• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

स्ट्रेच मार्क्स? कैस्टर ऑइल के ये मास्क दिलाएंगे निजात

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
September 17, 2022
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
caster-oil
Share on FacebookShare on Twitter

स्ट्रेच मार्क्स हमारी त्वचा पर यह देख कर नहीं आते कि हम युवक हैं या युवती. ये अलग बात है कि युवतियां और महिलाएं इन्हें ले कर कॉन्शस रहती हैं, जबकि युवक और पुरुष ऐसा नहीं करते. स्ट्रेच मार्क्स के कई कारण हो सकते हैं, महिलाओं में प्रोग्नेंसी इसका बड़ा कारण है. लेकिन अक्सर ये अचानक वज़न बढ़ने या कम होने पर या फिर हॉर्मोन्स में बदलाव की वजह से आते हैं. यदि आप भी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाना चाहते/चाहती हैं तो कैस्टर ऑइल यानी अरंडी के तेल के ये घरेलू मास्क आपका काम आसान कर देंगे.

त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स आने का कारण ऊपर बताए गए कारणों में से चाहे जो भी हो, पर त्वचा पर इनका होना आम सी बात है. कई लोग स्ट्रेच मार्क्स को लेकर बड़े कॉन्शस रहते हैं, क्योंकि उन्हें ये मार्क्स अपने सौंदर्य में किसी अवरोध की तरह लगते हैं. यहां हम उन्हीं लोगों के लिए आसान से घरेलू नुस्ख़े सुझा रहे हैं, जिसके लिए आपको कैस्टर ऑइल की ज़रूरत होगी. कैस्टर ऑइल में ओमेगा थ्री फ़ैटी ऐसिड्स होते हैं जो त्वचा के लिए बहुत लाभदायक हैं. इस तेल में रेसनोलेइक नामक फ़ैटी ऐसिड भी पाया जाता है, जो त्वचा की अंदरूनी पर्तों तक पहुंच कर त्वचा से जुड़ी कई आम समस्याओं का इलाज करता है. कैस्टर ऑइल के नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहेगी. यदि इसके यहां बताए गए घरेलू मास्क को आप इस्तेमाल करेंगे तो स्ट्रेच मार्क्स में भी कमी आएगी.

कैस्टर ऑइल + शक्कर
त्वचा को स्क्रब करना और उसकी मालिश करना ये दोनों चीज़ें न सिर्फ़ त्वचा पर मौजूद डेड सेल्स हटाती हैं, आपकी रंगत को निखारती हैं, बल्कि स्ट्रेच मार्क्स कम करने में भी अहम भूमिका निभाती हैं.
कैसे बनाएं मास्क: एक बोल में शक्कर और कैस्टर ऑइल बराबर मात्रा में डालें यानी दो टीस्पून शक्कर तो दो टीस्पून कैस्टर ऑइल. इसे अच्छी तरह मिलाएं. और इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं. अब सर्कुलर मोशन में मालिश करें. पांच-सात मिनट मालिश करने के बाद इस मिश्रण को लगभग आधा घंटा उस जगह पर लगा रहने दें. फिर गुनगुने पानी से धो लें. इस मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में कम से कम तीन दिन ज़रूर करें, इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे.

इन्हें भीपढ़ें

Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026

कैस्टर ऑइल + लौंग
कैस्टर ऑइल और लौंग का मिश्रण भी त्वचा पर मैजूद स्ट्रेच मार्क्स को बहुत हद तक हल्का कर देता है. इस मास्क को बनाना और लगाना भी बहुत आसान है.
कैसे बनाएं मास्क: यह मास्क बनाने के लिए लगभग 10-12 लौंग लें और उन्हें बारीक़ पीस लें. एक बोल में पिसी हुई लौंग में केवल इतना ही कैस्टर ऑइल मिलाएं, जिससे इसका गाढ़ा पेस्ट बन जाए. अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से में लगाएं और पांच-सात मिनट तक सर्कुलर मोशन में मालिश करें. इसे भी आधा घंटे उस जगह पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. इस मास्क को सप्ताह में चार-पांच बार लगाएं. कुछ ही समय में फ़र्क़ नज़र आने लगेगा.

कैस्टर ऑइल + ऐलो वेरा जेल
ऐलो वेरा जेल और कैस्टर ऑइल में विटामिन E भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सूजन और स्ट्रेच मार्क्स हटाने में कारगर होता है.
कैसे बनाएं मास्क: एक बोल में कैस्टर ऑइल और ऐलो वेरा जेल की बराबर मात्रा लें यानी यदि एक टीस्पून कैस्टर ऑइल है तो एक ही टीस्पून ऐलो वेरा जेल भी हो. इन्हें अच्छी तरह मिलाएं. अब इसे गर्म करें. जब यह गुनगुना रह जाए तब इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगा कर मालिश करें. इसे रातभर त्वचा पर लगा रहने दें. सुबह गुनगुने पानी से धो लें. इसे सप्ताह में कम से कम तीन बार लगाएं, स्ट्रेच मार्क्स कम होने लगेंगे.

फ़ोटो: फ्रीपिक

Tags: Castor Oilcastor oil and stretch marksmasksstretch marksways to remove stretch marksकैस्टर ऑइलकैस्टर ऑइल और स्ट्रेच मार्क्समास्कस्ट्रेच मार्क्सस्ट्रेच मार्क्स हटाने के तरीक़े
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum