• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

ओलंपिक में भारत (Day-7): मैरी कॉम की हार, पर भारतीय उम्मीदें बरक़रार

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
July 29, 2021
in ख़बरें, ज़रूर पढ़ें, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

टोक्यो में मानो आज भाग्य भारत पर मेहरबान था. ओलंपिक मेडल जीतने की प्रबल दावेदार एमसी मैरी कॉम की हार से पहले तक आज भारत के लिए सबकुछ अच्छा ही अच्छा हुआ. हालांकि मैरी कॉम की हार भारत के लिए बड़ा झटका है, पर भारत अभी भी इस ओलंपिक्स से कई मेडल्स ला सकता है.

भारत के लिए आज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जीत की बोहनी की. सिंधु ने एलिमिनेशन राउंड में डेनमार्क की खिलाड़ी को 21-15, 21-13 से हरा दिया. इस जीत के साथ क्वॉर्टरफ़ाइनल में पहुंची सिंधु कल मेज़बान जापान की खिलाड़ी से भिड़नेवाली है.

हॉकी टीम ने अर्जेंटीना पर जीत के साथ क्वॉर्टरफ़ाइनल में जगह की पक्की
भारत के ओलंपिक इतिहास में सबसे अधिक गोल्ड दिलानेवाले खेल हॉकी से अच्छी ख़बर मिली. आज भारत का मुक़ाबला पिछले ओलंपिक की गोल्ड मेडल विजेता अर्जेंटीना की टीम से था. भारत ने अपनी जीत की लय बरक़रार रखी और इस लैटिन अमेरिकी टीम को 3-1 से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने क्वॉर्टरफ़ाइनल में जगह पक्की कर ली है. भारत को अभी अपने अंतिम लीग मैच में मेज़बान जापान की टीम से खेलना बाक़ी है.

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026

मैरी कॉम की हार, पर मुक्केबाज़ी में मेडल की उम्मीदें बरक़रार
आज मुक्केबाज़ी के दो अहम मुक़ाबले थे. जहां पहले मुक़ाबले में पुरुषों के सुपर हैवीवेट कैटेगरी में खेल रहे सतीश कुमार ने जमैका के रिकार्डो ब्राउन को हरा दिया, वहीं चैम्पियन मुक्केबाज़ एमसी मैरी कॉम महिलाओं के फ़्लाईवेट प्रतियोगिता के राउंड ऑफ़ 16 मुक़ाबले में कोलंबिया की मुक्केबाज़ इंगरिट वैलेन्शिया से हार गईं. इस हार के साथ देश के लिए दूसरा ओलंपिक मेडल जीतने का मैरी कॉम का सपना अधूरा ही रह गया.
ख़ैर अभी भी मुक्केबाज़ी के खेल में भारत को मेडल मिल सकते हैं. सतीश कुमार, लवलीना बोर्गोहेन और पूजा रानी मेडल से बस एक जीत की दूरी पर हैं. वहीं अमित पंघाल और सिमरनजीत कौर को मेडल हासिल करने के लिए दो मुक़ाबले जीतने होंगे.

तीरंदाज़ी में अतनु दास ने आज किया धमाल प्रदर्शन
टोक्यो ओलंपिक में अब तक ख़राब फ़ॉर्म से जूझ रहे स्टार तीरंदाज़ अतनु दास ने पुरुष सिंगल्स के मुक़ाबलों से पहले फ़ॉर्म हासिल करने में क़ामयाबी पाई है. आज पहले उन्होंने राउंड ऑफ़ 64 मैच में चाइनीज ताइपे के खिलाड़ी को हराया, फिर अगले राउंड में कमाल करते हुए दक्षिण कोरिया के तीरंदाज़ ओह जिन-हयेक को कड़े मुक़ाबले में हरा दिया. जिन-हयेक 2012 के लंदन ओलंपिक्स के गोल्ड मेडल विजेता थे. अगले राउंड में अतनु को जापान के तीरंदाज़ से 31 जुलाई को भिड़ना है.

बची हुई है शूटिंग में मेडल की आस
आज शूटिंग के 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता के क्वॉलिफ़ाइंग मुक़ाबलों का पहला दिन था. इसमें भारत की ओर से राही सरनोबत और मनु भाखड़ ने भाग लिया. इसमें मनु भाखड़ पांचवें स्थान पर रहीं और राही सरनोबत 25वें. कल क्वॉलिफ़िकेशन का रैपिड राउंड खेला जाना है. साथ ही कल ही इस प्रतियोगिता का मेडल राउंड भी खेला जाएगा. तो हम कह सकते हैं कि भारत को अभी भी शूटिंग से मेडल मिल सकता है.

कल किन भारतीय खिलाड़ियों और खेलों पर रहेगी ख़ास नज़र?
* कल से ट्रैक इवेंट की प्रतियोगिताएं शुरू होनेवाली हैं. पुरुषों की 400 मीटर की बाधादौड़ में जबीर पल्लियालिल भाग लेंगे. 3000 मीटर की स्टीपलचेस में अविनाश साबले दौड़ेंगे.
* महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में दुती चंद को दमखम दिखाना है.
* भारत कल 4 गुणे 400 मीटर की मिक्स्ड रिले रेस में अपना अभियान शुरू करेगा.
* बैडमिंटन में पीवी सिंधु अपना क्वॉर्टरफ़ाइनल मुक़ाबला खेलेंगी.
* बॉक्सिंग में सिमरनजीत कौर को ग्रुप ऑफ़ 16 का मुक़ाबला खेलना है.
* लवलीना बोर्गोहेन का क्वॉर्टरफ़ाइनल मुक़ाबला कल ही है. यहां मिली जीत उन्हें मेडल दिला देगी.
* भारतीय पुरुष हॉकी टीम जापान के साथ अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी.
* महिला हॉकी टीम आयरलैंड के ख़िलाफ़ पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
* गोल्फ़ में अनिर्बन लहरी और उदयन माने दूसरे राउंड में खेलेंगे.
* शूटिंग के 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता के रैपिड क्वॉलिफ़िकेशन राउंड में राही सरनोबत और मनु भाखड़ को निशाना लगाना है.

Tags: India in OlympicsIndia Players in OlympicIndian Boxers in OlympicsIndian Hockey TeamTokyo 2020Tokyo Olympic 2020Tokyo Olympic Day 5ओए अफलातूनओलंपिक 2020ओलंपिक में भारत का शेड्यूलओलंपिक्स में भारतटोक्यो ओलंपिक 2020टोक्यो ओलंपिक चौथा दिनभारतीय खिलाड़ी ओलंपिक में
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार
सुर्ख़ियों में

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026
किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum