• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

इन्सोम्निया दूर करने में सहायक हैं ये खाद्य पदार्थ

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 27, 2022
in ज़रूर पढ़ें, डायट, हेल्थ
A A
इन्सोम्निया दूर करने में सहायक हैं ये खाद्य पदार्थ
Share on FacebookShare on Twitter

ये बात तो हम सभी जानते हैं कि अच्छी नींद हमारी सेहत के लिए कितनी ज़रूरी है. लेकिन यदि आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें नींद न आने की समस्या है या जो इन्सोम्निया से जूझ रहे हैं तो आपको बता दें कि कई तरह के खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिनका सेवन आपकी मदद कर सकता है. यहां हम ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जो नींद लाने में कारगर हैं.

 

सेहत के लिए ज़रूर आठ घंटे अच्छी नींद के लिए बहुत ज़रूरी है कि आप ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जो बेहतर नींद लाने के लिए जाने जाते हैं. कुछ खाद्य पदार्थों और ड्रिंक्स में विशेष ऐंटीऑक्सिडेंट्स और पोषक तत्व होते हैं, जो नींद लाने में कारगर होते हैं, जैसे- मैग्नीशियम और मैलाटोनिन, जो जल्दी नींद लाने और लंबे समय तक नींद को बनाए रखने में कारगर होते हैं.
नींद लाने और उसकी गुणवत्ता को बढ़ानेवाल इन खाद्य पदार्थों का पूरा फ़ायदा पाने के लिए बहुत ज़रूरी है कि आप इन्हें अपने सोने के दो से तीन घंटे पहले खा लें, ताकि ये आपके सोने जाने तक ये अच्छी तरह पच जाएं. यदि आप इन्हें खाने के तुरंत बाद सोने जाएंगे/जाएंगी तो पाचन अच्छी तरह नहीं हो सकेगा. तो आइए अब इन खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं:

इन्हें भीपढ़ें

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026

बादाम
बादाम के सेवन से आपकी नींद नियमित होती है. हालांकि इसके सेहत और सौंदर्य से जुड़े कई अन्य फ़ायदे भी हैं, जैसे नियमित रूप से इसके सेवन से टाइप टू डायबिटीज़ होने का ख़तरा बहुत कम हो जाता है, लेकिन हम यहां केवल नींद से जुड़ी बात करेंगे. बादाम में मेलाटोनिनन होता है. यह हार्मोन हमारे शरीर की भीतरी क्लॉक के नियमन का काम करता है. यह हमारे शरीर को नींद के लिए तैयार रहने का सिग्नल भेजता है. इसके साथ ही बादाम में मैग्नीशियम होता है, जो तनाव पैदा करनेवाले हॉर्मोन कॉर्टिसॉल के स्तर को घटा देता है. कॉर्टिसॉल को नींद में ख़लल डालनेवाले हॉर्मोन की तरह भी जाना जाता है.

अखरोट
अखरोट बहुत ही पोषक होते हैं, इनमें विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इनमें हेल्दी फ़ैट्स होते हैं, जिसमें ओमेगा-3 फ़ैटी ऐसिड्स भी शामिल हैं. ये मेलाटोनिन का भी बेहतरीन स्रोत हैं, यही वजह है कि ये हमारी नींद को बेहतर बनाते हैं.

किवी
किवी में कैलरीज़ कम होती हैं. एक किवी में केवल 42 कैलरी होती हैं और इसमें पोषक तत्वों की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है. इनमें मौजूद सेरोटोनिन और ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो नींद लाने में सहायक होते हैं. इसके साथ ही इनमें मौजूद विटामिन C और कैरोटीनॉइड्स भी नींद लाने के गुणों से भरपूर होते हैं.

अंजीर फल
अंजीर फल गुणों की खान है. यह पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है. नींद लाने के लिए बहुत ज़रूरी होता है कि आपके शरीर में रक्त प्रवाह नियमित रहे और मांसपेशियों की सिकुड़न सही रहे. अंजीर में मौजूद मिनरल्स यह काम बख़ूबी करते हैं.

चेरी
जैसा कि हमने ऊपर ही बताया कि जिन खाद्य पदार्थों में मेलाटोनिन होता है, उन्हें खाने से नींद की गुणवत्ता बढ़ती है. चेरीज़ में मेलाटोनिन की मात्रा प्राकृतिक रूप से भरपूर होती है. यही वजह है कि इनके सेवन से आपको अच्छी नींद आ सकती है. हां, इसके लिए ज़रूरी है कि आप इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करें.

चावल
सामान्य सफ़ेद चावल, जो कई देशों में बहुतायत से खाया जाता है, वह भी नींद की गुणवत्ता को बढ़ाने का काम करता है. हालांकि सफ़ेद चावल में ब्राउन राइस की तुलना में फ़ाइबर और पोषक तत्व कम होते हैं, लेकिन फिर भी इसमें पर्याप्त मात्रा में मिनरल्स और विटामिन होते हैं. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज़्यादा होता है और इसी की वजह से यह नींद लाने में कारगर होता है. हां, इसका सही असर हो इसके लिए आपको सोने के कम से कम एक घंटे पहले इसे खाना होगा.

कैमोमाइल टी
यह एक ऐसी हर्बल चाय है, जो सेहत से जुड़े कई फ़ायदों से भरपूर है. यह आपकी नींद की गुणवत्ता को बहुत अधिक बढ़ा देती है, क्योंकि इसमें मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट्स थकान बढ़ानेवाले होते हैं. यदि आप भी क्वालिटी नींद चाहते/चाहती हैं तो सोने से पहले इसका सेवन कारगर रहेगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Anti-Imsomnia foodsDietfoods helpful for sound sleepHealthinsomniaSleeplessnessइन्सोम्नियाइम्सोम्निया दूर भगानेवाले खाद्य पदार्थचीज़ें जिन्हें खाने से आएगी नींदडायटनींद न आनानींद लानेवाला खानाहेल्थ
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum