• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

ये चीज़ें बढ़ाएंगी आपका मेटाबॉलिज़्म

इन खाद्य पदार्थों को कीजिए भोजन में शामिल

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 5, 2024
in ज़रूर पढ़ें, डायट, हेल्थ
A A
ये चीज़ें बढ़ाएंगी आपका मेटाबॉलिज़्म
Share on FacebookShare on Twitter

हम सभी ने कभी न कभी मेटाबॉलिज़्म शब्द सुना ही होगा और जो लोग वज़न नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, वे तो इस शब्द से भली-भांति परिचित होंगे ही. यहां हम आपको मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने वाले कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, ताकि इनका सेवन करके आप अपने वज़न को नियंत्रित करने वाले लक्ष्य को आसानी से पा सकें.

यदि आप नहीं जानते कि मेटाबॉलिज़्म क्या है तो आसान शब्दों में इसे यूं समझें कि हम जो भोजन खाते हैं उसे ऊर्जा में तब्दील करने के लिए शरीर में होने वाली रासायनिक प्रक्रिया चयापचय या मेटाबॉलिज़्म कहलाती है. जब भोजन ऊर्जा में बदलता है तो हमारे शरीर को हर तरह का कामकाज करने की शक्ति मिलती है. यदि आपका मेटाबॉलिज़्म अच्छा है तो खाना जल्दी पचता है और ऊर्जा मिलती है, जबकि यदि यह कम है तो खाना उतनी आसानी से ऊर्जा में नहीं बदल पाता और इससे मोटापा या वज़न बढ़ता है.

जैसे हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, उसी तरह हर व्यक्ति के मेटाबॉलिज़्म की दर भी अलग-अलग है. यह आपकी उम्र, लिंग और शारीरिक बनावट पर भी निर्भर करती है. कई रिसर्च में पाया गया है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोगों का मेटाबॉलिज़्म घटता जाता है. अत: खानपान को ऐसा रखने की ज़रूरत बढ़ जाती है, जिससे आपका मेटाबॉलिज़्म सही बना रहे.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

यहां दो बातें और ध्यान में रखने की हैं, पहली यह कि हमारे शरीर को कार्बोहाइड्रेट्स और फ़ैट की तुलना में प्रोटीन को पचाने के लिए अधिक ऊर्जा का इस्तेमाल करना पड़ता है और दूसरी बात यह कि कैलरीज़ बर्न हों इसके लिए शरीर में आयरन का स्तर भी सही बना रहना चाहिए. आयरन कम होने पर भी हमारा मेटाबॉलिज़्म कम हो जाता है.

अब समय आ गया है कि हम आपको ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएं, जिनके सेवन से आपका मैटाबॉलिज़्म बढ़ जाएगा, लेकिन इससे पहले यह बात ध्यान में रखना ज़रूरी है कि ये खाद्य पदार्थ रातों-रात आपके मेटाबॉलिज़्म को नहीं बदल देंगे. इन पदार्थों से मेटाबॉलिज़्म बढ़ेगा ज़रूर, लेकिन तभी जब आप शारीरिक रूप से सक्रिय बने रहें और सही तरीक़े से नींद लें. तो आइए, अब जान लेते हैं मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने वाले इन फ़ूड आइटम्स के बारे में…

डेयरी प्रोडक्ट्स- चीज़, पनीर, दूध और दही
जहां एक कप दूध में आठ ग्राम प्रोटीन होता है, वहीं एक कप चीज़ में 25 ग्राम तक प्रोटीन होता है. ये डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम से भरपूर तो होते ही हैं और जब कैल्शियम की मात्रा सही हो तो शरीर वसा यानी फ़ैट को अच्छी तरह से तोड़ पाता है. दूध से बने इन पदार्थों में अधिक प्रोटीन होता है, जिसे जैसा कि हम ऊपर बता चुके हैं मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने के लिए जाना जाता है.

अंडा
कम कैलरी और ज़्यादा प्रोटीन से भरपूर अंडे सेहत के लिए तो अच्छे होते ही हैं, पर साथ ही इनमें मौजूद प्रोटीन की प्रचुर मात्रा इन्हें मेटाबॉलिज़्म के लिए भी बेहतर बना देती है.

बीन्स- काबुली चना, राजमा, ब्लैक बीन्स
पौधों से मिलने वाला प्रोटीन रिच खाद्य पदार्थ होते हैं, बीन्स. इन्हें आप स्नैक्स में या सलाद में खा सकते हैं. इन्हें खाने से जल्दी पेट भी भर जाता है और इनमें मौजूद प्रोटीन और अमीनो ऐसिड्स की वजह से ये मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने का काम भी करते हैं.

शक्करकंद
ऐसे खाद्य पदार्थ, जिनमें अधिक मात्रा में घुलनशील फ़ाइबर्स हों, वे भी मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने में कारगर होते हैं. शक्करकंद में ऐसे फ़ाइबर्स भी मौजूद हैं और इसमें प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा उपलब्ध होती है अत: यह भी चयापचय को बढ़ाने का काम करता है.

अलसी
अलसी यानी फ़्लैक्सीड्स में भी घुलनशील फ़ाइबर्स मौजूद होते हैं. यह प्रोटीन और विटामिन का भी अच्छा स्रोत है. यह पेट में अच्छे बैक्टीरियाज़ के पनपने में सहायक होते हैं अत: मेटाबॉलिज़्म को ऊंचा रखने में भी कारग होते हैं.

सी फ़ूड- सैमन, टूना
सैमन और टूना मछलियों के साथ-साथ सी फ़ूड भी ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनमें प्रोटीन की काफ़ी मात्रा होती है और इस वजह से वे मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाते हैं.

नट्स- अखरोट, कद्दू के बीज और ब्राज़ील नट्स
एक कप कटे हुए अखरोट में 18 ग्राम तक प्रोटीन होता है और इनमें ओमेगा थ्री फ़ैटी ऐसिड्स भी पाए जाते हैं. कद्दू के एक कप बीज में 13 ग्राम से अधिक प्रोटीन होता है. वहीं ब्राज़ील नट्स में सेलेनियम नाम का मिनरल होता है, जो मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने का काम करता है. यूं तो हर तरह के ड्राइ फ्रूट्स और नट्स सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन इन्हें कम मात्रा में ही खाया जाना चाहिए. रोज़ाना मुट्ठीभर मिलेजुले नट्स खाना एक अच्छा विकल्प है.

फ़ोटो साभार: फ्रीपिक

 

Tags: beansDairy ProductsEggsflaxseedsfoods that increase metabolismMetabolismsalmon fishsweet potatoeswalnutsअखरोटअंडाअलसीडेयरी प्रोडक्ट्सफ़्लेक्सीड्सबीन्समेटाबॉलिज़्ममेटाबॉलिज़्म बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थशक्करकंदसैमन मछली
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum