• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह

मंदिरों में ही नहीं, बल्कि एक समय कई गिरिजाघरों में भी प्रेमकाव्य मौजूद था

संगीत सेबैस्टियन by संगीत सेबैस्टियन
January 28, 2022
in एक्सपर्ट सलाह, ज़रूर पढ़ें, रिलेशनशिप
A A
मंदिरों में ही नहीं, बल्कि एक समय कई गिरिजाघरों में भी प्रेमकाव्य मौजूद था
Share on FacebookShare on Twitter

हम में से अधिकतर लोग यह बात जानते हैं कि कई हिंदू मंदिरों में कामुक मूर्तियों के ज़रिए प्रेमकाव्य दर्शाया गया है, लेकिन हम में से ज़्यादातर लोग यह बात नहीं जानते हैं कि एक समय था, जब गिरिजाघरों (चर्च) में भी इस तरह का प्रेमकाव्य उकेरा गया था. संगीत सेबैस्टिन हमें इसी के बारे में बता रहे हैं.

इस बात के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं कि बहुत समय पहले कई प्राचीन हिंदू मंदिरों की तरह ही गिरिजाघरों में प्रेमकाव्य रचती हुई मूर्तियां मौजूद थीं. लेकिन जब से आदम और हव्वा को इडन के बगीचे निकाल दिया गया, कामुकता यानी सेक्शुऐलिटी ईसाई धर्म में बदनाम हो गई.
इस सब के लिए जो एक व्यक्ति पूरी तरह ज़िम्मेदार था, वो था ऑगस्टाइन, जो चौथी शताब्दी का बिशप था और जिसे कैथलिक और प्रोटेस्टैन्ट्स दोनों ही बहुत सम्मान देते थे. ऑगस्टाइन के सेक्स-फ़ोबिक और स्त्री-द्वेषी होने ने ही पश्चिमी ईसाइयों का सेक्स के प्रति दृष्टिकोण को पोषित और परिभाषित किया.

ऑगस्टाइन के समय तक किसी को भी आदम और हव्वा की कहानी में कोई दिलचस्पी नहीं थी, यहां तक कि ईसाइयों को भी नहीं. ऑगस्टाइन ने इस कहानी को एक तरह की ‘अस्पष्टता’ से बाहर निकला और असली या ‘मूल पाप’ का सिद्धांत खोज निकाला. उनके सिद्धांत के अनुसार मूल पाप के साथ, नारी वासना का ‘‘भ्रष्टाचारी प्रभाव’’ भी दुनिया में आ गया था- और फिर बाक़ी की बातें तो हम सभी जानते हैं.

पर इतिहास की एक आदत है, वो भावी पीढ़ियों के लिए कई ऐसे पुरातत्विक साक्ष्य छोड़ जाता, जो असुविधाजनक तो होते हैं, पर सच्चाई बयां कर जाते हैं. इस बात के पुख़्ता सुबूत हैं कि ईसाइयत से पहले यह दुनिया काफ़ी सेक्स-पॉज़िटिव थी.
आश्चर्यजनक रूप से पूरे यूरोप में मध्ययुगीन चर्च की इमारतों पर कामुक नक्काशी बहुतायत में मौजूद है और आम है. उनमें से कई एक नग्न महिलाओं की आलंकारिक मूर्तियां हैं, जो एक बड़े आकार के योनी को प्रदर्शित करती हैं. इन मूर्तियों को स्थानीय तौर पर ‘शीला ना गिग्स’ के रूप में जाना जाता है. इस तरह की मूर्तियां बड़ी संख्या में आयरलैंड में मौजूद हैं, जो रोमन कैथलिक देश है और सभी यूरोपीय देशों में सबसे धार्मिक देशों में से एक है.

विक्टोरियन युग के दौरान शीला ना गिग्स को इतना अप्रिय या घृणास्पद माना जाता था कि उनमें से कई को विकृत कर दिया गया और जनता की नज़र से दूर राष्ट्रीय संग्रहालय के अंदर रखा दिया गया था.
इस बारे में कोई भी सही तरह से नहीं जानता कि आख़िर इसका इतना अजीबोग़रीब नाम कैसे पड़ा? कुछ लोगों का मानना है कि ‘शीला’ उस समय का लोकप्रिय या प्रचलित नाम था. वहीं उत्तरी अंग्रेज़ी में ‘गिग’ स्त्रियों के जननांगों के लिए इस्तेमाल किया जानेवाला एक कठबोली (गंवारू या अशिष्ट) संबोधन है.

हालांकि अब भी विद्वान लोग इसकी उत्पत्ति, महत्व और प्रासंगिकता का लेकर कई मतों में बटे हुए हैं. एक लोकप्रिय परिकल्पना ये भी है कि शीला ना गिग्स मूर्तिपूजकों की देवी का प्रतिनिधित्व करती है. यदि यह सच है तो बहुत संभव है कि ईसाइयों ने यह तय किया होगा कि मूर्तिपूजकों के मंदिर के इस हिस्से को जैसा का तैसा रखते हुए ही इसपर चर्च बना दिया जाए.

एक इससे ज़्यादा भरोसेमंद सिद्धांत यह है कि ये मूर्तियां ईसाइयत की महिलाओं की वासना की प्रतीकात्मकता के साथ भी फ़िट होती हैं, जिसके बारे में ऑगस्टाइन ने बात की थी और जिसे ‘घृणित’ और ‘भ्रष्टाचारी प्रभाव’ ठहरा दिया था.

इन मूर्तियों को अपनी असंगत-सी विशेषताओं की तरह भी देखा जा सकता है. प्राचीन हिंदू मंदिरों में जहां प्रेमकाव्यात्मक मूर्तियों के ज़रिए सेक्स की दिव्यता को बयान किया गया है, वहीं दूसरी विरोधाभासी विचारधारा भी इसे परिभाषित करती है: पहली परिभाषा जहां सेक्स को पवित्रतम ऊंचाई देती है, वहीं दूसरी परिभाषा इसे बदनाम करती है.

फ़ोटो: गूगल
https://www.bbc.com/news/uk-england-45116614

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

वीवॉक्स

Tags: AdamartAugustinecarvingcathedralchurcherotic carvingeroticaEveGarden of EdenSangeeth Sebastiansculpturesculpturessexsex-phobiasexual carvingSheela na gigstempleVvoxआदमइडन का बगीचाइरोटिकाऑगस्टाइनकलाकामुक नक्काशीगिरजाघरचर्चनक्काशीप्रेमकाव्यमंदिरमूर्तियांवीवॉक्सशीला ना गिग्ससंगीत सेबैस्टियनसेक्शुल कार्विंगसेक्ससेक्स-फ़ोबियास्कल्प्चरहव्वा
संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन, भारत के पहले डिजिटल थेरैपी प्लैटफ़ॉर्म वीवॉक्स के संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के डाक्टर्स के साथ मिलकर ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया है, जो सेक्स संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. यह एक निजी, किसी भी तरह की ग्लानि से मुक्त और वाजिब प्लैटफ़ॉर्म है, जहां आप अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान पा सकते हैं.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum