• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home लाइफ़स्टाइल करियर-मनी

कहावतें, जो सिखाती हैं मनी मैनेजमेंट के पाठ

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
November 8, 2022
in करियर-मनी, ज़रूर पढ़ें, लाइफ़स्टाइल
A A
कहावतें, जो सिखाती हैं मनी मैनेजमेंट के पाठ
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आपको लगता है कि पैसों की बचत या फिर उनका सही जगह निवेश करना आज की दुनिया का फ़लसफ़ा है? यदि आप ऐसा सोचते हैं तो आप ग़लत हैं, क्योंकि पैसों को ख़र्च करने, उनकी बचत और निवेश की शिक्षा तो हमारे पुरखे अपनी कहावतों के ज़रिए हमें बहुत पहले से ही देते रहे हैं. बस, हमने ही उस पर ध्यान नहीं दिया, पर अब ऐसा भी नहीं होगा. क्योंकि हम आपको उन कहावतों के बारे में बता रहे हैं, जो सिखाती हैं मनी मैनेजमेंट की बात.

 

पैसों की बचत से ही पैसों की बढ़त होती है. यह बात तो आपने भी सुनी होगी. दरअसल अपने कमाए हुए पैसों को सही तरह से मैनेज करने पर आप अपना रहन-सहन अच्छा रखने के साथ-साथ अपना भविष्य भी सुरक्षित रख सकते हैं. और इस बारे में हमारे पूर्वजों ने कहावतों के ज़रिए हमें कई बातें पहले ही समझा रखी हैं. आइए, मनी मैनेजमेंट के संदर्भ में इन कहावतों को परखते हैं, ताकि आप सही तरह से निवेश कर के भविष्य के प्रति निश्चिंत रह सकें.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध ले
यदि आपने नौकरी पाने या व्यवसाय शुरू करने के बाद से अब तक पैसों की बचत या निवेश के बारे में नहीं सोचा है तो घबराएं बिल्कुल नहीं. बीती बातों को भुला दें और आगे के लिए आज से ही बचत, निवेश आदि की योजना बनाना शुरू करें. भई, हमारे बड़े-बुज़ुर्ग इसी मामले में तो एक दूसरी कहावत भी कह गए हैं ना- जब आंख खुले तभी सवेरा. यदि आप पैसों की बचत या निवेश के बारे में कुछ नहीं जानते हैं तो आप इस क्षेत्र के एक्स्पर्ट्स से या फिर किसी बैंकर से मिल कर इसके बारे में जानकारी जुटा सकते हैं. आपको हमेशा भरोसेमंद जानकारी के आधार पर ही निवेश या बचत करनी चाहिए.

तेते पांव पसारिए, जेती लांबी सौर
पैसों का निवेश या बचत करने के लिए आपके पास आसमान से पैसे नहीं आने वाले. हमारे कहने का मतलब ये है कि आप जितना भी पैसा कमाते हैं, उसी में से आपको बचत के लिए भी एक हिस्सा अलग रखना होगा. यह करने के लिए हमारे बुज़ुर्गों की कही यह बात कि पैर उतने ही पसारने चाहिए, जितनी लंबी आपकी चादर हो, बिल्कुल सटीक बैठती है. यदि आपको निवेश के लिए पैसे बचाने हैं तो बजट बना कर अपने ख़र्च सीमित करें, ताकि बची हुई राशि को भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए निवेश किया जा सके.

बूंद बूंद से भरता है सागर
यदि आप इस बात को ले कर परेशान हैं कि आपके पास निवेश/बचत के लिए एक बड़ी धन राशि मौजूद नहीं है तो भी बिल्कुल परेशान न हों. हमारे पूर्वजों ने ये कहावत आपको यही बात याद दिलाने के लिए बनाई है कि छोटी-छोटी बचत ही धीरे-धीरे बड़ा रूप लेती जाती है बशर्ते आप बूंद-बूंद बचाते रहें. यदि आप एकमुश्त पैसे निवेश नहीं कर सकते हैं तो बैंकों में रेकरिंग डिपॉज़िट या फिर म्यूच्युअल फंड्स में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान्स के ज़रिए बचत कर सकते हैं. यदि आपने लगातार ऐसा किया तो लगभग 10 या 15 वर्ष के भीतर आपके पास बचत के रूप में एक बड़ी धन राशि मौजूद होगी.

money-management
माया से माया मिले, कर कर लंबे हाथ
पैसा ही पैसे को खींचता है, ऊपर लिखी हुई कहावत का अर्थ यही है. और यह भी देखिए कि यह कहावत कितनी सही है. जो छोटी-छोटी बचत आप करते हैं उन पर आपको बैंक ब्याज देता है और यदि आप इन्हें किसी एक्स्पर्ट की मदद से म्यूचुअल फ़ंड्स में निवेश करते हैं तो शेयर बाज़ार इस पर कहीं ज़्यादा रिटर्न देता है. तो आप अपनी बचत का एक हिस्सा सेफ़ फंड्स में, जैसे- फ़िक्स्ड डिपॉज़िट, रेकरिंग डिपॉज़िट, गर्वन्मेंट बॉन्ड्स में निवेश करें और दूसरा हिस्सा शेयर बाज़ार में किसी एक्स्पर्ट की सलाह के साथ (क्योंकि शेयर मार्केट में निवेश जोखिम भरा होता है). और फिर देखिए कैसे माया से माया, लंबे हाथ कर के मिलती है और आपके निवेश को मज़बूत बनाती है.

तुरंत दान, महा कल्याण
लेन-देन का काम तुरंत कर लेने से ही निवेश और बचत के क्षेत्र में कल्याण हो सकता है. यह कहावत हमें और आपको निवेश के बारे में यह समझाती है कि यदि आपने क्रेडिट कार्ड या लोन ले रखा है तो उसका भुगतान नियत समय पर कर दें, नहीं तो इस पर लगने वाली पैनल्टी भारी पड़ जाएगी. इसके अलावा अपने रेकरिंग डिपॉज़िट्स और सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान्स की किश्तें भी समय पर देते रहें, ताकि निवेश के विकास में कोई अवरोध न आने पाए.

संतोषी सदा सुखी
यह मंत्र निवेश के मामले में सबसे ज़्यादा काम का मंत्र है. निवेश करते हुए कभी भी तुरंत पैसे बढ़ाने के झांसे में नहीं आना चाहिए या फिर ‘सारे अंडे साथ निकालूं’ जैसी भावना के वशीभूत नहीं होना चाहिए. यदि आपको शेयर मार्केट में सीधे निवेश का ज्ञान नहीं है और एकाध बार निवेश करने पर आपको फ़ायदा मिल गया है तो इसका क़तई मतलब नहीं कि अगली बार भी फ़ायदा ही होगा. हो सकता है कि अगली बार नुक़सान उठान पड़े. तो कहने का मतलब ये कि अपने निवेश को धीरे-धीरे बढ़ने दें. बचत को दो-तीन हिस्सों में बांट कर कुछ को सुरक्षित, कुछ को कम जोखिमभरी और कुछ को ज़्यादा जोखिम वाली जगहों पर निवेश करें. ऐसा करते समय भी किसी एक्स्पर्ट की सलाह ज़रूर लें, ताकि आपका निवेश बढ़ता रहे.

फ़ोटो: फ्रीपिक, फ्रीपिक

Tags: financehow to investInvestingmoneyMoney Managementइन्वेस्टमेंटकैसे करें निवेशनिवेशफ़ायनांसमनीमनी मैनेजमेंट
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum