• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home सुर्ख़ियों में ख़बरें

ओलंपिक में भारत (Day-8): लवलीना बोर्गोहेन का चला मुक्का, हुआ एक और पदक पक्का

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
July 30, 2021
in ख़बरें, ज़रूर पढ़ें, सुर्ख़ियों में
A A
Share on FacebookShare on Twitter

टोक्यो ओलंपिक्स का आठवां दिन भारत के लिए अब तक का सबसे शानदार दिन साबित हुआ. जहां मुक्केबाज़ लवलीना बोर्गोहेन ने भारत का एक मेडल पक्का कर दिया, वहीं पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक मेडल जीतने की ओर एक और क़दम बढ़ाया. लगातार तीन मैच हार चुकी महिला हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक्स में पहली जीत नसीब हुई.

कल टोक्यो ओलंपिक्स में एमसी मैरी कॉम की हार भारत के लिए किसी झटके से कम नहीं थी, वहीं आज सुबह बॉक्सिंग रिंग से ही भारत के लिए ख़ुशख़बरी आई. भारत की बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन ने महिलाओं के वेल्टरवेट कैटेगरी के क्वॉर्टरफ़ाइनल में चाइनीज ताइपे की बॉक्सर चिन चेन को 4-1 की करारी शिकस्त देते हुए ओलंपिक खेलों में मेडल हासिल करनेवाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज़ कहलाने का गौरव हासिल किया. असम मूल की लवलीना अपने बॉक्सिंग करियर को लेकर सीरियस होने के पहले किक बॉक्सिंग की खिलाड़ी हुआ करती थीं.
बॉक्सिंग के आज एक दूसरे मुक़ाबले में सिमरनजीत कौर राउंड ऑफ़ 16 में हार गईं. पर लवलीना की जीत की ख़ुशी के आगे सिमरनजीत की हार को भुला दिया गया.

आज दोनों हॉकी टीमों ने अपने-अपने लीग मैचेज़ में जीत हासिल की
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक्स में अपना अच्छा फ़ॉर्म बरक़रार रखते हुए अपने आख़िरी लीग मैच में जापान की टीम को 5-3 से हरा दिया. पुरुष हॉकी टीम क्वॉर्टरफ़ाइनल में पहुंच चुकी है. ऑफ़ कलर चल रही महिला हॉकी टीम ने आज आयरलैंड को 1-0 से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की. अगर भारतीय महिलाएं अपने आख़िरी लीग मैच में कल दक्षिण अफ्रीका की टीम को बड़े अंतर से हरा देती हैं आयरलैंड की टीम अपना आख़िरी लीग मैच हार जाती है तो भारत की महिला हॉकी टीम क्वॉर्टरफ़ाइनल में पहुंच सकती है. हालांकि ऐसा हो पाना काफ़ी मुश्क़िल होगा.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026

पीवी सिंधु ने बढ़ाए अपने दूसरे ओलंपिक मेडल की ओर क़दम
रियो में खेले गए पिछले ओलंपिक में बैडमिंटन की सिल्वर मेडैलिस्ट पीवी सिंधु के पास रेसलर सुशील कुमार के साथ दो ओलंपिक्स में मेडल जीतनेवाले भारतीय खिलाड़ी की सूची में शामिल होने का मौक़ा है. बैडमिंटन सिंगल्स के क्वॉर्टरफ़ाइनल में सिंधु ने आज जापान की खिलाड़ी अकाने यामागुची को 21-13, 22-20 से मात दी. सेमीफ़ाइनल में सिंधु को चाइनीज़ ताइपे की खिलाड़ी ताई ज़ू-यिंग से खेलना है. यहां मिली जीत उन्हें गोल्ड मेडल जीतने का मौक़ा देगी. सेमीफ़ाइनल में हारने के बाद भी उनके पास ब्रांज़ मेडल जीतने का मौक़ा होगा.

तीरंदाज़ी और निशानेबाज़ी में चूक गए भारतीय खिलाड़ी
भारत को आज तीरंदाज़ी में दीपिका कुमारी और निशानेबाज़ी में राही सरनोबत और मनु भाखड़ से काफ़ी उम्मीदें थीं. पर दोनों ही जगह निराशा ही हाथ लगी. तीरंदाज़ी के क्वॉर्टरफ़ाइनल में दीपिका की राह दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी अन सान ने रोक दी. उन्होंने दीपिका को 6-0 के एकतरफ़ा मुक़ाबले में हरा दिया.
वहीं शूटिंग के 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता के रैपिड क्वॉलिफ़िकेशन राउंड में निराशान लगा रहीं राही सरनोबत और मनु भाखड़ फ़ाइनल के लिए क्वॉलिफ़ाई नहीं कर पाईं. दोनों को क्रमश: 32वें और 15वें स्थान से संतोष करना पड़ा.

ऐथलेटिक्स में भारत ने नहीं किया कोई कमाल
उम्मीद के मुताबिक़ ऐथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भारत ने कोई ख़ास प्रदर्शन नहीं किया. पुरुषों की 400 मीटर की बाधादौड़ में जबीर पल्लियालिल 33वें क्रमांक पर रहे.
हां, एक अच्छी ख़बर यह कह सकते हैं कि 3000 मीटर की स्टीपलचेस में अविनाश साबले ने 13वां स्थान हासिल किया. अविनाश भले ही पदक जीत न पाए हों, पर 8:18:12 के समय के साथ नया राष्ट्रीय रेकॉर्ड बना दिया.
100 मीटर दौड़ में दुती चंद 45वें स्थान पर रहीं. 4 गुणे 400 मीटर की मिक्स्ड रिले रेस में भारत को 13वें स्थान से संतोष करना पड़ा.

कल किन भारतीय खिलाड़ियों और खेलों पर रहेगी ख़ास नज़र?
* पीवी सिंधु को कल अपना सेमीफ़ाइनल मैच खेलनेवाली हैं.
* तीरंदाज़ी में भारत की आख़िरी उम्मीद बचे अतनु दास कल निशाना साधेंगे.
* महिला हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ अपना आख़िरी लीग मैच खेलेगी.
* मुक्केबाज़ी में अमित पंघाल अपना पहला मुक़ाबला खेलेंगे.
* महिला मुक्केबाज़ पूजा रानी को चीन की बॉक्सर ली क्वान से क्वॉर्टरफ़ाइनल में भिड़ना है. अगर पूजा रानी जीतती हैं तो भारत का एक और मेडल पक्का हो जाएगा.
* निशानेबाज़ी में अंजुम मुद्गिल और तेजस्विनी सावंत 50 मीटर राइफ़ल थ्री पोज़िशन के क्वॉलिफ़ाइंग मुक़ाबले में निशाना लगाएंगी.
* डिस्कस थ्रो में सीमा पुनिया और कमलप्रीत कौर को भाग लेना है.
* कल लॉन्ग जम्प में सिरिशंकर भाग्य आज़माएंगे.

Tags: India in OlympicsIndia Players in OlympicIndian Boxers in OlympicsIndian Hockey TeamTokyo 2020Tokyo Olympic 2020Tokyo Olympic Day 8ओए अफलातूनओलंपिक 2020ओलंपिक में भारत का शेड्यूलओलंपिक्स में भारतटोक्यो ओलंपिक 2020भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक मेंलवलीना बोर्गोहेन
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum