• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

करे कोई, भरे कोई: तेल का खेल और लॉलीपॉप

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
September 15, 2025
in ज़रूर पढ़ें, नज़रिया, सुर्ख़ियों में
A A
करे कोई, भरे कोई: तेल का खेल और लॉलीपॉप
Share on FacebookShare on Twitter

कुछ दिनों पहले अमेरिका ने भारत से निर्यात होने वाले उत्पादों पर, विश्व में अधिकतम टैक्स लगा दिया है. भारत को टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि भारत रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल ख़रीदता है और ट्रंप प्रशासन का मानना है कि ऐसा करके भारत यूक्रेन युद्ध को प्रायोजित कर रहा है. लेकिन क्या इस सस्ते तेल का फ़ायदा भारत के आम आदमी तक पहुंचा? यदि नहीं पहुंचा तो आख़िर फ़ायदा किसको हुआ? इसी बात का आकलन कर रहे हैं भगवान दास.

 

कुछ दिनों पहले अमेरिका ने भारत से निर्यात होने वालें उत्पादों पर 50% टैक्स लगा दिया. यह टैक्स विश्व में अधिकतम टैक्स है. इस तरह का टैक्स तो अमेरिका ने चीन जैसे देशों पर भी नहीं लगाया, जो उसके प्रतिद्वंदी देश माना जाता है. भारत के समकक्ष देशों जैसे वियतनाम, कोरिया पर टैक्स की दर 19% है, यहां तक कि पाकिस्तान जैसे देश पर भी टैक्स की दर इतनी ही है. भारत को टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि भारत रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता है और ट्रंप प्रशासन का मानना है कि ऐसा करके भारत यूक्रेन युद्ध को प्रायोजित कर रहा है.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

किताब उत्सव: साहित्य, संगीत और रंगमंच की प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन

February 11, 2026
धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

धुनों पर गीत लिखना एक रचनात्मक सुविधा: गुलज़ार

February 10, 2026

पर ध्यान देने वाली बात ये है कि चीन भी तो रूस से तेल ख़रीदता है. हलांकि उस पर भी अमेरिका ने आंख तिरछी की थी और टैरिफ़ 100% कर दिया था. लेकिन चीन एक बड़ा ताक़तवर देश है और उसने उल्टा अमेरिका को ‘रेयर अर्थ मटेरियल’ जिनका प्रयोग ऑटो उद्योग, बैटरी उद्योग, एविएशन, डिफ़ेंस और रिन्युअल एनर्जी सेक्टर में होता है और जिसके बिना ये सेक्टर्स चल ही नहीं सकते, उसे बंद करने की धमकी दी और अमेरिका तुरंत सम्भल गया और अपने टैरिफ़ कम कर दिए.

ज़ाहिर है कि भारत के पास ऐसा कोई लीवर नहीं है, जिससे वो अमेरिका को इस तरह बाध्य कर सके और नतीजे में ये हुआ कि भारत पे 50% टैक्स लग गया है। इस टैक्स से भारत की कई इंडस्ट्रीज़, ख़ासकर टेक्सटाइल और ज्वेलरी उद्योग बुरी तरह प्रभावित होंगे और कई लाख लोगों का रोज़गार चला जाएगा. सबसे ज़्यादा प्रभावित लोग तो निम्न मध्यम वर्ग के लोग होंगे, जो इन सेक्टर्स में नौकरी करते हैं। उनके रोज़गार पर संकट गहराता जा रहा है.

अब सच ये है कि रूस से तेल इसीलिए लिया गया, क्योंकि रूसी कच्चा तेल भारत को सस्ता पड़ता है. भारत इस तेल को अपनी रिफ़ाइनरी में रिफ़ाइन करके पेट्रोलियम उत्पाद जैसे एविएशन तेल, पेट्रोल, डीज़ल पश्चिमी देशों को बेचता है और मुनाफ़ा कमाता है. लेकिन यहां कुछ सवाल हैं:

1. अगर रूस से कच्चा तेल सस्ता पड़ता है तो उसका फ़ायदा भारत के उपभोक्ता को क्यो नहीं मिला? भारत में तेल सस्ता क्यों नहीं हुआ? और भारत के उपभोक्ता के तेल सस्ता नहीं मिल रहा तो इस सस्ते तेल का फ़ायदा किसको?
2. भारत अगर सस्ता तेल आयात करके, उसे रिफ़ाइन करके महंगे दाम पर बेचता है तो इससे किस कंपनी को सबसे ज़्यादा फ़ायदा हो रहा है?

ज़ाहिर है, भारत की सबसे बड़ी रिफ़ाइनरी तो एक प्राइवेट कंपनी है, जिसका मालिक भारत के प्रधानमंत्री का दोस्त है.
यानी रूस से सस्ता तेल ले कर, उसे रिफ़ाइन करके मोटा मुनाफ़ा दोस्त कमाए और उसके कारण अगर अमेरिका जैसा ताक़तवर देश भारत पर टैरिफ़ लगाए, देश पे कोई आर्थिक संकट आए तो उसको झेले देश का आम नागरिक, अगर टेक्सटाइल सेक्टर में नौकरी जाए तो आम व्यक्ति की. देश की आर्थिक वृद्धि की रफ़्तार कम हो तो भुगते आम आदमी.

पिछले कुछ दिनों से इस टैरिफ़ वार के बाद, भारत के प्रधानमंत्री और कई कैबिनेट मंत्री लोगों को देश भक्ति, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ा रहे हैं. तो उनसे कहना है ये है कि भैया ये अच्छा है, मित्रों के लिए मुनाफ़ा और और आम लोगों के लिए देश भक्ति का लॉलीपॉप!

फ़ोटो: फ्रीपिक

 

Tags: American tariffscommon citizenforeign policylollipopoiloil gameRussian oilTrumpUS-India relationsअमेरिकन टैरिफ़अमेरिका और भारत के रिश्तेआम नागरिकट्रंपतेलतेल का खेलरूसी तेललॉलीपॉपविदेश नीति
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन
सुर्ख़ियों में

किताब उत्सव: लोकार्पण, चर्चाओं और रोचक प्रस्तुतियों से भरा तीसरा दिन

February 9, 2026
मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन
सुर्ख़ियों में

मुम्बई किताब उत्सव: नौ सत्रों के नाम रहा दूसरा दिन

February 8, 2026
मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव
सुर्ख़ियों में

मुम्बई में 10 फ़रवरी तक चलेगा राजकमल प्रकाशन समूह का किताब उत्सव

February 7, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum