• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

सितारों से सीखें स्टाइल में हरी-भरी नज़र आने के गुर

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 6, 2021
in ज़रूर पढ़ें, न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
सितारों से सीखें स्टाइल में हरी-भरी नज़र आने के गुर
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आपको गर्मियों में आंखों को ताज़गी से भर देने वाला हरा रंग पसंद है तो आपका ये आलेख पढ़ना ज़रूरी है, क्योंकि यहां आपको हमारे पसंदीदा सितारों के हरे रंग के स्टाइलिश आउटफ़िट्स मिलेंगे और यदि आपको हरा रंग पसंद नहीं है तो आपका ये आलेख पढ़ना बहुत ज़्यादा ज़रूरी है, क्योंकि आगे हम जो कारण बताने जा रहे हैं, उसके बाद से हरा रंग यानी ग्रीन कलर आपका फ़ेवरेट हो या न हो, आप इस रंग की ड्रेसेस को अपनी वॉर्ड्रोब में जगह ज़रूर देंगी!

आंखों को ठंडक पहुंचाने वाले इस हरे रंग के भी, हर रंग की तरह, कई शेड्स होते हैं- पिस्ता ग्रीन से लेकर बॉटल ग्रीन तक. इनमें से कोई न कोई शेड तो आपको ज़रूर पसंद आता होगा. गर्मियों में यह रंग आपको फ्रेश लुक तो देता ही है, पर आपको एक राज़ की बात बताएं? कई प्रोफ़ेशनल फ़ोटोग्राफ़र्स मानते हैं कि हरे रंग के आउटफ़िट्स में फ़ोटोज़ बहुत सुंदर आते हैं! तो हमने सही कहा था न कि आपको हरा रंग पसंद नहीं भी हो, तब भी इस रंग के आउटफ़िट्स को वॉर्ड्रोब में रखना समझदारी का काम है.
और जब दिल से आवाज़ आए- गो ग्रीन, तो रुकना बिल्कुल भी नहीं चाहिए. ऐसे में यदि आप हरे रंग की ड्रेसेस लेना चाहती हैं तो इसके शेड्स और स्टाइल पर ग़ौर करने के लिए इन सितारों की पोशाक पर एक नज़र डाल लें, ताकि आपके लिए चयन आसान हो जाए.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

पिस्ता ग्रीन कलर के इस चिकनकारी लहंगे में माधुरी दीक्षित कमाल लग रही हैं. गर्मी का मौसम, हरा रंग और चिकनकारी का काम, इससे ज़्यादा दिलकश क्या होगा भला? पिस्ता ग्रीन कलर की ड्रेस तो आपके पास होनी ही चाहिए.


शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की इस वन साइड ऑफ़ शोल्डर ग्रीन ड्रेस पर किसका दिल न आ जाए? हरे रंग का यह शेड ताज़गीभरा नज़र आता है.  फ्रेश नज़र आने के लिए आप इस रंग को भी आज़मा सकती हैं.


हरे रंग की प्रिंटेड शर्ट और पलाज़ो में काजल अगरवाल बेहद स्टाइलिश नज़र आ रही हैं. हरे रंग पर प्रिंट्स कितने अच्छे लगते हैं, इस बात का अंदाज़ा तो काजल को देखकर अब आपको हो ही गया होगा. तो इसे ख़ुद पर भी ट्राय कर के देखें.


अमायरा दस्तूर की तरह आप ग्रीन कलर के चेक वाली ड्रेसेस भी पहन सकती हैं. ग्रीन चेक वाले स्कर्ट्स, पैंट्स और ट्यूनिक्स आपको फ्रेश दिखाने के साथ-साथ स्मार्ट भी दिखाएंगे.


राधिका आप्टे का मोनोक्रोम ऑलिव ग्रीन आउटफ़िट वाला यह लुक तो बिल्कुल इसी तरह कॉपी किए जाने जैसा है. आपका क्या ख़्याल है?


पिस्ता ग्रीन पर फ़ुशिया रंग की ऐम्ब्रॉयडरी से सजा गौहर ख़ान का यह लुक बेहद पारंपरिक है और यदि आप पारंपरिक लुक पसंद करती हैं तो इस तरह का चुनाव अच्छा विकल्प है.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: Amyra DasturDressesFashionGauhar KhanGreen ColorGreen DressesKajal AgarwalLearn from the StarsMadhuri DixitNew TrendsOutfitsRadhika ApteShilpa ShettyStar StyleStyleStyle TipsWear Green Dressesअमायरा दस्तूरआउटफ़िट्सकाजल अगरवालगौहर ख़ानग्रीन कलरग्रीन ड्रेसेसड्रेसेसन्यू ट्रेंड्सफ़ैशनमाधुरी दीक्षितयूं पहनें हरे रंग की ड्रेसेसराधिका आप्टेशिल्पा शेट्टीसितारों के स्टाइलसितारों से सीखेंस्टाइलस्टाइल टिप्सहरे रंग की ड्रेसेस
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum