• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

शादियों का मौसम है, लहंगा पहनना तो बनता है!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
December 6, 2021
in ज़रूर पढ़ें, न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
शादियों का मौसम है, लहंगा पहनना तो बनता है!
Share on FacebookShare on Twitter

चाहे शादी आपकी हो, आपके भाई या बहन की या फिर आपकी पक्की सहेली की… शादियों के मौसम में लहंगा पहनना तो बनता ही है! पर इन दिनों किस तरह के लहंगे चलन में हैं इस बात की जानकारी रखते हुए लहंगा पहनेंगी तो सबकी प्रशंसा पाएंगी. यही वजह है कि हम आपको लहंगा पहने कुछ सितारों से रूबरू करवा रहे हैं, ताकि आपको लहंगे के हालिया ट्रेंड का पता चल सके और आप अपने लिए सही लहंगा चुन सकें.

 

हल्का काम, भारी काम, कलर-कॉम्बिनेशन, हल्की चमक लिए या फिर गहरी चमक लिए… लहंगे के न जाने कितने ही विकल्प बाज़ार में मौजूद हैं. आप दुल्हन बनने जा रही हों तब तो पहनना ही हुआ, लेकिन शादियों के मौसम में हर लड़की को लहंगा पहनने की चाह हो ही आती है. बस, इसीलिए तो लहंगे के ये विकल्प दिखा रहे हैं आपको, ताकि आप अपना पसंदीदा लहंगा चुनें और उसी तरह का लहंगा अपने लिए बनवा लें.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

एम्बेलिश्ड कॉर्सेट ब्लाउज़ और होलोग्राफ़िक चिकनकारी काम वाली स्कर्ट वाला आलिया भट्ट का यह लुक बेहद आकर्षक है. मनीष मल्होत्रा वर्ल्ड का यह आउटफ़िट बहुत चमकीला भी नहीं है और बहुत ध्यान खींचनेवाला भी है.

कियारा अडवाणी ने अर्पिता मेहरा का वेडिंग सीज़न स्टाइल इन्स्पिरेशन रसबेरी पिंक और क्रीम ऑर्गैन्ज़ा लहंगा सेट का लहंगा पहना है. इस लहंगे में मिरर हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई है. कियारा की ज्वेलरी अनमोल ज्वेलर्स की है.

भूमि पेडनेकर ने लहंगे के अलग ही रंग का चुनाव किया है. पीला रंग शगुन का भी रंग है और इसपर हल्के रंगो से किया गया काम इस लहंगे को और भी ख़ूबसूरत बना रहा है. भूमि ने मनीष मल्होत्रा वर्ल्ड का लहंगा पहना है.

हुमा क़ुरैशी ने फ़ाल्गुनी शेन पीकॉक इंडिया का बेज कलर का हाथ से बना हुआ लहंगा पहना है, जिसमें क्रिस्टल, मोती और सीक्विन से फ़्लोरल और ग्रिड वर्क किया गया है. अब आप ही कहिए, बेज कलर का यह लहंगा लग रहा है न कमाल?

अथिया शेट्टी ने अनीता डोंगरे का डिज़ाइन किया हुआ लसाकी लहंगा सेट पहना है, जिसमें चमकीले सुनहरे धागों और फ़्लोलर मोटिफ़्स का काम किया गया है. फ़ुशिया कलर का ऐसा लहंगा किसी भी शादी में पहनिएगा तो अलग ही नज़र आइएगा.

दिया मिर्ज़ा का यह ख़ूबसूरत और चमकीला लाल सिल्क लहंगा भी अनीता डोंगरे का ही डिज़ाइन किया हुआ है. इसमें गोटा पट्टी, सीक्विन, ज़रदोज़ी और डोरी पैटर्न का काम किया गया है. सच है ना, कि दिया के इस लहंगे पर से आंखें हट ही नहीं रहीं.

ईशा गुप्ता के जामुनी और पीले रंग के इस लहंगे पर हमारा दिल आ गया है. दो बेहद ख़ूबसूरत रंगों के तालमेल से बना अंजू मोदी का यह लहंगा बेहद सुंदर है और बरबस ही आपका ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. यहां ईशा ने परीना इंटरनैशनल की ज्वेलरी पहनी है.

क्रिस्टल डिसूज़ा ने लीक से हटकर बेबी ब्लू कलर का झीना लहंगा पहना है, जो पापा डोंट प्रीच (शुभिका) का डिज़ाइन किया हुआ है. लहंगा यूं भी शादी जैसे समारोहों में अपनी ओर ध्यान आकर्षित करता है, लेकिन यदि वह अलग-से रंग का हो तो आपका भीड़ में अलग नज़र आना तय-सा होता है.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: different color lehengaFashionhow will be your lehengalatest lehengalehengalehenga optionslehenga trendwedding seasonअलग-अलग रंगों के लहंगेकैसा होगा आपका लहंगाफ़ैशनलहंगालहंगे के विकल्पलहंगों का ट्रेंडलेटेस्ट लहंगेशादियों का मौसम
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum