• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

बुल्ला की जाणा मैं कौण: अद्भुत गीत, जिसे इस समय सुनने की ज़रूरत सबसे ज़्यादा है

जय राय by जय राय
January 24, 2022
in ओए एंटरटेन्मेंट, ज़रूर पढ़ें, रिव्यूज़
A A
Share on FacebookShare on Twitter

कबीर हों, रैदास या नानक… सभी ने अपने अंदर झांकने, ख़ुद को पहचानने और अपने अंदर बैठे ख़ुदा को खोजने के लिए कहा है. इस्लाम की एक शाखा सूफ़ीवाद में भी अपने अंदर की यात्रा करने को प्रेरित किया जाता रहा है. तमाम सूफ़ी संत हुए हैं, जिन्होंने अपने लेखन या शिक्षाओं में इसी अंदरूनी यात्रा पर चलने यानी ख़ुद को पहचानने की बात की है. सत्रहवीं सदी के पंजाबी सूफ़ी संत कवि बाबा बुल्ले शाह की तमाम कविताएं इसी मिज़ाज की थीं. ख़ुद को संगीत और सिनेमा का स्टूडेंट मानने वाले हमारे अपने जय राय आज बात करने जा रहे हैं बाबा बुल्ले शाह की मशहूर रचना, ‘बुल्ला की जाणा मैं कौण की’. साथ ही चर्चा करेंगे इस कविता को रॉक म्यूज़िक के साथ युवाओं तक पहुंचानेवाले गायक रब्बी शेरगिल की.

भारतीय मनोरंजन जगत में नब्बे के दशक को फ़िल्मों के लिहाज़ से सबसे लचर माना जाता रहा है. उस दौर में नो-ब्रेनर फ़ॉर्मूला फ़िल्में बनती रहीं. यह सिलसिला 2000 के शुरुआती कुछ सालों तक बरक़रार रहा. पर ऐसा नहीं है कि उस दौर में सबकुछ बुरा ही बुरा था. कैसेट्स के उस दौर में कई इंडिपेंडेंट गायकों और म्यूज़िक बैंड्स ने एक से बढ़कर एक गाने दिए. जो आज भी याद किए जाते हैं. हमारे आज के गाने के तार भी उसी समय से जुड़े हैं. आज हम बात करने जा रहे हैं हार्डकोर पंजाबी गायक रब्बी शेरगिल की, जिन्होंने उतना नहीं गाया, जितना उन्हें गाना चाहिए था. पर दुनिया के संगीत प्रेमी उनके गाए हुए गानों को खोजकर सुनते हैं, ख़ासकर वर्ष 2005 के उनके गाने ‘बुल्ला की जाणा मैं कौण’ को.
उस गाने की बात करने से पहले मैं उससे जुड़ी एक घटना का ज़िक्र करना चाहूंगा. बात वर्ष 2006 की है. यही कोई दोपहर का वक़्त था, मैं कॉलेज से अपने घर आ रहा था. लोकल ट्रेन के गेट पर दो नौजवान खड़े थे और म्यूज़िक के बारे में अपने ज्ञान को एक-दूसरे के साथ बांट रहे थे. एक ने कहा आजकल सिंगर बनना कितना आसान हो गया है. अगर आपके पास पैसे हों तो आप गिटार लेकर मार्केट में खड़े हो जाइए और कुछ भी गा दीजिए. जैसे ‘बुल्ला की जाना मैं कौन’ और बन गए आप सिंगर. उस वक़्त मुझे उनकी यह बात बहुत बुरी लगी थी. मैं उन्हें समझाना चाहता था, पर पता नहीं क्यों मैंने उनसे कुछ नहीं कहा. आज यह लिखते समय भी मेरे मन में इस बात का मलाल है कि काश मैं उन्हें समझा पाता कि ‘बुल्ला की जाणा मैं कौण’ चीज़ क्या है और जिसने लिखा है, जिसने गाया है वो लोग कौन हैं. ख़ैर, उस दिन तो मैं चुप रहा, पर आज नहीं रुकूंगा.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

‘बुल्ला की जाणा मैं कौण’ को सूफ़ी संत बाबा बुल्ले शाह (1680-1759) ने लिखा था. पंजाबी भाषा की सौंधी महक से सराबोर इस कविता को रब्बी शेरगिल द्वारा रॉक सॉन्ग में परिवर्तित करने के पहले दो बार अलग-अलग लोगों ने गाया था. सबसे पहले 1990 के दशक में पाकिस्तान के मशहूर रॉक बैंड ‘जुनून’ द्वारा गाया गया और उसके बाद भारत के मशहूर वदाली ब्रदर्स ने इसे गाया था. लेकिन इस गीत को प्रसिद्धि वर्ष 2004 के बाद मिली, जब इसे रब्बी शेरगिल ने गाया. रब्बी शेरगिल की बात करें तो वे अपने मीनिंगफ़ुल गानों के लिए नीश ऑडियंस (आला दर्जे के म्यूज़िक लवर्स) के बीच ख़ासे पॉप्युलर हैं. गानों को लेकर सिलेक्टिव होने की अपनी आदत के बारे में वे बीबीसी को दिए अपने एक इंटरव्यू कहते हैं,‘‘मैं बहुत ज़्यादा गाने में विश्वास नहीं करता. ढंग के गाने जो मुझे पसंद आ जाएं सिर्फ़ उन्हें ही गाना पसंद करता हूं. मैं रॉक म्यूज़िक की स्टाइल को फ़ॉलो करता हूं. बुल्ला की जाणा मैं कौण को मैंने रॉक फ़्यूज़न की शैली में ही गाया है. मेरा मानना है कि पंजाब पूरे भारत में म्यूज़िक के लिए मशहूर है. पंजाब से ही सबसे ज़्यादा म्यूज़िक अल्बम निकलते हैं, लेकिन अभी भी उनका स्तर लगभग सतही ही है. कुछ गायकों को छोड़ दें तो सब एक-दूसरे को पीछे छोड़ने में लगे हैं. हमने हमेशा से कुछ अलग करने की कोशिश की ताकि भविष्य में पंजाबी म्यूज़िक में एक नया दौर शुरू हो सके.’’
जब रब्बी शेरगिल से पूछा गया कि जब आप गाने नहीं गाते या फिर जब आप म्यूज़िक में कुछ नहीं कर रहे होते तब क्या करते हैं? रब्बी ने बहुत सहजता से जवाब दिया,‘‘तब मैं एक आम आदमी की तरह दुनिया घूमता हूं, लोगों के सुख दुःख में शामिल होता हूं और जो मैं महसूस करता हूं बाद में उसे अपने गानों के माध्यम से बताने की कोशिश करता हूं.’’ जब हम रब्बी द्वारा गाए वर्ष 2007 की फ़िल्म दिल्ली हाइट्स के गाने ‘तेरे बिन सानु सोनियो’ को सुनते हैं, तो उनके इस जवाब में छुपी सच्चाई का एहसास होता है. ख़ैर, इस गाने की बात फिर कभी करेंगे. आज बात, बाबा बुल्ले शाह की कविता की, जिसमें पूरे जीवन का सार है.

बुल्ला की जाणा मैं कौण
ना मैं मोमिन विच मसीतां
ना मैं विच कुफर दियां रीतां
ना मैं पाकां विच पलीतां
ना मैं अन्दर वेद किताबां
ना मैं रेंदा भांग शराबां
ना मैं रेंदा मस्त खराबां
ना मैं शादी ना धमनाकी
ना मैं विच पलीती पाकी
ना मैं आबी ना मैं खाकी
ना मैं आतिश ना मैं पौण
बुल्ला की जाणा मैं कौण
बुल्ला की जाणा मैं कौण
बुल्ला की जाणा मैं कौण
बुल्ला की जाणा मैं कौण
ना मैं अरब्बी ना लोहोरी
ना मैं हिंदी शेहर नागौरी
ना हिन्दू ना तुर्क पेश्वरी
ना मैं भेद मजहब दा पाया
ना मैं आदम हव्वा जाया
ना कोई अपना नाम धराया
अव्वल आख़िर आप नु जाना
ना कोई दूजा होर पहचाना
मिठो होर ना कोई सियाना
बुल्ला शाह खड्डा है कौण
बुल्ला की जाणा मैं कौण
ना मैं मूसा ना फराऊं
ना विच जागा ना विच सोऊ
ना मैं रेंदा विच नादौन
ना विच विट्ठन ना विच नादौन
बुल्ला शाह खड्डा है कौण
बुल्ला की जाणा मैं कौण

अगर आपको सूफ़ी संगीत पसंद है और पंजाबी भाषा समझने में कोई कठिनाई नहीं होती तो आप इस गीत का पूरी तरह से आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा आपको गूगल पर इसका अनुवाद मिल जाएगा. रब्बी शेरगिल की आवाज़ का जादू और उनकी शैली इस गाने को ख़ास बनाती है. बाबा बुल्ले शाह ने इस कविता के माध्यम से पूरी दुनिया में इंसान द्वारा ख़ुद को धर्म, जाति, राष्ट्रीयता, नस्ल आदि के खांचों में बांट लेने पर सवाल उठाते हैं. वे सवाल उठाने के लिए अपने अंदर की यात्रा का वर्णन करते हैं. मैं कौन हूं? मेरी पहचान क्या है? जैसे-जैसे गीत आगे बढ़ता है धर्म, नाम, मस्जिद, जात, देश, प्रांत, शुद्ध-अशुद्ध का उदाहरण देते हुए बताते हैं कि इसमें से मेरी पहचान किसी में भी नहीं है. मैं इनमें से कुछ नहीं हूं. मैं सिर्फ़ ख़ुदा का बन्दा हूं. ख़ुदा ने सिर्फ़ इंसान बनाया, हमने अपनी सहूलियत के हिसाब से तमाम चीज़ें बनाईं. अगर आपको जानना है कि आप कौन हैं? तो यह सवाल आपको बार-बार ख़ुद से ही पूछना पड़ेगा कि आप कौन हैं? सवाल भी लाज़मी है कि जब एक दिन सबको इस दुनिया से जाना ही है तो फिर इतने भेदभाव और दुनिया में अशांति किसलिए? यह गीत शांति का पैग़ाम है. अगर आप यूट्यूब पर इस गीत का वीडियो देखेंगे तो गीत के साथ-साथ आपको उसके बैक्ग्राउंड में पूरा हिंदुस्तान दिखेगा. आज हम मजहब और जाति के नाम पर ख़ुद को बांटने पर आमादा हैं. अगर आपने इस खांचे में ख़ुद को बांट लिया हो तो मेरी एक सलाह है, आप बस पांच मिनट 10 सेकेंड निकालिए और यूट्यूब पर इस गाने को सुन डालिए औरअपने दिल से एक बार कहिए ‘बुल्ला की जाणा मैं कौण’.

Tags: AflatoonBulla ki Jaana LyricsBulla ki Jaana SongMusic ReviewOye AflatoonRabbi Shergill Bulla ki JaanaSangeet SameekshaSong Bull ki jaanaअफलातूनओए अफलातूनओए अफलातून रिव्यूजय रायबुल्ला की जाणाबुल्ला की जाणा गीतबुल्ला की जाणा रब्बी शेरगिलम्यूज़िक रिव्यूरब्बी शेरगिलरब्बी शेरगिल बुल्ला की जाणासंगीत समीक्षा
जय राय

जय राय

जय राय पेशे से भले एक बिज़नेसमैन हों, पर लिखने-पढ़ने में इनकी ख़ास रुचि है. जब लिख-पढ़ नहीं रहे होते तब म्यूज़िक और सिनेमा में डूबे रहते हैं. घंटों तक संगीत-सिनेमा, इकोनॉमी, धर्म, राजनीति पर बात करने की क़ाबिलियत रखनेवाले जय राय आम आदमी की ज़िंदगी से इत्तेफ़ाक रखनेवाले कई मुद्दों पर अपने विचारों से हमें रूबरू कराते रहेंगे. आप पढ़ते रहिए दुनिया को देखने-समझने का उनका अलहदा नज़रिया.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum