• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए हीरो

जानिए पीरियॉडिक टेबल के जनक दमित्री मेंदेलीव को

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 6, 2023
in ओए हीरो, ज़रूर पढ़ें, शख़्सियत
A A
जानिए पीरियॉडिक टेबल के जनक दमित्री मेंदेलीव को
Share on FacebookShare on Twitter

 पीरियॉडिक टेबल के जनक, रूसी वैज्ञानिक दमित्री मेंदेलीव की शख़्सियत से आपको रूबरू करवा रहे हैं जानेमाने लेखक, अनुवादक अशोक पांडे. हाल ही में जबकि हमारे यहां एनसीईआरटी के दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम से पीरियॉडिक टेबल को हटा दिया गया है. इसके मद्देनज़र यह सही समय है कि जब हम इस महान वैज्ञानिक के योगदान और उनके जीवन संघर्षों के बारे में जानें.

चौदह भाई-बहनों में सबसे छोटे दमित्री मेंदेलीव के पिता जब अंधे हो गए तो घर पर खाने के लाले पड़े. मां मारिया ने कांच बनाने वाली एक फ़ैक्ट्री में काम करना शुरू किया, ताकि परिवार का पेट पाला जा सके. एक-एक कर बच्चे अपने पैरों पर खड़े होते गए.

दमित्री के भीतर बचपन से ही बड़ी प्रतिभा थी, जिसे उसकी मां ने काफ़ी पहले पहचान लिया था. सारे घर का भार अपने कंधों पर उठाते हुए भी मारिया अपने इस प्रतिभावान बच्चे की पढ़ाई के लिए थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाती आ रही थी.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

साल था 1848, जब कांच फ़ैक्ट्री में आग लग गई. परिवार फिर से ग़रीबी का मुंह ताकने लगा. मारिया के सामने दो रास्ते थे – या तो किसी और जगह काम ढूंढ़ें या दमित्री की प्रतिभा के लिए कुछ करें. उन्होंने दूसरा रास्ता चुना और अपने नगर से कोई ढाई हजार मील दूर मॉस्को जाने का फैसला किया. दमित्री और एक बेटी एलिज़ाबेथ को छोड़कर उनके बाक़ी बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो चुके थे सो यह फ़ैसला लेने में उन्हें वैसी दिक़्क़त नहीं हुई जैसी दस साल पहले हो सकती थी.

यह कहानी कई जगहों पर विस्तार से लिखी जा चुकी है कि किस तरह वर्ष 1849 में मारिया बेटे दमित्री और बेटी एलिज़ाबेथ को लेकर अपने घर साइबेरिया से यूराल पर्वत के वीरान फैलाव को पार कर, कभी स्लेजगाड़ी से, कभी घोड़ागाड़ी से, कभी लिफ़्ट मांगकर और अक्सर पैदल चलती हुई ढाई हज़ार मील दूर मास्को पहुंचीं, ताकि बेटे को यूनिवर्सिटी में दाख़िला मिल सके. वहां दाख़िला नहीं मिला तो सात सौ मील दूर पीटर्सबर्ग की यात्रा करनी पड़ी.

बेटे को आख़िरकार साइंस पढ़ने को मिला. अलबत्ता इतनी लम्बी हाड़तोड़ यात्रा के बाद मारिया को टीबी हो गई और सितम्बर 1850 में उनकी मौत हो गई.

बीस साल की मेहनत और रिसर्च के बाद जब दमित्री मेंदेलीव ने पीरियॉडिक टेबल की परिकल्पना को साकार किया तो वह उस समय के विज्ञान जगत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी गई. दमित्री मेंदेलीव ने अपने काम को जिस किताब की सूरत में छापा उसके पहले पन्ने पर लिखा – “यह शोध एक मां की स्मृति को उसके सबसे छोटी संतान द्वारा समर्पित है. “

हाल ही में हमारे यहां दसवीं की किताबों से पीरियॉडिक टेबल वाला चैप्टर हटा दिए जाने की ख़बर है. कारण यह कि कोरोना के बाद से बच्चों के ऊपर से पढ़ाई का बोझ कम किये जाने पर जोर दिया जा रहा है. पीरियॉडिक टेबल की कहानी एक मां के समर्पण की वजह से मुझे बहुत प्रिय है. इसे दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है कि कैमिस्ट्री के अलावा फ़िज़िक्स की भी बुनियाद मानी जाने वाली इस टेबल को बच्चों के लिए बोझ माना गया.

फ़ोटो साभार: गूगल

Tags: ashok pandeyChemistryDevelopment of ScienceDmitri MendeleevFather of Periodic TablePeriodic TablePhysicsRussian Scientistscienceअशोक पांडेकेमेस्ट्रीदमित्री मेंदेलीवपीरियॉडिक टेबलपीरियॉडिक टेबल के जनकफ़िज़िक्सरूसी वैज्ञानिकसाइंससाइंस का विकास
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum