• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home लाइफ़स्टाइल करियर-मनी

इंटरव्यू की तैयारी कर रहे/रही हैं? इन बातों का रखें ध्यान

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 11, 2021
in करियर-मनी, ज़रूर पढ़ें, लाइफ़स्टाइल
A A
इंटरव्यू की तैयारी कर रहे/रही हैं? इन बातों का रखें ध्यान
Share on FacebookShare on Twitter

तो आपको जॉब के लिए इंटरव्यू देना है? और आप इस पसोपेश में हैं कि आपसे किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे और उनके जवाब इस तरह कैसे दिए जाएं कि आपका सलेक्शन हो जाए तो आप सही आलेख पढ़ रहे/रही हैं. यहां आपको नौकरी के इंटरव्यू का सामना करने के बुनियादी सवालों के जवाब भी मिलेंगे और यह भी पता चल जाएगा कि आपको अपना रुख़ कैसा रखना है, ताकि यह भी जॉब पाने में आपकी मदद करे.

यदि आप जॉब के लिए इंटरव्यू देने जा रहे/रही हैं तो आप ये दो बातें सबसे पहले गांठ बांध लें:-पहली बात-आपके चाहे कितनी भी घबराहट क्यों न हो रही हो, सवालों के जवाब नहीं आते हों तो आप ‘मैं इस बारे में नहीं जानता/जानती’ जैसा जवाब बेबाक दें, लेकिन बेसिर-पैर की बातों वाले जवाब कभी न दें. और दूसरी बात- इंटरव्यू के पहले थोड़ी-सी तैयार ज़रूर करें.
ये दोनों बातें आपको इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार कर देंगी. और ऊपर बताई हुई दोनों बातों को अमल में लाने के लिए आप नीचे बताई हुई इन बातों पर ध्यान दें, ताकि आपकी सफलता के चांसेज़ बढ़ जाएं…

जिस कंपनी में आवेदन कर रहे/रही हैं उसके बारे में जानकारी जुटाएं
इंटरव्यू देने के लिए आनेवाले कैंडिडेट्स में से ज़्यादातर इस बात का ध्यान नहीं रखते, लेकिन ये बहुत बुनियादी बात है कि आप जिस कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां इंटरव्यू लेनेवाले लोग यह ज़रूर जानना चाहेंगे कि आप उनकी कंपनी के बारे में क्या कुछ जानते हैं. कंपनी के बारे में जानकारी जुटाना बेहद आसान है, आप इसके लिए उनकी वेबसाइट पर जा सकते हैं, वहां आपको काफ़ी कुछ जानकार मिल जाएगी. इस जानकारी के आधार पर आप उनके कुछ सवालों के जवाब दे सकेंगे/सकेंगी, जो आपसे पूछे ही जाएंगे, जैसे- आप हमारी कंपनी में काम क्यों करना चाहते हैं? आप किस तरह हमारी कंपनी में योगदान दे सकते हैं? वगैरह.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

अपना मॉक इंटरव्यू करें और आकलन करें कि आपने कैसा जवाब दिया है
यदि आप इंटरव्यू को लेकर घबरा रहे हैं तो ख़ुद को अपना एम्प्लॉयर मानकर सोचिए कि आप अपने पास इंटरव्यू के लिए आए कैंडिडेट से क्या पूछते. कुछ सवाल बनाइए और उन्हें ख़ुद से पूछ कर आईने के सामने उनके जवाब देने की प्रैक्टिस कीजिए या फिर अपने किसी दोस्त से कहिए कि वो पूछे और आप उसके जवाब दीजिए. इससे आपको समझ में आ जाएगा कि आप कैसा परफ़ॉर्म कर रहे/रही हैं. और इसके हिसाब से ख़ुद को इम्प्रूव करने की कोशिश कीजिए.

हर मोड पर (ऑन लाइन/ऑफ़ लाइन) इंटरव्यू की तैयारी कीजिए
इस कोरोना के समय में हो सकता है कि आप इंटरव्यू ऑनलाइन हो, फ़ोन पर हो या फिर आपको बुला भी लिया जाए. आपको किस तरह से इंटरव्यू देना है, इस बात की पूरी जानकारी लें. जो व्यक्ति आपका इंटरव्यू अरेंज करा रहा है, उससे सवाल पूछने में बिल्कुल भी न झिझकें. इंटरव्यू का समय क्या होगा, इंटरव्यू कौन लेगा, क्या कोई ड्रेस कोड है, मुझे कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स साथ रखने होंगे, कोई और जानकारी जो आप अपनी तरफ़ से देना चाहें… ये वो सवाल हैं, जो आपको इंटरव्यू ऑर्गैनाइज़ करानेवाले एचआर पर्सन से पूछ लेना चाहिए.
यदि इंटरव्यू ऑनलाइन है तो घर के किसी शांत कोने का चुनाव करें, यह जांच लें कि इंटरनेट सही तरीक़े से काम कर रहा हो. अगर इंटरव्यू के दौरान आपने कोई सवाल ध्यान से नहीं सुना या फिर किसी तकनीकी ख़राबी के कारण आप ठीक से न सुन पाए/पाई हों तो इंटरव्यूअर से रिक्वेस्टकरें कि वे सवाल दोहरा दें. इससे आप सवाल का सही जवाब दे सकेंगे/सकेंगी.

इंटरव्यू में अपनी पुरानी कंपनी की बुराई करने से बचें
यदि आपसे पूछा जाता है कि आप अपनी पिछली कंपनी क्यों छोड़ रहे हैं तो इसका संतुलित जवाब दीजिए. आपका जवाब हो सकता है- मैंने वहां का कामकाज सीख लिया है, अब मैं आगे बढ़ना चाहती/चाहता हूं या मैं नई स्किल सीखना चाहता/चाहती हूं या फिर मैं अब थोड़ा बदलाव चाहता/चाहती हूं. अपनी पुरानी कंपनी या उसके बॉस या फिर कलीग्स की बुराई करने से आपको कुछ भी हासिल नहीं होनेवाला. बहुत संभव है कि जिन लोगों के साथ आप अभी काम कर रहे हैं, उनके बारे में दुष्प्रचार करने से आपको इंटरव्यू में न चुना जाए. आपसे और भी कई तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं, उनके स्टैंडर्ड जवाब तो हम आपको नहीं दे सकते, लेकिन इतना कह सकते हैं कि अपने सभी जवाब ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ दें. ऐसा करने से आपके सलेक्शन की संभावना बढ़ जाएगी. 

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: ask questionsCareerdon't hesitategather informationgive direct answerhow to answerHRinterview preparationjobjob interviewprepare for job interview like thiswhat to keep in mindइंटरव्यू की तैयारीएच आरकरियरकिन बातों का रखें ध्यानकैसे दें जवाबजुटाएं जानकारीझिझकें नहींनौकरीनौकरी का इंटरव्यूनौकरी के इंटरव्यू की यूं करें तैयारीसवाल पूछेंसीधा दें जवाब
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum