• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

नींद के लिए कारगर उपाय और योगासन

इन बातों को अमल में लाएं, बेहतर नींद पाएं

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
September 7, 2022
in ज़रूर पढ़ें, फ़िटनेस, हेल्थ
A A
yoga-for-sleep
Share on FacebookShare on Twitter

अच्छी नींद का आना हमें अगले दिन पूरे दिन के लिए ऊर्जावान बनाए रखता है. वहीं यदि एक रात भी नींद पूरी न हो तो अगला पूरा दिन उनींदा ही बीतता है. और आजकल के समय में जब हम सभी अपने काम या आराम दोनों ही समय में गैजेट्स और स्क्रीन का सहारा लेते हैं, देर रात खाना खाते हैं और फिर देर रात तक जागते भी हैं छह-आठ घंटे की नींद पूरी हो पाना आसान नहीं है. यहां हम आपको जो उपाय और योगासन बता रहे हैं, वो आपको बेहतर नींद ले पाने में मदद करेंगे.

जब हम सो रहे होते हैं, हमारा शरीर जैसे दोबारा युवा हो रहा होता है यानी रिजूवनेट हो रहा होता है. नींद के दौरान शरीर के उन अंगों की मरम्मत हो रही होती है, जिन्होंने पिछले दिन के कामकाज और तनाव का असर झेला था. और यही वजह है कि सो कर उठने के बाद हम फ्रेश महसूस करते हैं. लेकिन यदि आपको नींद आने में ही समस्या हो रही हो तो? आप सोने जाने के बाद लंबे समय तक बिस्तर पर उलटते-पलटते रहते हों तो? तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में आपको नींद लाने से जुड़े कुछ उपाय और कुछ योगासन अपनाने की ज़रूरत है, ताकि आप आसानी से नींद के आगोश में समा सकें और अगला दिन भरपूर एनर्जी के साथ शुरू कर सकें.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

नींद लाने के आसान उपाय
कई आसान से छोटे-छोटे उपाय हैं, जिन्हें आज़मा कर आपन अच्छी नींद पा सकते हैं, लेकिन जानने के बावजूद कई बार हम इन्हें अमल में नहीं लाते हैं. हम इन उपायों को यहां दोहरा रहे हैं, ताकि आप इन्हें नोट कर लें और इनका पालन करें:

• सोने का नियत समय बनाएं. नींद आए या न आए, आपने जो समय तय कर लिया है, उस समय पर आप बिस्तर पर चले जाएं. लाइट्स ऑफ़ कर दें और सो जाएं. कुछ ही दिनों में आपको नियत समय पर सोने की आदत लग जाएगी.
• सोने से दो घंटे पहले खा लें रात का खाना. डिनर किसी भी हालत में सोने के दो घंटे पहले कर लें, क्योंकि यदि आप डिनर करते ही सोने जाएंगे/जाएंगी तो आपको पेट भारी महसूस हो सकता है, ऐसिडिटी की समस्या हो सकती है, जिसकी वजह से नींद नहीं आएगी.
• सोने से कम से कम एक घंटे पहले किसी भी तरह का स्क्रीन देखना बंद कर दें. स्क्रीन्स से निकलने वाली किरणें आपके लंबे समय तक जागे रहने का कारण हो सकती हैं. स्लीप फ़ाउंडेशन की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफ़ोन या लैपटॉप जैसे गैजेट्स के स्क्रीन से ब्लू लाइट बाहर आती है, जो हमारी नैचुरल स्लीप साइकल में बाधा पहुंचाती है.
• संभव हो तो अपना मोबाइल फ़ोन अपने बेडरूम से बाहर ही रखें. यदि आप इसका इस्तेमाल अलार्म के लिए करते/करती हैं तो इसकी जगह अलार्म क्लॉक का इस्तेमाल करें. यदि यह संभव न हो तो फ़ोन आपके बिस्तर से कम से कम चार फ़ीट की दूरी पर रखें.

कुछ योगासन जो अच्छी नींद लाने में कारगर हैं
यदि आप वाक़ई नींद न आने से परेशान हैं तो यह बात जान कर आपको ख़ुशी होगी कि यदि आप इसके लिए योग शुरू करेंगे/करेंगी तो पहले दिन से ही आपको इसके नतीजे दिखाई देने लगेंगे. हालांकि आपको कम से कम सप्ताह में तीन-चार दिन तो योगासन करने ही चाहिए.

बालासन
अपने घुटनों को मोड़ कर वज्रासन में बैठिए. आपके हिप्स आपकी एड़ियों पर होने चाहिए. अब अपने हाथों को ऊपर उठाएं और पीछे की ओर ले जाएं. सांस लें. और धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें. आपकी बाहें ज़मीन पर समानांतर होनी चाहिए. कुछ पल इस स्थिति में बने रहें. फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं. शुरुआत में इसे पांच बार दोहराएं और फिर धीरे-धीरे 10 बार तक करें.

विपरीत करणी
यह एक ऐसा आसन है, जो रीढ़ और पैर को राहत देता है. यह मस्तिष्क को शांत भी करता है. इसके करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेटें. ऐसा करते हुए आपके पैरों की ओर दीवार होनी चाहिए, ताकि आप उसका सहारा ले सकें. अपने पैरों को ऊपर उठाएं और दीवार की ओर सरकें, ताकि आपकी पीठ पूरी तरह दीवार से सट जाए आपके पैर दीवार के सहारे समकोण बनाएं. चाहें तो अपने नितंब के नीचे कुशन रख सकते हैं. इस स्थिति में पांच से पंद्रह मिनट तक रहा जा सकता है.

शवासन
यह आप बिस्तर पर लेट कर भी कर सकते हैं. पीठ के बल सामान्य अवस्था में लेट जाएं और अपने हाथों व पैरों को शिथिल छोड़ दें. आपकी हथेलियां ऊपर की ओर हों. पैर व हाथ स्वाभिवक रूप से खुले छोड़ दें. इस स्थिति में आने के बाद अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें. धीमी गति से सांस लें और छोड़ें. इस प्रक्रिया को पांच मिनट से शुरू कर लंबे समय तक जारी रखा जा सकता है.

फ़ोटो: फ्रीपिक

Tags: effective asanas for sleepinsomniasleepSleeplessnessways to induce sleepyoga asanasइन्सोम्नियानींदनींद के लिए कारगर आसननींद न आनानींद लाने के उपाययोगासन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum