• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

सर्दियों में यूं करें फटे होंठों की साज-संभाल

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 3, 2022
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
सर्दियों में यूं करें फटे होंठों की साज-संभाल
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आपको यह बात मालूम है कि हमारी त्वचा पर तो तेल ग्रंथियां पाई जाती हैं, लेकिन हमारे होंठों पर तेल ग्रंथियां नहीं होतीं. यही वजह है कि होंठ फट जाते हैं. सर्दियों के मौसम में यह समस्या और भी बढ़ जाती है और इसीलिए हम आपको फटे होंठों की देखभाल के कारगर तरीक़े बता रहे हैं, ताकि आपके होंठ सर्दियों में भी बने रहें नर्म-मुलायम

सर्दियां त्वचा और बालों से नमी चुरा लेती हैं, जिसकी वजह से हमारी त्वचा और बाल दोनों ही रूखे हो जाते हैं. रूखी त्वचा और रूखे बालों से निजात दिलाने के कई तरीक़े यूं भी हम अक्सर आपको बताते रहते हैं इसलिए आज हम एकदम ही अलग मुद्दे पर बात कर रहे हैं- होंठों का फटना. यदि होंठ फटे हों तो इनपर लिपस्टिक बिल्कुल अच्छी नहीं दिखती. और यही मौसम तो होता है त्यौहारों का और पार्टियों का. ऐसे में सर्दियों में बहुत बढ़ जानेवाली होंठों की इस समस्या को आप यूं सुलझा सकती हैं…

होंठों को स्क्रब करें
फटे होंठों पर जमी हुई डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए होंठों को स्क्रब करना ज़रूरी होता है. इससे ऊपर की मृत त्वचा अलग हो जाती है और नीचे की नई त्वचा ऊपर दिखाई देने लगती है. आप घर पर ही होंठों के लिए स्क्रब तैयार कर सकती हैं. इसके लिए ½ टीस्पून शहद में 1 टीस्पून बारीक़ शक्कर मिलाएं और इस मिश्रण को होंठों पर लगाकर उंगलियों की सहायता से मलें. इसे होंठों पर जमी मृत त्वचा हट जाएगी. अब होंठों को धो लें और थपथपाते हुए पोंछ लें. इसके बाद होंठों पर पेट्रोलियम जेली या बादाम का तेल या फिर लिप बाम लगाएं.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

लगाएं पेट्रोलियम जेली
बाज़ार में कई तरह की पेट्रोलियम जेली उपलब्ध है. इनमें से जो भी आपको सूट करती हो, उसका इस्तेमाल करें. पेट्रोलियम जेली फटे होंठों से निजात पाने में कारगर होती हैं, होंठों को नमी देती हैं और उन्हें कोमल बनाती हैं. ख़ासतौर पर रात को सोने से पहले अपने होंठों पर पेट्रोलियम जेली ज़रूर लगाएं. इससे सुबह उठने पर आपको नर्म-मुलायम होंठ मिलेंगे.

बादाम का तेल आएगा काम
बादाम के तेल में त्वचा को पोषण देनेवाले इन्ग्रीडिएंट्स होते हैं. इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा के लिए सेहतमंद होता है. अपनी त्वचा की देखभाल के रूटीन में आप बादाम का तेल ज़रूर इस्तेमाल करें. होंठों की देखभाल के लिए आप बादाम के तेल की दो बूंदें लें और उन्हें अपने होंठों पर मलें. कुछ देर रूखे होंठों की मालिश करें. आपको ख़ुद महसूस होगा कि आपके होंठ नर्म-मुलायम हो गए हैं. दिन में एक या दो बार बादाम के तेल से होंठों की मालिश करने पर होंठ रूखे नहीं होंगे, नम और मुलायम बने रहेंगे तो उनके फटने का सवाल ही पैदा नहीं होगा.

लिपस्टिक की जगह इस्तेमाल करें लिप बाम
सर्दियों के दौरान लिपस्टिक का इस्तेमाल कम करें. इसकी वजह यह है कि लिपस्टिक अक्सर थोड़ी गाढ़ी होती हैं, जो होंठों को रूखा बना सकती हैं. इसकी बजाय सर्दियों के दौरान नियमित तौर पर टिंटेड लिप बाम का इस्तेमाल करें. ये आपके होंठों को हल्की-सी रंगत भी देंगे और उन्हें नर्म-मुलायम भी बनाए रखेंगे. हां, किसी ख़ास अवसर के लिए तैयार हो रही हों तो लिपस्टिक के इस्तेमाल से परहेज़ बिल्कुल न करें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: almond oilBeautyChapped Lip CareChapped Lipslip balmLip CarelipsPetroleum JellyscrubskinVitamin Eपेट्रोलियम जेलीफटे होंठफटे होंठों की देखभालबादाम का तेलब्यूटीलिप बामविटामिन ईस्किनस्क्रबहोंठहोंठों की देखभाल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum