• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स किया जा सकता है?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 10, 2021
in ज़रूर पढ़ें, प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स किया जा सकता है?
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आपके मन में भी कभी ये ख़्याल आया है कि क्या पीरियड्स के दौरान सेक्शुअल संबंध बनाए जा सकते हैं? या क्या आपको कभी पीरियड्स के दौरान सेक्शुअल संबंध बनाने की इच्छा हुई है? या फिर क्या आपका सामना इस सवाल से जुड़े मिथकों हुआ है? यदि इन सवालों का जवाब ‘हां’ में है तो समय आ गया है कि आप इस बारे में थोड़ा गहराई से जानकारी लें कि क्या माहवारी के दौरान सेक्शुअल संबध बनाना सामान्य है, क्या ऐसा किया जा सकता है? और क्या हैं इसके फ़ायदे
व नुक़सान?

पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को इतना दर्द होता है कि सेक्स की बात तो भूल ही जाइए, पर आपको जानकर हैरानी होगी कि कई ऐसी महिलाएं भी हैं, जिन्हें पीरियड्स के दौरान सेक्शुअल संबंध बनाने की प्रबल इच्छा होती है. वहीं कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान सेक्स संबध बनाने में केवल इसलिए हिचकती हैं, क्योंकि इसे लेकर उनके मन में कई भ्रांतियां होती हैं. पर आज हम आपसे इस मुद्दे पर खुल कर बात करना चाहते हैं, ताकि आप इसके बारे में अपने मन में बैठे मिथक दूर कर सकें और यदि आपकी इच्छा हो तो इस दौरान भी सेक्शुअल संबंधों का आनंद ले सकें.

पीरियड्स के दौरान सेक्स से जुड़े मिथक
• पीरियड्स के दौरान सेक्स से जुड़ा एक बड़ा मिथक यह है कि ज़्यादा रक्तस्राव सेक्शुअल रिश्तों में बाधा बनता है. ऐसा बिल्कुल नहीं है. यदि आप सेक्शुअल संबंध बनाने की इच्छुक हैं तो थोड़ी-सी सावधानी बरत कर आप ऐसा कर सकती हैं. हां, यह बात कुछ हद तक सच है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करते समय ऑर्गैज़्म के दौरान/बाद थोड़ा-सा ब्लड फ़्लो बढ़ जाता है, क्योंकि ऑर्गैज़्म आने पर यूटरस सिकुड़ता है, लेकिन यह इतना ज़्यादा नहीं बढ़ता कि इससे असहज हुआ जाए. यदि आपको दाग़ लगने का डर है तो आप पुरानी व साफ़ बेडशीट का इस्तेमाल कर सकती हैं.
• पीरियड्स से जुड़ दूसरा मिथक है कि इस दौरान सेक्शुअल संबंध बनाने से महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं होतीं. पर आप इस ग़लतफ़हमी में मत रहिएगा. हमें पता है कि आप यह बात जानती ही होंगी, फिर भी हम यहां दोहरा रहे हैं कि स्पर्म महिला के शरीर के भीतर चार से पांच दिनों तक जीवित रह सकता है. अत: यदि आपके पीरियड्स अनियमित रहते हैं और आपने बिना कॉन्ट्रासेप्टिव का इस्तेमाल किए संबंध बनाए हैं तो प्रेग्नेंसी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

पीरियड्स के दौरान सेक्स से जुड़े फ़ायदे
• हम आपको बता दें कि सेक्शुअल ऑर्गैज़्म की वजह से पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैम्स में कमी आती है. दरअस्ल क्रैम्स आते इसलिए हैं कि पीरियड्स के दौरान यूटरस की मांसपेशियां संकुचित होने लगती हैं. जब ऑर्गैज़्म आता है तब आपकी यूटरस की मांसपेशियां सिकुड़ती हैं और फिर फैलती हैं. जिसकी वजह से क्रैम्स से राहत मिलती है.
• सेक्स की वजह से शरीर में एन्डॉर्फ़िन्स का स्राव होता है, जो आपको बेहतर महसूस कराता है, आपके मूड को ठीक करता
है. साथ ही, सेक्स में संलिप्त होने से आपका ध्यान पीरियड्स की वजह से होने वाली असहजता से हट जाता है और आप अच्छा महसूस करती हैं.

पीरियड्स के दौरान सेक्स से जुड़े संभावित नुक़सान
• पीरियड्स के दौरान कॉन्डम का इस्तेमाल न करने से आपको सेक्शुअल ट्रास्मिटेड इन्फ़ेक्शन्स, जैसे एचआईवी या हेपैटाइटिस होने का ख़तरा बना रहता है. चूंकि ये वायरस रक्त में ही पलते हैं अत: इस दौरान इनके फैलने की संभावना हो सकती है. यदि आप पीरियड्स के दौरन सेक्स करना चाहती हैं तो हमारी सलाह होगी कि कॉन्डम का इस्तेमाल ज़रूर करें.
• इस दौरान सेक्स करने का दूसरा नुक़सान यह है कि बेडशीट पर दाग़ लग सकते हैं या आप रक्तस्राव के चलते असहज महसूस कर सकती हैं. लेकिन यदि इस सब के बावजूद आपकी सेक्शुअल संबंध बनाने की इच्छा है तो आप ऐसा बिल्कुल कर सकती हैं.

नोट: यह आलेख पीरियड्स के दौरान सेक्स संबंध बनाने की वक़ालत क़तई नहीं करता. यह केवल पीरियड्स के दौरान सेक्शुअल संबधों की संभावना, फ़ायदे और नुक़सान की जानकारी देने के लिए लिखा गया है. यदि आप पीरियड्स के दौरान सेक्स संबध बनाना चाहती हैं तो अपनी गायनाकोलॉजिस्ट से संपर्क करने के बाद ही कोई फ़ैसला लें.

फ़ोटो: गूगल

Tags: intercourseintercourse during periodsmyths related to sex during periodssexsex during periodssexual relation during periodssexual relationsइंटरकोर्सपीरियड्स के दौरान इंटरकोर्सपीरियड्स के दौरान सेक्सपीरियड्स के दौरान सेक्स सुरक्षित है?माहवारी के दौरान सेक्समाहवारी के दौरान सेक्स संबंधयौन संबंधसेक्शुअल रिलेशनसेक्ससेक्स और पीरियड्ससेक्स संबंध
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum