• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

शादी के लिए लहंगे का चुनाव करना है? यहां नज़र डालिए…

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 11, 2021
in ज़रूर पढ़ें, न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
शादी के लिए लहंगे का चुनाव करना है? यहां नज़र डालिए…
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आप अपनी शादी के लिए लहंगा ढूंढ़ रही हैं? तो ज़रा एक नज़र यहां भी डालिए! हमने यहां नामचीन डिज़ाइनर्स के द्वारा बनाए हुए लहंगों में से हमारे पसंदीदा लहंगों को शामिल किया है.

यदि विवाह वाले इस मौसम में आप भी शादी करने जा रही हैं और अपने लिए एक सुंदर-से लहंगे की तलाश में हैं तो थोड़ा रिलैक्स हो जाइए. यहां हम आपको कुछ नामी डिज़ाइनर्स के ब्राइडल लहंगे दिखाने जा रहे हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर आप भी अपने लिए लहंगा बनवा सकती हैं.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

नामचीन डिज़ाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन में शामिल हाथ से बुना गया बनारसी लहंगा. अनीता के ब्राइडल लहंगों के इस कलेक्शन में इस्तेमाल किए गए हाथ से बुने हुए कपड़े का हल्कापन इसकी ख़ासियत है और बनारसी काम तो पुराने समय से दुल्हनों का पसंदीदा रहा है. इस लहंगे का कत्थई रंग पारंपरिक होने के साथ-साथ सामयिक भी है. आप इससे प्रेरणा लेकर अपनी शादी के लिए कोई लहंगा चुन सकती हैं.

दुल्हन बनने जा रही हैं और अपने लिए लहंगे की तलाश में हैं तो प्रसिद्ध डिज़ाइनर सब्यसाची के कलेक्शन पर नज़र डाले बिना बात बन ही नहीं सकती. द न्यू पेस्टल नामक उनके कलेक्शन का यह पेस्टल ग्रीन लहंगा, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया है हमें तो बहुत पसंद आया. यदि आपकी पसंद में भी पेस्टल कलर्स शामिल हैं और अपने विवाह के अवसर पर आप रंगों के साथ प्रयोग करना चाहती हैं तो आप इससे प्रेरणा ले सकती हैं.

यदि आप अपनी शादी पर पारंपरिक दुल्हन नहीं नज़र आना चाहतीं तो डिज़ाइनर ड्यूओ अबू जानी संदीप खोसला के इस हैंड-एम्ब्रॉयडर्ड, बेबी पिंक कलर के लहंगे पर नज़र डालें. इइ पर पिंक गोटा, बीड्स और स्टोन्स का काम किया गया है और ब्लाउज़ को गोल्ड लेस लगाकर फ़िनिशिंग दी गई है. इसके साथ सीक्वेंड गोटा दुपट्टा है. यह यूं है, जैसे किसी ने दुल्हन को रोमैंटिक लुक दे दिया हो. आप इससे भी प्रेरणा ले सकती हैं.

भारतीय दुल्हन के लिए तयशुदा गहरे लाल रंग का रेशम पर ज़रदोज़ी के काम वाला यह लहंगा नामी डिज़ाइनर नीता लुल्ला की प्रस्तुति है. यदि आपने शादी पर ख़ुद को पारंपरिक दुल्हन की तरह इमैजिन किया है तो इस लाल रंग से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता!

काजल अगरवाल के लिए डिज़ाइनर अनामिका खन्ना ने इस लहंगे को डिज़ाइन किया था. उनका कहना है कि ज़रदोज़ी एम्ब्रॉयडर्ड फ़्लोरल पैटर्न वाले इस लहंगे को बनाने में 20 लोगों ने एक महीने तक मेहनत की है. जब मेहनत इतनी की गई है तो उसका नतीजा, इतना ख़ूबसूरत आना ही था. पारंपरिक लाल रंग का होते हुए भी इस लहंगे में जटिल काम की वजह से नवीनता दिख रही है. आप इससे भी अपनी शादी के लिए लहंगा सलेक्ट करने की प्रेरणा ले सकती हैं.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: bridal lehengadesigner lehengalehengaअनामिका खन्नाअनीता डोंगरेअबू जानीडिज़ाइनर ब्राइडल लहंगानीता लुल्लान्यू ट्रेंड्सफ़ैशनब्राइडल लहंगालहंगासंदीप खोसलासब्यसाची
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum