• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

सात्विक भोजन के कई फ़ायदे हैं!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 31, 2022
in ज़रूर पढ़ें, ज़ायका, फ़ूड प्लस
A A
sattvik-food
Share on FacebookShare on Twitter

आयुर्वेद में भोजन को तीन श्रेणियों में बांटा गया है, यह तो आपको भी पता होगा- सात्विक, राजसिक और तामसिक. इनमें से सात्विक भोजन को हमारे ऋषि-मुनियों ने अपने खानपान का आधार बनाया, क्योंकि यह स्वस्थ और ऊर्जावान रहने में सहायक है. यहां हम सात्विक भोजन व उसके फ़ायदे के बारे में बता रहे हैं.

अहिंसा और सादगीभरे जीवन को वरीयता देने वाले हमारे प्राचीन योगियों ने जिस भोजन को अपनाया, वह सात्विक भोजन शाकाहारी होता है और केवल पौधों और डेयरी प्रोडक्ट्स से मिली चीज़ों से तैयार किया किया जाता है. इसमें फल, सब्ज़ियां, अनाज, फलियां, ड्राई-फ्रूट्स वगैरह शामिल हैं.

सात्विक भोजन में ऐसे पदार्थों को शामिल किया जाता है, जो सुपाच्य हों, पाचन को बढ़ावा देते हों, मेटाबॉलिज़्म और इम्यूनिटी को बढ़ाते हों. जिन चीज़ों को हम अपने भोजन के लिए इस्तेमाल करते हैं, उनमें यदि ये गुण हों तो ये आपको संतुलित मन और शरीर ही नहीं देते, बल्कि ये आपकी त्वचा, बालों और संपूर्ण सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

यहां एक बात बता देना ज़रूरी है कि सात्विक भोजन में लहसुन और प्याज़ को शामिल नहीं किया जाता है, बावजूद इसके कि वे पूरी तरह से वनस्पति पर आधारित भोजन पदार्थ हैं. प्याज़ और लहसुन ही नहीं, बल्कि इस श्रेणी के कुछ और पौधों की भी सात्विक भोजन में मनाही है. इसकी वजह यह बताई गई है कि इस श्रेणी के पौधे टेंशन, डिप्रेशन, मूड स्विंग्स जैसी चीज़ों को उकसाने वाले होते हैं, जिससे शरीर और मन के संतुलन में बाधा पहुंचती है.

जैसा कि हमने ऊपर ही बताया कि आयुर्वेद भोजन पदार्थों को तीन श्रेणियों में बांटता है: सात्विक, राजसिक और तामसिक. सात्विक भोजन वह है, जिसमें ताज़ी, रसभरी, स्वादिष्ट, सुपाच्य और पकी हुई शाकाहारी चीज़ों को शामिल किया जाता है, जो ऊर्जा प्रदान करती हैं और सेहतमंद बनाती हैं.

वहीं राजसिक भोजन पदार्थों में नमकीन, कड़वा, बहुत मीठा, मसालेदार, तासीर में गर्म और सूखा चीज़ों को शामिल किया जाता है, जिन्हें खाने पर क्रोध, ईर्ष्या, नकारात्मक भावनाएं जन्म लेती हैं और यह सुपाच्य भी नहीं होता अत: सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद भी नहीं होता.

तीसरी श्रेणी में आता है तामसिक भोजन. यह ऐसे भोजन पदार्थों को कहा जाता है, जिनकी अपनी दुर्गंध होती है, जिसे छुपाने के लिए बहुत अधिक तेल-मसालों का इस्तेमाल होता है और जिन्हें पचाना शरीर के लिए बहुत मुश्क़िलभरा होता है. इसमें मांस-मदिरा जैसे भोजन पदार्थ शामिल हैं.

sattvik-food
भोजन के इन प्रकारों के बारे में जानने के बाद, आइए अब जानते हैं कि सात्विक भोजन के क्या फ़ायदे हैं:

सुपाच्य होता है
चूंकि सात्विक भोजन को अलग-अलग पौष्टिक पदार्थों को उबाल कर या भाप में कुछ औषधीय मसालों के साथ कम तेल या घी में पकाया जाता है, इन्हें धीमी आंच पर पकाया जाता है तो इनमें मौजूद न्यूट्रिशन बरक़रार रहता है. ये पोषक तत्व आसानी से शरीर में अवशोषित हो जाते हैं और शरीर को ऊर्जा देते हैं, मेटाबॉलिज़्म बढ़ाते हैं और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं. इस तरह आपके शरीर को सेहत बख़्शते हैं.

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
सात्विक भोजन हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिसकी वजह से हम मौसमी बीमारियों की चपेट में नहीं आने पाते हैं, जैसे- सर्दी, खांसी वगैरह. यही नहीं, चूंकि सात्विक भोजन हमारे मेटाबॉलिज़्म को ठीक बनाए रखता है, हमारा वज़न नहीं बढ़ता है और वज़न के बढ़ने से होने वाली बीमारियों से भी हम बचे रहते हैं.

मानसिक स्वास्थ दुरुस्त रखता है
नियमित रूप से सात्विक भोजन किया जाए तो आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, आपकी याद्दाश्त और किसी भी चीज़ पर फ़ोकस करने की क्षमता में इज़ाफ़ा होता है. मूड स्विंग्स नहीं होते हैं, सकारात्मक विचार आते हैं और चित्त प्रसन्न बना रहता है.

सुंदरता बढ़ाता है
सात्विक भोजन शुद्ध और पौष्टिक होता है, क्योंकि यह उबाल कर या कम घी, तेल व मसालों में पकाया जाता है. इससे इसके पौष्टिक तत्व इसमें बने रहते हैं और वे हमारे संपूर्ण स्वास्थ को तंदुरुस्त बनाते हैं, जिसमें हमारी त्वचा व बाल भी शामिल हैं. साथ ही, चूंकि इसमें चीनी और तेल का प्रयोग न के बराबर होता है यह डायबिटीज़ और हार्ट पेशेंट्स के लिए बेहतरीन होता है.

फ़ोटो: फ्रीपिक, फ्रीपिक

 

 

Tags: AyurvedaSattvic foodSatvik lifestyleSimple foodआयुर्वेदसात्विक भोजनसात्विक लाइफ़स्टाइलसादगीभरा भोजन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum