत को कुश्ती में गोल्ड मेडल मिल सकता है, पर सेमीफ़ाइनल में बजरंग अज़रबेजान के पहलवान हाजी अलियेव से हारते ही यह उम्मीद टूट गई. कल बजरंग पुनिया को कांस्य पदक के मुक़ाबले में खेलना है. वहीं सीमा बिस्ला को हरानेवाली पहलवान के अगले राउंड में हारते ही रेपेचेज के ज़रिए पदक जीतने का उनका रास्ता बंद हो गया.

अदिति अशोक तेज़ी से बढ़ रही हैं पदक की ओर
ओलंपिक के शुरुआत में किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी कि भारत को गोल्फ़ में पदक मिल सकता है. यहां तक कि गोल्फ़ में भारत का प्रतिनिधित्व कौन कर रहा है, इस ओर भी ज़्यादातर लोगों ने ध्यान नहीं दिया. पर गोल्फ़र अदिति अशोक दुनिया के धुरंधर खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए आज भी दूसरे स्थान पर बनी रहीं. वे मेडल जीत पाती हैं या नहीं, इसका फ़ैसला कल हो जाएगा.

कल किन भारतीय खिलाड़ियों और खेलों पर रहेगी ख़ास नज़र?
– पुरुषों के 65 किलोग्राम के फ्रीस्टाइल वर्ग में बजरंग पुनिया कांस्य हासिल करने की कोशिश करेंगे.
-अदिति अशोक गोल्फ़ में पदक जीतनेवाली पहली भारतीय बन सकती हैं.
-कल का सबसे बड़ा मैच है भाला फेंक में नीरज चोपड़ा का. नीरज के पास ऐथलेटिक्स में भारत को पहला ओलंपिक मेडल जीतनेवाला खिलाड़ी बनने का मौक़ा है. अगर वे क्वॉलिफ़ाइंग राउंड के प्रदर्शन को बरक़रार रखते हैं तो वे पदक ज़रूर जीत लेंगे.

Tags: India in OlympicsIndia Players in OlympicIndian Hockey TeamTokyo 2020Tokyo Olympic 2020Tokyo Olympic Day 15ओए अफलातूनओलंपिक 2020ओलंपिक में भारत का शेड्यूलओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीमओलंपिक्स में भारतटोक्यो ओलंपिक 2020पुरुष हॉकी टीमबजरंग पुनियाभारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन हॉकी मैचभारतीय खिलाड़ी ओलंपिक मेंभारतीय महिला हॉकी टीमभारतीय हॉकी टीमवंदना कटारियाहॉकी टीम को ब्रॉन्ज़
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश
ज़रूर पढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum