• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह

जी हां, सेक्स के दौरान भी हो सकती है मौत!

संगीत सेबैस्टियन by संगीत सेबैस्टियन
November 19, 2021
in एक्सपर्ट सलाह, ज़रूर पढ़ें, रिलेशनशिप
A A
जी हां, सेक्स के दौरान भी हो सकती है मौत!
Share on FacebookShare on Twitter

क्या कभी आपके मन में यह विचार आया है कि क्या सेक्शुअल इंटरकोर्स के दौरान किसी की मौत हो सकती है? यह सवाल सुनने में विचित्र ज़रूर लगता है, लेकिन इसका जवाब आपको हैरान कर देगा. ऐसा बिल्कुल संभव है! और कई लोगों के साथ हुआ भी है. अब यदि आप ये जानना चाहें कि इसकी वजहें क्या हो सकती हैं, कैसे इससे बचा जा सकता है और ऐसा न हो इसके लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए तो एक्स्पर्ट्स की राय के साथ लिखे गए इस आलेख को पूरा पढ़ जाएं.

सेक्शुअल संबंध बनाने के दौरान मृत्यु होना बिल्कुल भी असामान्य नहीं है. और यदि आप ये सोच रहे/रही हैं कि ऐसा तो केवल बुज़ुर्ग लोगों के साथ ही हो सकता है तो रुकिए… क्योंकि हार्ट अटैक तो इन दिनों 26 वर्षीय युवाओं तक को हो रहा है, जो सेक्स के दौरान मौत होने का सबसे आम कारण है.
दरअसल, यदि आप स्वस्थ और फ़िट नहीं हैं तो सेक्स आपके शरीर के लिए दर्दनाक हो सकता है और कभी-कभी घातक भी हो सकता है, लेकिन इस बात का एहसास बहुत कम लोगों को होता है.

इससे संबंधित बातों की लिस्ट भी है
वर्ष 1996 में यूके के एक पोस्ट-ग्रैजुएट मेडिकल जर्नल ने ‘कॉइटल इमर्जेन्सीज़’ (मैथुन संबंधी आपात स्थित) शीर्षक से एक आर्टिकल प्रकाशित किया था, जिसमें सेक्स के दौरान लोगों की मृत्यु के कुछ आम कारणों की सूची बनाई गई थी. इस सूची में सिरदर्द से लेकर पीनिस पर लगनेवाली चोट तक सभी ज्ञात कारण शामिल किए गए थे.
इस आलेख का मुख्य उद्देश्यों में से एक था लोगों के बीच इस बात को लेकर जागरूकता फैलाना कि सेक्स के दौरान हमारे कार्डिओवास्कुलर सिस्टम में बदलाव आ सकता है, जिससे अचानक मृत्यु होने का हल्का ख़तरा बना रहता है. वर्ष 2003 में जर्मनी में प्रकाशित हुई एक रिसर्च के अनुसार, अचानक होनेवाली मौतों के कुल प्रतिशत में से 0.6 प्रतिशत मौतें सेक्स के दौरान होती हैं.

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026

ख़ास टर्म भी मौजूद है
फ्रांस में तो इस तरह होनेवाली मौतों के लिए एक ख़ास टर्म भी है: ला मॉ द अमॉह (la mort d’ amour) यानी प्रेम की मृत्यु या सेक्स के दौरान हुई मौत या फिर सेक्स के दौरान कार्डिऐक ओवरलोड की वजह से होने वाली मृत्यु. हो सकता है कि यह एक इत्तफ़ाक ही हो कि डेथ बाय चॉकलेट, जो एक लोकप्रिय डिज़र्ट है, उसे भी एक फ्रेंच व्यक्ति ने ही पहली बार बनाया था. हालांकि यह बात लगभग असंभव है कि एक औसत व्यक्ति बहुत ज़्यादा चॉकलेट खाने की वजह से मर जाए!
अब चाहे आप सेक्स के दौरान मृत्यु को मौत का एक अच्छा तरीक़ा मानें या फिर बुरा, लेकिन इतिहास में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनकी मौत सेक्स के दौरान हुई. हां, उनकी संख्या का आंकड़ा जान पाना मुश्क़िल है, क्योंकि उनमें से केवल कुछ ने ही सही बात की जानकारी चिकित्सा अधिकारियों को दी होगी. और इस तरह की मौतों के कुछ हाई-प्रोफ़ाइल केस, जिन्होंने अतीत में दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था उनमें राष्ट्रपति और पोप भी शामिल हैं (हां, आपने सही सुना!).

किसकी मौत हुई?
वर्ष 1899 में सत्ता में रहते हुए फ्रांस के प्रेसिडेंट फ़ीलक्स फ़ॉरे की अचानक मौत हो गई. बाद में आई उनके पर्सनल स्टाफ़ की रिपोर्ट ने संकेत दिया कि अपनी मिस्ट्रेस के साथ सेक्स के दौरान उन्हें स्ट्रोक हुआ था.
रोमन कैथलिक चर्च अपने पादरियों के ब्रह्मचर्य और अपने अनुयाइयों के लिए सख़्त यौन नैतिकता के नियमों के लिए जाना जाता है, लेकिन इनमें से किसी ने भी अपने कुछ सर्वोच्च आध्यात्मिक नेताओं को अपने हिस्से का आनंद लेने से नहीं रोका, जिसकी परिणिति उनके लिए बहुत ही घातक हुई.
अतीत में पोप पॉल II (वर्ष 1464 से 1471) सहित कम से कम चार पोप्स की मृत्यु सेक्स के दौरान हुई है. पोप पॉल II की चर्च में एक पेज बॉय के साथ सेक्स के दौरान हार्ट अटैक से मौत हुई थी.

ऐसी मृत्यु के लिए मानव कितना संवेदनशील है?
तो इस तरह की मृत्यु के लिए क्या मानव बहुत संवेदनशील है? या फिर ऐसा होने का उम्र से कुछ लेना-देना है? यह सवाल लेकर मैं जानेमाने सेक्शुअल हेल्थ स्पेशलिस्ट और वीवॉक्स के एक्स्पर्ट डॉक्टर डी नारायण रेड्डी के पास पहुंचा.
डॉक्टर रेड्डी ने बताया,‘‘क्योंकि इस तरह के बहुत से केसेस रिपोर्ट ही नहीं होते इसलिए हमें इसकी सही संख्या की जानकारी तो कभी नहीं मिलेगी. कई बार अपने पति या पत्नी की मौत के काफ़ी समय बाद मुझे मरीज़ बताते हैं कि उसकी मौत सेक्स के दौरान हुई थी.’’

इसके संभावित कारण क्या हैं?
जब हमने उनसे इस तरह की मृत्यु के संभावित कारण जानने चाहे तो डॉ रेड्डी ने बताया, ‘‘ऐसी कई मौतें विवाहेत्तर संबंधों में सेक्स के दौरान भी होती हैं. ऐसा इसलिए होता है कि नए साथी के साथ सेक्स बड़ा उत्साहजनक लगता है, जिससे दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर दोनों ही बढ़ जाते हैं.
‘‘इसके अलावा लोग अक्सर पेट भरा होने पर इंटरकोर्स करने की ग़लती भी कर जाते हैं. इस बात की सलाह तो किसी स्वस्थ व्यक्ति को भी नहीं दी जाती, क्योंकि पेट भरा होने पर सेक्स करने आपके हार्ट पर अतरिक्त दबाव बनता है. जब पेट भरा होता है तो हार्ट की ओर रक्त का प्रवाह वैसे भी कम हो जाता है, क्योंकि ख़ून पेट की तरफ़ जाने लगता है, ताकि पाचन की प्रक्रिया शुरू हो जाए. अत: खाना खाने के तुरंत बाद सेक्स करने का मतलब है अपने दिल पर बोझ बढ़ा देना.
‘‘कई बार, जब लोग नए साथी के साथ सेक्स करते हैं तो वे अपने यौन कौशल को साबित करने के चक्कर में ज़रूरत से ज़्यादा एक्साइटेड होते हैं. ऐसे में वे लोग, जो अमूमन तीन फ़्लोर्स तक की सीढ़ियां भी नहीं चढ़ सकते, वे ख़ुद को स्टड मान लेते हैं. और यदि आप शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं तो हार्ट अटैक तो 26 वर्ष तक के लोगों को भी आ सकता है!
‘‘ऐसे लोग, जिन्हें पहले से ही दिल से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उन्हें सेक्स लाइफ़ शुरू करने से पहले कार्डिओलॉजिस्ट की सलाह ले लेनी चाहिए. हां, यदि वे सीढ़ियों से एक मंज़िल तक चढ़ने के बाद भी नहीं हांफते और उन्हें छाती में किसी तरह का दर्द नहीं होता तो वे सेक्स कर सकते हैं.’’

फ़ोटो: गूगल

Tags: causes of death during sexdeath during sexdeath during sexual intercourseheart attackla mort d’ amoursexsexual intercoursestrokeला मॉ द अमॉहसेक्शुअल इंटरकोर्ससेक्शुअल इंटरकोर्स के दौरान मौतसेक्ससेक्स के दौरान मृत्युसेक्स के दौरान मृत्यु की वजहेंस्ट्रोकहार्ट अटैक
संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन, भारत के पहले डिजिटल थेरैपी प्लैटफ़ॉर्म वीवॉक्स के संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के डाक्टर्स के साथ मिलकर ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया है, जो सेक्स संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. यह एक निजी, किसी भी तरह की ग्लानि से मुक्त और वाजिब प्लैटफ़ॉर्म है, जहां आप अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान पा सकते हैं.

Related Posts

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum