• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

तो आप किचन में कौन से तेल (एडिबल ऑइल) का इस्तेमाल करते हैं?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 9, 2023
in ज़रूर पढ़ें, ज़ायका, फ़ूड प्लस
A A
pouring-edible-oil
Share on FacebookShare on Twitter

अपने परिवार की सेहत तो सभी के लिए बहुत इम्पॉर्टेंट होती है और हम इसका पूरा ख़्याल भी रखते हैं. इसके लिए न्यूज़पेपर से लेकर टीवी और यूट्यूब वीडियोज़ तक सबकुछ खंगाल लिया जाता है… पर इतने सारे रिसोर्सेज़ से जानकारी लेकर क्या आप भी कन्फ़्यूज़ हो जाते हैं? मसलन बात कुकिंग ऑइल की ही लीजिए. इसके लिए कितनी तरह की बातें सुनने मिलती हैं कि अच्छा-ख़ासा व्यक्ति चकरा जाए. लेकिन आप फ़िक्र न करें, हम यहां इसी उलझन को सुलझा रहे हैं कि कुकिंग ऑइल कौन-सा चुनें.

पहले हमारे देश में कोल्हू से पेर कर तेल निकाला जाता था और हम सभी खाना बनाने के लिए उसका इस्तेमाल करते थे, फिर हमारे ज़ेहन में यह बात बिठा दी गई कि रिफ़ाइन्ड ऑइल्स, फ़िल्टर ऑइल्स की तुलना में बेहतर हैं तो हमने इनका इस्तेमाल शुरू कर दिया. फिर इनकी कई वैरायटीज़ हमारे सामने आ गईं. नारियल, मूंगफली, सरसों और तिल, जिन तेलों का इस्तेमाल हम हमेशा से करते आ रहे हैं, उनके समकक्ष सोयाबीन, सनफ़्लावर, राइस ब्रैन और ऑलिव ऑइल भी आ गए. किसी ने कहा ऑलिव ऑइल अच्छा है तो लोगों ने बिना सोचे उसे ख़रीदकर उसमें खाना पकाना शुरू कर दिया…पर वाक़ई इनमें से क्या है हमारे लिए सेहतमंद?

जानीमानी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर को यदि आपने पढ़ा हो तो आप अपने इन कन्फ़्यूशन्स को आसानी से दूर कर सकते हैं. उनका कहना है कि:
1. रिफ़ाइंड ऑयल्स को जिस टेम्प्रेचर पर बनाया जाता है, उस टेम्प्रेचर पर तेल में मौजूद सभी न्यूट्रिएंट्स जल जाते हैं, जबकि फ़िल्टर्ड ऑइल कम टेम्प्रेचर पर बनता है और उसमें न्यूट्रिएंट्स बरक़रार रहते हैं… इसलिए रिफ़ाइंड की जगह फ़िल्टर्ड ऑयल्स को वरीयता दें.
2. लोकली उगनेवाले बीजों से निकला तेल, जैसे-सरसों, मूंगफली और तिल के तेल का इस्तेमाल वेजटेबल ऑयल्स की तुलना में बेहतर होता है.
3. लंबे समय तक एक ही एडिबल ऑइल का इस्तेमाल न करें. कुकिंग ऑयल्स का इस्तेमाल बदल-बदल कर करना चाहिए.
4. आप उनका इस्तेमाल सीज़न के हिसाब से कर सकते हैं, जैसे-सर्दियों में सरसों के तेल में खाना पकाएं. मॉनसून और गर्मियों में तिल या मूंगफली का तेल इस्तेमाल करें.
5. आप जिस लोकैलिटी में रहते हैं, वहां के स्थानीय लोग जिस कुकिंग ऑइल का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, आपको भी वही कुकिंग ऑइल अपनाना चाहिए.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

cooking-oils

ये तो हुई बात न्यूट्रिशनिस्ट के हवाले से, लेकिन इन दिनों तमाम छोटे-बड़े शहरों में कोल्ड-प्रेस्ड ऑइल के इस्तेमाल का चलन बढ़ा है. इसकी वजह वे मशीनें हैं, जो अफ़ोर्डेबल हैं, जिनमें लकड़ी का इस्तेमाल कर तेल निकाला जाता है, जैसा कि पहले के ज़माने में हमारे देश में किया जाता रहा था. हालिया शोधों में पाया गया है कि तेल निकालने का यह तरीक़ा सबसे अच्छा है, क्योंकि इससे तेल में पोषक तत्वों की मात्रा सही बनी रहती है.

यही वजह है कि कुछ लोगों ने सेहत के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए ताज़ा कोल्ड-प्रेस्ड ऑइल निकाल कर बेचने को एक बिज़नेस के रूप में विकसित कर लिया है. ज़रा खोज निकालिए, हो सकता है कि आपके आसपास भी किसी ने ऐसी मशीन लगा रखी हो, जहां वे आपको आपके सामने एडिबल ऑइल निकाल कर देंगे. इससे आप तेल की गुणवत्ता को लेकर आश्वस्त रहेंगे और अपनी व परिवार के सदस्यों की सेहत के प्रति निश्चिंत भी.

भले ही आप बदल-बदल कर तेल इस्तेमाल करें या फिर सेहत के लिए माकूल कोल्ड-प्रेस्ड ऑइल का इस्तेमाल करें, लेकिन यदि स्वस्थ रहना है तो यह फ़ॉर्मूला लागू करना ही होगा- अति सर्वत्र वर्जयेत. तेल के बहुत ज़्यादा इस्तेमाल से बचें और संतुलित मात्रा में ही इसे अपने भोजन में इस्तेमाल करें.

 

फ़ोटो: फ्रीपिक, फ्रीपिक

Tags: Cold Pressed OilEdible OilFiltered OiloilRefined Oilकोल्ड प्रेस्ड ऑइलखाने का तेलतेलफ़िल्टर्ड ऑइलरिफ़ाइंड ऑइल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum