• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

ओलंपिक में भारत (Day-5): पुरुष हॉकी टीम और मुक्केबाज़ लवलीना के तगड़े प्रदर्शन ने दिल जीत लिया

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
July 27, 2021
in ख़बरें, ज़रूर पढ़ें, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

आज टोक्यो ओलंपिक्स में भारत ने हालांकि कोई पदक नहीं जीता, पर चौथे दिन की तुलना में पांचवां दिन ठीक रहा. आज पुरुष हॉकी टीम की स्पेन और महिला मुक्केबाज़ लवलीना बोर्गोहेन की जर्मन मुक्क़ेबाज़ पर धमाकेदार जीत ने दिन बना दिया.

आज के दिन भारत की शुरुआत निराशाजनक रही, वह इसलिए क्योंकि जहां भारत निशानेबाज़ी में कम से कम चार से पांच पदक की उम्मीद कर रहा था, पांचवें दिन तक तीरंदाज़ों के निशाने ख़ाली ही जा रहे हैं.
आज भारत को सबसे अधिक उम्मीद 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम से थी, जिसमें भारत की दो टीमें भाग ले रही थीं. सौरभ चौधरी-मनु भाखड़ तथा अभिषेक वर्मा और यशस्विनी सिंह देसवाल की टीम. भारत कम से कम एक मेडल की उम्मीद तो कर ही रहा था, पर दोनों ही जोड़ियों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा. सौरभ और मनु की जोड़ी क्वॉलिफ़िकेशन के दूसरे राउंड तक पहुंच सकी तो अभिषेक और यशस्विनी पहले ही राउंड में बाहर हो गए.
वहीं निशानेबाज़ी के 10 मीटर राइफ़ल के मिक्स्ड टीम में भाग ले रहीं दोनों भारतीय जोड़ियों के हाथ भी निराशा ही लगी. ये दोनों जोड़ियां थीं, दीपक कुमार-अंजुम मुद्गिल और दिव्यांश सिंह पंवार-इलावेनिल वालारिवन की.

टेबलटेनिस में भारतीय चुनौती हुई ख़त्म, बैडमिंटन डबल्स में चिराग और रैंकीरेड्डी रहे अनलकी
टेबलटेनिस में अनुभवी खिलाड़ी शरत कमल आज अपने तीसरे राउंड का मुक़ाबला हार गए. शरत कमल की हार के साथ टेबलटेनिस में भारतीय चुनौती ख़त्म हो गई.
टेबलटेनिस के उलट बैडमिंटन में जीत के बावजूद सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का ओलंपिक अभियान ख़त्म हो गया. अपना तीसरा ग्रुप मुक़ाबला जीतने के बावजूद दोनों को पॉइंट्स की गणना के अनुसार ओलंपिक्स से बाहर हो जाना पड़ा. दरअसल इस भारतीय जोड़ी ने तीन में से कुल दो ग्रुप मुक़ाबले जीते थे. पर पॉइंट्स की गणना के अनुसार टॉप टू में पहुंचने से मामूली अंकों से पिछड़ गए.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026

पुरुष हॉकी टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दिल जीत लिया
भारत के ओलंपिक अभियान की सबसे अच्छी सुर्ख़ी रही पुरुष हॉकी टीम की स्पेन पर 3-0 की धमाकेदार जीत. अपने दूसरे मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया से शर्मनाक ढंग से 1-7 की करारी शिकस्त का सामना करनेवाली हॉकी टीम ने ख़ुद को रीग्रुप किया और नतीजा सामने है. ऑस्ट्रेलिया के आगे सरेंडर करते दिखे फ़ॉरवर्ड और डिफ़ेंस ने आज पूरी मुस्तैदी दिखाई, यही कारण रहा कि भारत ने जहां तीन दनदनाते गोल किए, वहीं स्पेनिश टीम भारतीय डिफ़ेंस को भेदने में नाकाम रही. भारत की जीत के हीरो रहे रुपिंदर पाल सिंह, जिन्होंने दो गोल दागने में सफलता हासिल की.

मुक्केबाज़ लवलीना बोर्गोहेन ओलंपिक पदक से बस एक जीत दूर हैं
टोक्यो ओलंपिक्स में जहां पुरुष मुक्केबाज़ी में भारत के एक के बाद एक मुक्केबाज़ धराशायी हो रहे हैं, वहीं महिला मुक्केबाज़ों ने उम्मीदों को ज़िंदा रखा है. एमसी मैरी कॉम के बाद आज लवलीना बोर्गोहेन ने भी जीत के साथ शुरुआत की. अपना पहला ओलंपिक खेल रहीं लवलीना ने जर्मनी की अनुभवी मुक्केबाज़ नेदिन एपेट को राउंड ऑफ़ 16 में 3-2 से हराकर क्वॉटरफ़ाइनल में प्रवेश किया. अगर लवलीना ने क्वॉटरफ़ाइनल में भी जीत हासिल कर ली तो भारत का एक पदक पक्का हो जाएगा.
लवलीना का अगला मुक़ाबला शुक्रवार को खेला जाना है. उस मैच में उनका सामना ताइवान की खिलाड़ी नीन चेन चेन से होगा.

कल किन भारतीय खिलाड़ियों और खेलों पर रहेगी ख़ास नज़र?
भारत के लिए कल का दिन काफ़ी अहम रहनेवाला है. जिन प्रमुख खिलाड़ियों पर पूरे देश की नज़र होगी, उनमें से प्रमुख नाम ये हैं.
* बैडमिंटन स्टारा पीवी सिंधु अपना अगला मुक़ाबला खेलनेवाली हैं. मेडल जीतने के कई भरोसेमंद खिलाड़ियों की नाकामी के बाद अब सिंधु से उम्मीदों का बोझ बढ़ गया है.
* तीरंदाज़ दीपिका कुमारी के लिए की कल का दिन अहम रहनेवाला है. कल उनका मुक़ाबला भूटान की तीरंदाज़ से है. वैसे तो मुक़ाबला आसान रहने की उम्मीद है. अगर उन्हें मेडल लाना है तो उन्हें आगे के राउंड में दक्षिण कोरियाई चुनौती से निपटना होगा.
* तीरंदाज़ी के पुरुष सिंगल्स में कल अतानु दास और प्रवीण जाधव अपने अगले राउंड के मुक़ाबले खेलेंगे.
* नौकायन के सेमीफ़ाइनल में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह अपना भाग्य आजमाएंगे.
* महिला मुक्केबाज़ी में पूजा रानी राउंड ऑफ़ 16 के मुक़ाबले में उतरेंगी.

Tags: India in OlympicsIndia Players in OlympicIndian Boxers in OlympicsIndian Hockey TeamTokyo 2020Tokyo Olympic 2020Tokyo Olympic Day 5ओए अफलातूनओलंपिक 2020ओलंपिक में भारत का शेड्यूलओलंपिक्स में भारतटोक्यो ओलंपिक 2020टोक्यो ओलंपिक चौथा दिनभारतीय खिलाड़ी ओलंपिक में
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum