• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

सायटिका में आराम देते हैं ये योगासन

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 9, 2024
in ज़रूर पढ़ें, फ़िटनेस, हेल्थ
A A
सायटिका में आराम देते हैं ये योगासन
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आपको सायटिका की समस्या है तो आपको कुछ ख़ास योगासनों का अभ्यास करना चाहिए. ये ऐसे योगासन हैं, जो पीठ, नितंब और पैरों की स्ट्रेचिंग में कारगर हैं और सायटिका के दर्द में राहत पहुंचाते हैं. हालांकि हमारी सलाह होगी कि आप डॉक्टर व फ़िज़ियोथेरैपिस्ट से सलाह लेने के बाद किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही इन आसनों को करें. यहां जानिए कौन से हैं वे आसन जो सायटिका में आपको राहत देंगे.

 

सायटिक एक नस या नर्व है, जो हमारे पीठ के निचले हिस्से से शुरू होकर, नितंब से होते हुए एड़ी पर जाकर समाप्त होती है. यह मानव शरीर की सबसे महत्वपूर्ण तंत्रिकाओं में से एक है. यदि इस नस में कोई समस्या आ जाती है तो कमर में दर्द, पैरों का सुन्न होना या पैरों में दर्द होने लगता है.
सायटिका होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- हड्डियों का अलाइन्मेंट गड़बड़ाना, पॉश्चर ख़राब होना, ज़्यादा वज़न उठाना, मोटापा, ख़राब जीवनशैली आदि.
यदि आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द के निवारण के लिए किसी फ़िज़ियोथेरैपिस्ट से मिले हैं और कोई सेशन लिया है तो आप अच्छी तरह जानते होंगे कि वे हमें अपने दर्द के निवारण के लिए जो एक्सरसाइज़ सिखाते हैं, उनमें कई तरह के योगासन शामिल होते हैं. सायटिका के दर्द के निवारण में भी कई योगासन बेहद कारगर होते हैं. पर हमारी सलाह है कि आप किसी फ़िज़ियोथेरैपिस्ट या योग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में ही ये योगासन करें:
अर्ध पवनमुक्तासन
अर्ध पवनमुक्तासन करने से आपके दोनों पैरों की मांसेशियों और पेल्विक रीजन स्ट्रेच होती हैं, साथ ही पेट की मांसपेशियां भी इसमें शामिल होती हैं. इसे करने के लिए:
• योग मैट पर पीठ के बल लेट जाएं.
• अब अपना बांया पैर सीधा रखते हुए दाएं घुटने को मोड़कर, हाथों की सहायदा से इसे छाती से लगाने का प्रयास करें. एक मिनट तक होल्ड करें और फिर पैर सीधा कर लें.
• यही प्रक्रिया दूसरे यानी दांए पैर के लिए भी अपनाएं.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026


सेतु बंधासन
सेतु यानी पुल से प्रेरित इस योगासन से पैर और पेट की मांसपेशियां मज़बूत बनती हैं. यदि सेतु बंधासन में जननेंद्रियों, पेट के निचले हिस्से और नितंबों को अंदर की ओर खींचा जाए (स्क्वीज़ करते हुए) तो यह और भी कारगर होता है. इसे करने के लिए:
• योग मैट पर पीठ के बल लेटें. हाथ बगल में रखें. अपने घुटनों को मोड़कर, सीलिंग की ओर रखते हुए एड़ियों को नितंबों के जितना क़रीब ला सकते हों ले आएं.
• अब पैरों व पीठ के हिस्से को ज़मीन से न उठाते हुए केवल अपने कमर के हिस्से को ऊपर उठाएं. इससे आपका शरीर एक पुल या सेतु के आकार में आ जाएगा.
• इस स्थिति में रहते हुए अपनी जननेंद्रियों, गुदाद्वार, पेट के निचले हिस्से और नितंबों को अंदर की ओर खींचने का प्रयास करें. तीस सेकेंड तक इस स्थिति में बने रहें. फिर विश्राम करें.
सुप्त कपोतासन
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है ‘सुप्त’ यानी सोया या लेटा हुआ, ‘कपोत’ यानी कबूतर तो यह आसन कबूतर के एक पोज़ से प्रेरित है. इस आसन को करने से जंघा, नितंब और पीठ या कमर के निचले हिस्से की स्ट्रेचिंग होती है और इस तरह यह आसन सायटिका के दर्द से निजात दिलाने में कारगर होता है. इसे करने के लिए:
• योग मैट पर पीठ के बल लेट जाएं. अपने दांए घुटने को मोड़ें और बाएं पैर की एड़ी को दाएं घुटने पर रखें.
• अब अपने हाथों के सहारे से दाएं पैर को अपनी छाती की ओर लाने का प्रयास करें. तीस सेकेंड तक इसी स्थिति में बने रहें. फिर विश्राम करें.
• अब इस प्रक्रिया को दूसरे पैर के साथ दोहराएं.

नोट: आप इन आसनों को किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही करें. शुरुआत में दो-दो बार इन आसनों का अभ्यास करें और धीरे-धीरे इन आसनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा सकती है.

फ़ोटो साभार: फ्रीपिक, yoga15.com व गूगल

Tags: Ardha Pawanmuktasanabridge poseinverted pegion poseSetubandhasanaSupta KapotasanaYogasanaYogasana for Sciaticaअर्ध पवनमुक्तासनयोगासनसाइटिका के लिए योगासनसुप्त कपोतासनसेतुबंधासन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum