• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

प्रीस्कूलर्स की परवरिश में इन बातों का रखें ध्यान

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
December 28, 2021
in ज़रूर पढ़ें, पैरेंटिंग, रिलेशनशिप
A A
प्रीस्कूलर्स की परवरिश में इन बातों का रखें ध्यान
Share on FacebookShare on Twitter

तीन से पांच वर्ष की उम्र के बच्चे, जो स्कूल जाना शुरू कर रहे होते हैं, प्रीस्कूलर्स कहलाते हैं और इनकी देखभाल करना इसलिए थोड़ा मुश्क़िल होता है, क्योंकि ये बहुत उत्साही, चंचल और सवालों से भरे होते हैं. ऐसे बच्चों की पैरेंटिंग के लिए काम के टिप्स आपको यहां मिलेंगे.

 

यदि आप भी प्रीस्कूलर बच्चे के पैरेंट्स हैं तो हम समझ सकते हैं कि आप किन ख़ुशियों और किन समस्याओं से गुज़र रहे हैं. इतने छोटे बच्चों की देखभाल करना आसान नहीं हैं. आपको ढेर सारे धीरज की ज़रूरत होती है, साथ ही हर समय चौकन्ना रहने की भी. बहुत सारे सवालों के जवाबों के लिए तैयार रहना पड़ता है और साथ ही बच्चे की सुरक्षा में भी मुस्तैद रहना पड़ता है. यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लाए हैं, जो बेहद काम के साबित होंगे. तो आइए, इन पर नज़र डालते हैं…

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

इस उम्र के बच्चों की सुरक्षा से संबंधित सुझाव
तीन से पांच वर्ष की उम्र में बच्चे आत्मनिर्भर हो रहे होते हैं, घर से बाहर प्ले स्कूल या स्कूल में समय बिताते हैं अत: बहुत ज़रूरी है कि आप उन्हें ख़ुद की सुरक्षा से जुड़ी बातें समय-समय पर समझाते और सिखाते रहें, जैसे-
• उन्हें बताएं कि उन्हें ट्रैफ़िक से दूर खेलना है. ट्रैफ़िक के नियमों की जानकारी दें. लाल, हरी और नारंगी बत्तियों के अर्थ समझाएं, बाएं से चलने को कहें.
• जब बच्चा खेलने जा रहा हो तो उसे समझाएं कि लावारिस पड़ी चीज़ों को उसे नहीं छूना है.
• बच्चा साइकल चला रहा हो तो उसे हमेशा बाईं ओर रहने को कहें. देख लें कि वह भीड़-भाड़ में साइकल न ले जाए. हमेशा हेलमेट पहनकर साइकल चलाने को प्रोत्साहित करें.
• यदि वह प्लेग्राउंड में जा रहा है तो झूले आदि को पहले ख़ुद जांच लें, कहीं कोई स्क्रू या जंजीर ढीली तो नहीं है या फिर कोई नुकीला हिस्सा इस तरह बाहर तो नहीं निकला है कि वह बच्चों को चोट पहुंचा सके.
• जब बच्चा बाहर खेल रहा हो या फिर स्विमंग पूल में जा रहा हो तो पूरे समय आपकी निगाहें उसपर बनी रहनी चाहिए.
• जब बच्चा स्विमंग पूल में हो (फिर चाहे बच्चों के ही पूल में क्यों न हो) उसपर से अपना ध्यान बिल्कुल न हटाएं.
• बच्चे को सिखाएं कि किसी भी अजनबी से कैसे सतर्क रहना है. अजनबियों से किसी तरह की चॉकलेट या गिफ़्ट नहीं लेनी है.
• इस उम्र के बच्चों को अपना फ़ोन नंबर और घर का पता भी आसानी से याद करवाया जा सकता है और समझाया जा सकता है कि यदि आप कहीं खो जाएं या फिर हम आपको दिखाई न दें तो किसी वॉचमैन या पुलिस से मदद मांगो.
• कार में बैठते समय इतने छोटे बच्चों को सीट बेल्ट बांधना और खोलना भी सिखाया जा सकता है.

प्रीस्कूलर्स को यूं रखें सेहतमंद
इस उम्र के बच्चों को आप सेहतमंद चीज़ें देने की आदत डाल सकती/सकते हैं. इसके लिए आपको भी सेहतमंद चीज़ों को खाने की आदत डालनी होगी. प्रीस्कूलर्स को सेहतमंद रखने के लिए-
• नाश्ता, लंच, डिनर, स्नैक्स और फल चाहे जो भी खा रहे हों, कोशिश करें कि आप बच्चे के साथ ही खाएं. फल और खाना खाते वक़्त उन्हें बताते जाएं कि यह कितना स्वादिष्ट है और इसे खाने से उन्हें क्या फ़ायदा होगा.
• प्रीस्कूलर्स को ज़्यादा शक्कर, तेल और नमक वाले खाद्य पदार्थ देने से परहेज़ करें.
• जब खाना खा रहे हों तो टीवी, मोबाइल या किसी अन्य गैजेट को दूर ही रखें.
• बच्चों के रूम में टीवी, फ़ोन या दूसरे गैजेट्स ना रखें.
• इन बच्चों की नींद का पूरा ध्यान रखें. दिन के 24 घंटों में से इस उम्र के बच्चों को कम से कम 10 से 13 घंटों की नींद लेनी चाहिए. इसमें रात की नींद के अलावा दोपहर का आराम भी शामिल है.
• उन्हें दूसरे बच्चों के साथ खेलने के लिए प्रेरित करें.
• उन्हें किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करें.
• उनसे घर के छोटे-मोटे काम करवाते/करवाती रहें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: caring for three to five year oldsParentingParenting Tipspre-schoolerspreschoolerspreschoolers parenting tipsraising preschoolersRelationshipsthree to five year oldsतीन से पांच वर्ष के बच्चेतीन से पांच वर्ष के बच्चों की देखभालपैरेंटिंगपैरेंटिंग टिप्सप्री-स्कूलर्सप्रीस्कूलर्सप्रीस्कूलर्स पैरेंटिंग टिप्सरिलेशनशिपरिश्ते
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum