• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए हीरो

उन्हें डर है कि प्रेमिल ईश्वर की कल्पना से ईश्वर का अस्तित्व ख़तरे में आ जाएगा!

आख़िर लोगों के बीच ईश्वर भय के बल पर क्यों टिका है?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
September 3, 2022
in ओए हीरो, ज़रूर पढ़ें, मेरी डायरी
A A
celestial-union
Share on FacebookShare on Twitter

हम एक ऐसे समाज में जी रहे हैं, जहां आस्था जैसी प्रबल भावना, और वो अज्ञात सत्ता भी महज़ बिगाड़ के डर पर टिकी है. आप ख़ुद ईश्वर तक से स्नेह और सौहार्द की उम्मीद नहीं कर सकते? एक समाज की ऐसी मानसिकता हो तो उससे कितना प्रतिकूल माहौल बनता है क्या कल्पना की जा सकती है? क्या ऐसे भयभीत आस्थावान समाज से आप इंसानियत भरे व्यवहार की उम्मीद कर सकते हैं? कनुप्रिया की डायरी में दर्ज ये बातें आंखें खोलने वाली हैं. ये बातें हर जागरूक नागरिक को यह सोचने के लिए बाध्य करती हैं कि ऐसी आस्था का आख़िर क्या मोल है?

बीकानेर में इन दिनों धार्मिक मेलों का मौसम चल रहा है. लोग पैदल कई किलोमीटर पुनरासर और रामदेवरा की यात्राएं कर रहे हैं. लोगों के पैरों में छाले पड़ गए हैं, चला नहीं जा रहा, मगर ये सच है कि आस्था से बलवान मैंने अब तक कुछ नहीं देखा.

मैं आमतौर पर नास्तिक मानी जाती हूं, हालांकि मुझे पता है कि मैं भले पूजा, आस्था और धार्मिक क्रियाकर्मो में ज़्यादा यक़ीन नहीं करती, मगर अकेलेपन और दुख में, यहां तक जब कोई दिल की सुनने वाला न हो, मैंने किसी अदृश्य ईश्वर से अपने मन की बातें कहीं हैं. मुझे तो कभी कभी वही सबसे सच्चा दोस्त लगता है, ऐसा जो मेरी चुपचाप सुन लेता है, जब कोई सुनने वाला न हो. इस तरह किसी अज्ञात से मेरा मित्रता का नाता है, भले ही एकतरफ़ा. तो ज़ाहिर है मैं नास्तिकों और आस्तिकों दोनों द्वारा ख़ारिज, बेदख़ल क़ौम में हूं.

इन्हें भीपढ़ें

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026
माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026

आज किसी ने पुनरासर का प्रसाद देते हुए क़िस्सा सुनाया कि कैसे उनकी बस खड्डे में गिरते गिरते बची, जब बाबे का नाम लेकर बस में प्रसाद बांटा गया. मैं आमतौर पर आस्थावान लोगों की आस्था को छेड़ती नहीं. जबरन तार्किक ज्ञान देना मुझे जबरन धार्मिक ज्ञान जैसा ही काम लगता है, जब तक कोई मुझसे मेरी राय न पूछे. मगर इस क़िस्से पर मुझे हंसी आ गई. मेरी हंसी से धार्मिक भावना आहत होनी ही थीं, हुईं. तुरन्त फ़तवा टाइप जारी हुआ कि आप नास्तिक हो, ऊपर वाला जिस दिन आपके नाम का पर्चा फाड़ेगा उस दिन पता चलेगा. मैने कहा कि वो मेरे नाम के इतने पर्चे फाड़ चुका है कि अब रोक दे तो उसका भला हो. सच ये है कि मेरी ऊपरवाले से कोई दुश्मनी नहीं, वो मेरे हंसने भर से मेरे नाम का पर्चा फाड़ दे तो मुझ निरीह पर अपनी ताक़त दिखाने की उसकी कोशिश पर मुझे ताज्जुब ही होगा.

मगर दूसरी तरफ़ देखिए तो लोगों के बीच ईश्वर भी भय के बल पर बना हुआ है, प्रेम के नहीं? हम एक ऐसे समाज में जी रहे हैं, जहां आस्था जैसी प्रबल भावना, और वो अज्ञात सत्ता भी महज़ बिगाड़ के डर पर टिकी है. आप ख़ुद ईश्वर तक से स्नेह और सौहार्द की उम्मीद नहीं कर सकते?

एक समाज की ऐसी मानसिकता हो तो उससे कितना प्रतिकूल माहौल बनता है क्या कल्पना की जा सकती है? क्या ऐसे भयभीत आस्थावान समाज से आप इंसानियत भरे व्यवहार की उम्मीद कर सकते हैं? कभी कभी जितने ज़्यादा आस्थावान लोग होते हैं मुझे उनसे, उतना ही ज़्यादा डर लगता है. वो भीतर से बेहद रूखे और अविनीत लगते हैं, क्योंकि ख़ुद उनका ईश्वर भी ऐसा ही है.

क्या आस्थावानों को डर है कि वो किसी प्रेमिल ईश्वर की कल्पना करेंगे तो ईश्वर का अस्तित्व ही ख़तरे में आ जाएगा? या फिर सत्ता और प्रेम का सहअस्तित्व सम्भव ही नहीं?

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: AtheistFaithFear of GodGodLoveing GodreligionTheistआस्तिकआस्थाईश्वरईश्वर का डरधर्मनास्तिकप्रेमिल ईश्वर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन
ज़रूर पढ़ें

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum