• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

प्राचीन भारत में स्त्री-पुरुष के रिश्ते: तब सेक्स समाज के लिए कोई टैबू नहीं था!

प्राचीन समय में कैसी थी सेक्स के प्रति हमारी सोच- भाग एक

भावना प्रकाश by भावना प्रकाश
October 15, 2022
in ज़रूर पढ़ें, प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
savitri-satyavan
Share on FacebookShare on Twitter

अगर हम अपने पुराणों को खंगालें तो पाएंगे कि वहां सेक्स को लेकर किसी तरह की वर्जनाएं नहीं थीं, जो आज देशभर में दिखाई देती रहती हैं. जिन युगों में वर्जनाएं नहीं थी उन दिनों में प्रेम उन्मुक्त प्रेम सुखी समाज की आधारशिला था और स्त्री-पुरुष में समानता की स्थिति थी. इस बारे में और जानकारी दे रही हैं भावना प्रकाश.

सृष्टि का क्रम अनवरत चलता रहे इसलिए हर प्राणी में अपना वंश आगे बढ़ाने के लिए काम भावना निहित होती है, क्योंकि संतति नर और मादा नामक दो विपरीत धुवों के परस्पर आकर्षण से ही जन्म लेती है. मानव समाज के शिक्षित प्रवर्तक ये बात समझते थे. उन्होंने यह भी समझा की स्त्री-पुरुष का बंधन अविरल होगा, स्थाई होगा तभी सुखी परिवार का निर्माण होगा और संतति सुरक्षा का अनुभव करेगी. तो स्त्री-पुरुष के बंधन के स्थाई बने रहने के लिए आवश्यक काम भावना को उन्होंने जीवन का एक लक्ष्य बताया.

हमारे पुराणों में सेक्स को कामदेव का नाम देकर देवता माना गया. हमारी संस्कृति के प्रवर्तक ऋषि-मुनि मानव मनोविज्ञान से भलीभांति परिचित थे. वो जानते थे कि सृष्टि का समुचित विकास परिवार व्यवस्था पर आधारित समाज से ही हो सकता है. क्योंकि केवल परिवार ही समाज की स्वार्थरहित इकाई बन सकता है इसलिए गृहस्थ आश्रम को हमारे वेदों में अनिवार्य माना गया.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

मनुष्य की काभ भावना को अनुशासित करने के लिए धर्म, अर्थ और मोक्ष के साथ काम की प्राप्ति को भी जीवन का एक पवित्र और अनिवार्य लक्ष्य माना गया. काम संबंधी आवश्यकताओं की गरिमामई पूर्ति के लिए ही विवाह जैसी पुनीत संस्था का आविष्कार किया गया. विवाह को काम भावना के तुष्टीकरण का माध्यम बना कर परस्पर प्रेमाकर्षण में बंधे स्त्री-पुरुष जीवन के ल ललित सुखों का भोग करते. पारिवारिक दायित्वों का ख़ुशी से निर्वाह करते. धर्मपूर्ण आचरण से यानी नैतिक तरीक़े से अपनी आर्थिक उन्नति करते. अपनी आय और अपने समय का कुछ भाग वंचितों तथा प्रकृति को समर्पित करते हुए सामाजिक उन्नति का भी माध्यम बनते. इस प्रकार समाज का ऊर्ध्वगामी विकास होने लगा.

पर धीरे-धीरे परिदृश्य बदलने लगा. जब हम अपने पुराणों और पुरातन ऋषियों द्वारा बनाई सामाजिक व्यवस्था का गुणगान कर रहे होते हैं. उस युग के बारे में पढ़ रहे होते हैं, जब स्त्री-पुरुष को समान अधिकार प्राप्त थे तो कुछ प्रश्न स्वाभाविक रूप से हमारे मन को मथना शुरू कर देते हैं, जैसे- फिर कैसे समाज में नारी की स्थिति पुरुष से कमतर होती गई? कैसे सभ्यताएं पितृसत्तात्मक होती गईं? कैसे काम को जीवन का एक पुनीत लक्ष्य मानने वाले समाज में काम के प्रति इतनी कुंठाएं पनपती गईं? क्यों पवित्रता, शुचिता, एकनिष्ठता जैसे बंधन सिर्फ स्त्री पर ही थोप दिए गए?

कुछ सवाल और भी हैं: जब संतान के जन्म के लिए स्त्री पुरुष समान रूप से उत्तरदाई हैं और इस तथ्य को सभ्यताओं के प्रवर्तक समझते थे तो हमारी संस्कृति में समाज द्वारा अनैतिक कहे जाने वाले संबंधो के लिए या इससे उत्पन्न संतान के लिए धिक्कार, तिरस्कार और अपमान केवल स्त्री का क्यों? दाम्पत्य संबंधों में जब गर्भधारण, प्रसव, लालन-पालन का उत्तरदायित्व मां का है तो नाम पिता का ही क्यों?
kajuraho-image
समाजशास्त्रियों के अनुसार समाज के विकास के आरंभ में ऋषियों ने ये नियम स्त्री को दृढ़ करने के लिए बनाए थे. संतान के लिए पिता के नाम को अनिवार्य बनाया गया, ताकि उसके दिल में अपनी संतति के लिए वात्सल्य तथा उसके पोषण के लिए कर्तव्य भावना विकसित हो. स्त्री गर्भ धारण करती है तो वो तो प्राकृतिक रूप से ही अपनी संतति के साथ ममता के बंधन में बंध जाती है. पर पुरुष को कैसे बांधा जाए? यदि संबंध इतने अनुशासित होंगे कि पुरुष को अपनी संतान के अपने होने का विश्वास होगा, उसका नाम संतान के साथ जुड़ेगा तो उसके मन में भी ममता और दायित्व भावना जागेगी. और संतान को पुरुष का धन और संरक्षण आदि भी मिलेगा और उसका स्नेह भी.
लेकिन कालांतर में मनुष्य के सिर पर अपना कुनबा अधिकाधिक बढ़ाकर अधिकाधिक ज़मीन को अपने आधिपत्य में लेने की धुन सवार हुई. युद्ध शुरू हुए और समय-समय पर होने वाले युद्धों में जन-हानि शुरू हुई तो मनुष्य के सुखमय जीवन के लिए आविष्कृत संस्था परिवार ही स्त्री के शोषण का सबसे बड़ा माध्यम बन गई. एक युग ऐसा आया था जब अधिक से अधिक संतान उत्पन्न करके अपने कुनबे को बढ़ाना ही स्त्री जीवन का लक्ष्य बना दिया गया था. जिससे स्त्री के शोषण के मार्ग उन्मुख हुए. बाल-विवाह और बहु-विवाह की प्रथाएं चल पड़ीं.

तो परिवार नाम की संस्था बनाए जाने के दोनों पुनीत कारण उलटकर शोषण के कारण बन गए. पुरुष ने स्त्री पर पाबंदियां लगाना सर्वप्रथम इसलिए शुरू किया, ताकि वह सुनिश्चित कर सके कि उसकी स्त्री के गर्भ में जो संतति है वह उसी की है. स्त्री को पवित्रताओं की अनिवार्यताओं में क़ैद कर देना पुरुषों के मन की असुक्षा भावना और अपने कुनबे को सबसे बड़ा करने वाली मनोवृत्ति के युग की ही देन हैं. तो परिवार की जो व्यस्था काम-भावना की सुखकर और नैतिक संतुष्टि के लिए बनाई गई थी, वही उसके दो समान पहियों में से एक पहिए पुरुष वर्ग द्वारा दूसरे पहिए यानी स्त्री वर्ग के शोषण का कारण बनती गई.

परिवार व्यवस्था की स्थापना का दूसरा कारण संतति के लिए पालन-पोषण तथा भावनात्मक सुरक्षा तय करना था. यहां भी यही हुआ. बढ़ते युद्धों और अधिकाधिक भूमि अधिग्रहण की लालसा ने पुरुष, मुख्यतः परिवार के मुखिया की संतान को ‘संपत्ति’ समझने की मानसिकता विकसित कर दी. लड़की है तो जल्दी से जल्दी उसका अपने ही समूह (जो धीरे-धीरे कुल, गोत्र और फिर जाति व्यवस्था में बदलते गए) में विवाह कर दो, ताकि वो अपना कुनबा बढाने का यंत्र बन सके. लड़का है तो उसे खेती या युद्ध के समय काम आने वाले शक्तिशाली यंत्र की एक और संख्या के रूप में पोषित किया जाने लगा, ताकि वो अपने कुनबे के लिए खाद्य आपूर्ति के साथ उसकी सुरक्षा का साधन बन सके.

यहीं से जन्म हुआ असमानता को पोषित करने वाली विचारधाराओं का. लड़की को कोमल और घर के कामों में दक्ष होने की सीख दी जाने लगी, ताकि उसका ध्यान स्वतंत्र जीवन की ओर न भटके. उसके दिमाग़ में भरा जाने लगा कि वो ममता की मूर्ति है, देवी मां है, अन्नपूर्णा है और अपने पति के प्रति एकनिष्ठता ही उसका सबसे बड़ा गौरव है, ताकि वो बच्चे पैदा करने और उनके पालन-पोषण में, फिर उसे अपने कुनबे के मुखिया को सौंप देने में ही सुख और अपने जीवन की सफलता का अनुभव करे.

पुरुष को समझाया जाने लगा कि भोग उसका अधिकार है, क्योंकि इसीसे वह कुनबे के विस्तार में सहयोगी होता था. और कुनबे की रक्षा को उसका कर्तव्य निर्धारित करके उसे शरीर निर्माण के लिए प्रेरित किया जाने लगा. युद्ध के समय मर मिटने या मारकर अधिपत्य जमा लेने की मानसिकता विकसित करने के लिए उसके मन से कोमल भावनाओं को निकाला जाना ज़रूरी था. उस समय के नीति निर्धारक जानते थे कि इनसान जैसे ही प्रेम करना सीखेगा, युद्ध से विरत हो जाएगा. अपनी भूमि, अपना कुनबा, अपना भोग बढ़ाने के स्थान पर उसमें सुख और सौहार्द्र पूर्वक जीवन व्यतीत करने की इच्छा जा जाएगी. तो उन्होंने पुरुष की मानसिकता इस रूप में गढ़नी शुरू की कि काम उसके लिए भोग है और स्त्री इस भोग का साधन. जीवित रहते अपने अधिकारों का भोग करे और में कोई लगाव न रखे, ताकि समय पड़ने पर अपने कुनबे पर मर मिटने में उसे दुख न हो. पुरुषों में काम भावना को लेकर प्रेम नहीं अधिकार भावना समाज के विष के रूप में दिखाई देती है वो सदियों की गई इसी कंडीशनिंग का नतीजा है.

कल पढ़ें इस आलेख का दूसरा भाग और जानें कि प्राचीन समय में कैसी थी सेक्स के प्रति हमारी सोच

 

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट, christies.com

Tags: indiaintercoursesexsex in ancient indiasexual relationshipइंटरकोर्सप्राचीन भारत में सेक्सभारतसेक्शुअल संबंधसेक्स
भावना प्रकाश

भावना प्रकाश

भावना, हिंदी साहित्य में पोस्ट ग्रैजुएट हैं. उन्होंने 10 वर्षों तक अध्यापन का कार्य किया है. उन्हें बचपन से ही लेखन, थिएटर और नृत्य का शौक़ रहा है. उन्होंने कई नृत्यनाटिकाओं, नुक्कड़ नाटकों और नाटकों में न सिर्फ़ ख़ुद भाग लिया है, बल्कि अध्यापन के दौरान बच्चों को भी इनमें शामिल किया, प्रोत्साहित किया. उनकी कहानियां और आलेख नामचीन पत्र-पत्रिकाओं में न सिर्फ़ प्रकाशित, बल्कि पुरस्कृत भी होते रहे हैं. लेखन और शिक्षा दोनों ही क्षेत्रों में प्राप्त कई पुरस्कारों में उनके दिल क़रीब है शिक्षा के क्षेत्र में नवीन प्रयोगों को लागू करने पर छात्रों में आए उल्लेखनीय सकारात्मक बदलावों के लिए मिला पुरस्कार. फ़िलहाल वे स्वतंत्र लेखन कर रही हैं और उन्होंने बच्चों को हिंदी सिखाने के लिए अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया है.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum