• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

स्टैमिना बढ़ाने के लिए कीजिए यहां बताए गए आसन

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 3, 2023
in ज़रूर पढ़ें, फ़िटनेस, हेल्थ
A A
स्टैमिना बढ़ाने के लिए कीजिए यहां बताए गए आसन
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप उन लोगों में से हैं, जो फ़िट रहना चाहते हैं और वर्कआउट करने के लिए अपना स्टैमिना (सहनशक्ति) बढ़ाना चाहते हैं तो आप सही आलेख पढ़ रहे/रही हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे आसनों के बारे में बता रहे हैं, जो आपका स्टैमिना बढ़ाएंगे. लेकिन यदि आप पहली बार इन आसनों को करने जा रहे हैं तो हमारी सलाह होगी कि ऐसा किसी एक्स्पर्ट की देखरेख में ही करें.

फ़िट रहने के लिए एक्सरसाइज़ या वर्कआउट करना ज़रूरी है. और वर्कआउट करने के लिए आपके भीतर स्टैमिना का होना ज़रूरी है. स्टैमिन बढ़ाने के लिए खानपान सही रखने के साथ-साथ कुछ ऐसे योगासन किए जा सकते हैं, जो आसान भी हैं और मनचाहे नतीजे भी देते हैं. आइए, ऐसे ही आसनों पर डालते हैं एक नज़र:

सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार कुल बारह आसनों का एक समूह है, जो एक तय चक्र में किए जाते हैं. ये आसन हैं: प्रणामासन, हस्तउत्तानासन, हस्तपादासन, अश्वसंचालनासन, दंडासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन, अश्वसंचालनासन, हस्तपादानसन, हस्तउत्तानासन और ताड़ासन. ये सभी आसन आपके पूरे शरीर को लचीला बनाते हैं, तन और मन को तंदुरुस्त बनाते हैं. इसे करने के लिए सुबह का समय सबसे उपयुक्त होता है. सूर्य नमस्कार आपके स्टैमिना को बढ़ाने में मददगार होता है.

प्राणायाम
योग में सांस लेने-छोड़ने के तरीक़े और सांसों की लय पर बहुत ध्यान दिया जाता है. कहा जाता है कि यदि कोई अपने सांस लेने के तरीक़े को नियंत्रित कर सकता है तो वह अपने मन और शरीर को भी नियंत्रित कर सकता है. प्राणायाम करने से आपके फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है, जिससे वर्कआउट करने में आसानी होती है. आप स्टैमिना बढ़ाने के लिए अनुलोम-विलोम, कपालभांति, भ्रस्त्रिका आदि प्राणायाम कर सकते हैं.

फलकासन
फलक का अर्थ होता है लकड़ी का तख्ता या प्लैंक. इस आसन को अंग्रेज़ी में प्लैंक पोज़ भी कहा जाता है. इस आसान को करते समय शरीर का संतुलन आपके दोनों हाथों पर अधिक होता है और इसे करते समय आपको अपना शरीर बिल्कुल किसी लकड़ी के तख्ते की तरह सीधा रखना होता है. इस आसन को करने से कोर मसल्स और कंधे मज़बूत होते हैं. यह आसान मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है, जिससे आप लंबे समय तक वर्कआउट कर सकते हैं.

नौकासन
नौकासन का नाम नाव से लिया गया है. इस आसान को करते समय हमार शरीर किसी नौका की तरह दिखाई देता है. यह आसान हमारे लिवर को मज़बूती देता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है. यह पेट की मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है. इस आसन से पीठ और पैरों की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग होती है, जिससे इन हिस्सों का रक्त-संचार सुधरता है. इससे आपके लिए कठिन वर्कआउट करना आसान हो जाता है.

इन आसनों की शुरुआत पहली बार कर रहे हों तो किसी एक्स्पर्ट की देखरेख में करें. रोज़ाना इनका अभ्यास करने से कुछ ही महीनों में आपका स्टैमिना बढ़ जाएगा.

इन्हें भीपढ़ें

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026

फ़ोटो साभार: पिन्टरेस्ट

Tags: AsanaFalkasanHealthNaukasanPranayamastaminaSurya NamaskarYogasanआसननौकासनप्राणायामफलकासनयोगासनसूर्य नमस्कारसेहतस्टैमिना
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum